Asianet News Hindi | Published : Dec 5, 2022 1:17 AM IST / Updated: Dec 05 2022, 06:14 PM IST

Gujarat polls live: मतदान खत्म, 5 बजे तक 58.68 % वोटिंग, प्रत्याशियों के भाग्य ईवीएम में सील

सार

अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Election) के दूसरे चरण के लिए मतदान संपन्न हो गया है। वोटिंग शाम पांच बजे तक हुई। 93 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हुई। ये विधानसभा सीटें 14 जिलों में हैं।  833 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतदान के लिए 26,409 पोलिंग बूथ बनाए गए। पहले चरण के लिए एक दिसंबर को मतदान हुआ था। वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी, उसी दिन रिजल्ट आएगा। आगे पढ़ें मतदान से जुड़े लाइव अपडेट्स...

06:12 PM (IST) Dec 05

शाम पांच बजे तक 58.68 प्रतिशत वोटिंग

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे व अंतिम चरण की वोटिंग खत्म हो चुकी है। शाम पांच बजे तक के आंकड़ों के अनुसार 58.68 प्रतिशत वोट पड़ चुके थे। सबसे ज्यादा 66.23% मतदान साबरकांठा में और सबसे कम 53.67% मतदान अहमदाबाद में दर्ज किया गया। हालांकि, अभी फाइनल अपडेट आना बाकी है। दूसरे चरण के लिए 14 जिलों की 93 सीटों के लिए मतदान हुए हैं।

05:05 PM (IST) Dec 05

दूसरे चरण के लिए मतदान खत्म

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान खत्म हो गया है। जिन पोलिंग बूथ पर शाम पांच बजे तक लोग कतार में खड़े थे, वहां 5 बजे के बाद भी वोट डालने की अनुमति दी गई। 
 

04:20 PM (IST) Dec 05

3 बजे तक 50.51% हुआ मतदान

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण में सोमवार को तीन बजे तक 50.51 फीसदी मतदान हुआ। 

जिला मतदान प्रतिशत

अहमदाबाद -44.44%
आनंद -54.08%
अरवल्ली - 54.26%
बनासकांठा - 55.74%
छोटाउदेपुर - 54.39%
दाहोद - 46.38%
गांधीनगर - 52.33%
खेड़ा - 54.07%
महेसाणा - 51.54%
महीसागर - 48.58%
पंचमहल - 53.85%
पाटन - 51.05%
साबरकांठा - 57.24%
वडोदरा - 50.37%

04:10 PM (IST) Dec 05

कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

कांग्रेस ने गुजरात चुनाव को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठाया है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि मतदान के दिन पीएम मोदी ने वोट डालने के लिए जाते समय ढाई घंटे का रोड शो किया। इसके खिलाफ चुनाव आयोग से अपील करेंगे। ऐसा लगता है कि चुनाव आयोग स्वेच्छा से दबाव में है। रविवार को हमारे आदिवासी नेता कांति खराड़ी ने चुनाव आयोग से सुरक्षा की मांग की, लेकिन चुनाव आयोग ने कोई जवाब नहीं दिया। बाद में उन पर भाजपा के 24 गुंडों ने हमला किया। भाजपा ने गुजरात में भी शराब बांटी, हालांकि यहां शराब पर प्रतिबंध है। चुनाव आयोग ने उस पर भी कोई कार्रवाई नहीं की।
 

03:29 PM (IST) Dec 05

युसूफ पठान और इरफान पठान ने डाला वोट

क्रिकेटर युसूफ पठान और इरफान पठान ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ वड़ोदरा के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। वोट डालने के बाद युसूफ पठान ने लोगों से बाहर आने और मतदान करने की अपील की। वहीं, इरफान पठान ने कहा कि मतदान करना हमारा अधिकार और जिम्मेदारी है। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे आएं और मतदान करें। मुझे उम्मीद है कि आने वाले समय में हमारा देश एक महाशक्ति बन सकता है।
 

02:28 PM (IST) Dec 05

1 बजे तक 34.74 फीसदी हुआ मतदान

दोपहर एक बजे तक 34.74 फीसदी मतदान हुआ है। 

जिला-  मतदान प्रतिशत

अहमदाबाद - 30.82%
आनंद - 37.06%
अरवल्ली - 37.12%
बनासकांठा - 37.48%
छोटाउदेपुर - 38.18%
दाहोद - 34.46%
गांधीनगर - 36.49%
खेड़ा - 36.03%
महेसाणा - 35.35%
महीसागर - 29.72%
पंचमहल - 37.09%
पाटन - 34.74%
साबरकांठा - 39.73%
वडोदरा - 34.07%

02:15 PM (IST) Dec 05

भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई हाथापाई

आणंद के अंकलाव विधानसभा क्षेत्र के केशवपुरा मतदान केंद्र पर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। इस दौरान दोनों ओर से हाथापाई की गई। झगड़े की सूचना मिली तो मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। इसके बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। 
 

