Gujarat Assembly Elections 2022: गुजरात की थराड विधानसभा सीट, क्या है यहां वोटिंग समीकरण

Published : Jul 26, 2022, 04:52 PM IST
Gujarat Assembly Elections 2022: गुजरात की थराड विधानसभा सीट, क्या है यहां वोटिंग समीकरण

सार

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 (Gujarat Assembly Elections 2022) की तैयारियां जोरों पर है। कांग्रेस व बीजेपी के बीच थराड विधानसभा सीट जीतने की जद्दोजहद मची हुई है। वैसे यह विधानसभा सीट इस बार महत्वपूर्ण बन गई है।

गांधीनगर. गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 (Gujarat Assembly Electio 2022) में थराड विधानसभा काफी महत्वपूर्ण सीट है। यहां 2019 के चुनाव में कुल 48.55 प्रतिशत वोट डाले गए थे। तब कांग्रेस पार्टी के राजपूत गुलाब सिंह ने बीजेपी के जीवराज भाई पटेल को 6372 वोटों से करारी शिकस्त दी थी। हालांकि यहां के सांसद भारतीय जनता पार्टी के हैं, जिन्होने कांग्रेस प्रत्याशी को 3 लाख से ज्यादा मतों से हराया था। विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अभी से रणनीतियां बनाई जा रही हैं।

गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 के परिणाम
गुजरात के बनासकांठा जिले की थराड विधानसभा सीट से 2017 में बीजेपी के परबत भाई पटेल ने जीत दर्ज की थी। तब उन्हें कुल 69789 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी राजपूत देवजीभाई को 58056 वोट मिले थे। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट 42982 वोट मिले थे। विधानसभा चुनाव 2012 की बात करें तो यहां बीजेपी को कुल 47.9 प्रतिशत वोट मिले थे। जबकि 2014 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी का वोट प्रतिशत बढ़कर 60.01 प्रतिशत हो गया था। 

क्या है थराड का वोटिंग समीकरण
2011 के जनगणना के आंकड़ों के अनुसार थराड़ विधानसभा की कुल जनसंख्या 327289 है। यहां का लिट्रेसी रेट 59.75 प्रतिशत है। यहां की 8.5 फीसदी आबादी शहरी इलाकों में रहती है जबकि 91.5 फीसदी आबादी ग्रामीण इलाके में रहती है। पिछड़ी जाति के लोगों की संख्या 47474 है। इसमें पुरूषों की संख्या 24544 और महिलाओं की संख्या 22930 है। अनुसूचित जाति की बात करें तो यहां एसटी की आबादी 7996 है। जिसमें 4 हजार से ज्यादा पुरूष और 3 हजार करीब महिलाओं की संख्या है। यहां हिंदू आबादी 96 फीसदी, मुस्लिम जनसंख्या 3.24 प्रतिशत है। जबकि अन्य धर्मों के मानने वालों की संख्या 1 प्रतिशत से भी कम है।

2008 के बाद अस्तित्व में आई सीट
गुजरात की थराड विधानसभा सीट बनांसकाठा जिले में आती है। 2008 में सीमांकन के बाद यह सीट अस्तित्व में आई। यहां से बीजेपी के विधायक तीन बार चुनाव जीत चुके हैं। वे इस बार गुजरात के परिवहन मंत्री भी बने हैं। माना जा रहा है कि आम आदमी पार्टी के चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद यह सीट काफी हॉट बन गई है।

यह भी पढ़ें

Gujarat Assembly Elections 2022: जानें गुजरात की वाव विधानसभा सीट का वोटिंग समीकरण
 

 

PREV

Recommended Stories

Census 2027: डिजिटल होगी भारत की अगली जनगणना, संसद में सरकार ने बताया पूरा प्रॉसेस
इंडिगो संकट का 8वां दिन: आज भी 400 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल, जानें अब तक क्या-क्या हुआ