01:21 PM (IST) Dec 05

आप के सीएम उम्मीदवार ने किया मतदान

आम आदमी पार्टी (AAP) के सीएम उम्मीदवार इसुदन गढ़वी ने अहमदाबाद के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। मतदान के बाद उन्होंने कहा, "मैं लोगों से अपील करता हूं कि मतदान केंद्रों पर जाएं और मतदान करें। आप जिसे चाहें चुन लें, लेकिन नेताओं से जवाब तभी मांग पाएंगे जब वोट देंगे। मुझे उम्मीद है कि आप पहले चरण की 89 सीटों में से 51 प्लस और दूसरे चरण में 52 प्लस सीटें जीतेगी।
 

12:46 PM (IST) Dec 05

बड़े भाई ने पीएम मोदी से कहा थोड़ा आराम भी करना चाहिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदान के बाद अपने बड़े भाई सोमाभाई मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात की बारे में बात करते हुए सोमाभाई मोदी भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद केंद्र सरकार ने जिस तरह का काम किया है, उसे लोग नजरअंदाज नहीं कर सकते। मैंने उनसे (पीएम मोदी) कहा कि वह देश के लिए बहुत काम करते हैं। उन्हें थोड़ा आराम भी करना चाहिए।


 

11:50 AM (IST) Dec 05

पीएम मोदी की मां ने किया मतदान

पीएम मोदी की मां हीराबेन ने मतदान किया है। उनकी उम्र 100 साल से अधिक है। वह खुद मतदान केंद्र पहुंचीं और अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। वह व्हीलचेयर पर बैठकर आईं। उनके साथ परिवार के लोग मौजूद थे।

11:41 AM (IST) Dec 05

11 बजे तक हुई 19.17% वोटिंग

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 93 सीटों पर मतदान हो रहा है। सुबह 11 बजे तक 19.17 फीसदी वोटिंग हुई है। 
 

11:38 AM (IST) Dec 05

पीएम मोदी की मां ने किया मतदान

पीएम मोदी की मां हीराबेन ने मतदान किया है। उनकी उम्र 100 साल से अधिक है। वह खुद चलकर मतदान केंद्र पहुंचीं और अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। 
 

11:18 AM (IST) Dec 05

अमित शाह ने युवाओं से की मतदान करने की अपील

वोट डालने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने परिवार के साथ कामेश्वर मंदिर में पूजा की। उनके बेटे और बीसीसीआई सचिव जय शाह भी उनके साथ थे। अमित शाह ने कहा कि गुजरात का विकास पूरे देश के विकास का आधार है। मैं सभी से वोट देने की अपील करता हूं। खासकर पहली बार मतदान करने वाले युवा लड़कियों और लड़कों को वोट देना चाहिए।
 

10:53 AM (IST) Dec 05

अमित शाह ने डाला वोट

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद के नारगपुरा में बने मतदान केंद्र में वोट डाला। वह पूरे परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे। पोलिंग बूथ के बाहर बड़ी संख्या में लोग अमित शाह का स्वागत करने के लिए जुटे हुए थे। मतदान के बाद अमित शाह पास स्थित कामेश्वर मंदिर गए।  
 

10:12 AM (IST) Dec 05

नरेंद्र मोदी ने दी सभी को बधाई

मतदान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गुजरात, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के मतदाताओं ने बहुत उत्साह और उमंग के साथ लोकतंत्र का उत्सव मनाया है। मैं लोकतंत्र का उत्सव मनाने के लिए देश के नागरिकों का हृदय से अभिनंदन करता हूं, धन्यवाद करता हूं। मैं इलेक्शन कमिशन को भी हृदय से बहुत-बहुत बधाई देता हूं। उन्होंने बहुत शानदार तरीके से पूरे विश्व में भारत के लोकतंत्र की प्रतिष्ठा बढ़े इस प्रकार से चुनाव का संचालन करने की परंपरा विकसित की है। इसका उदाहरण इस चुनाव में भी दिखा है। 
 

09:46 AM (IST) Dec 05

9 बजे तक हुआ 4.75 फीसदी मतदान

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज वोटिंग हो रही है। सुबह 9 बजे तक 4.75 फीसदी मतदान हुआ है।
 

09:39 AM (IST) Dec 05

मतदान के बाद पीएम ने दिखाई उंगली पर लगी स्याही

पीएम नरेंद्र मोदी अपने काफिले को करीब 200 मीटर पीछे छोड़कर पैदल मतदान केंद्र पहुंचे। वोट डालने के बाद वह बाहर निकले और सड़क के दोनों ओर खड़े हजारों लोगों को अपनी उंगली पर लगी स्याही दिखाई। वोट डालने के बाद पीएम अपने भाई सोमा भाई मोदी के घर पहुंचे। इसी घर के पते पर पीएम का वोटर आईडी कार्ड बना है। 
 

09:30 AM (IST) Dec 05

पीएम नरेंद्र मोदी ने डाला वोट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम आदमी की तरह वोट डाला। वह मतदान पर्ची लेकर बूथ में पहुंचे और लाइन में लगकर आगे बढ़े। पीएम को देख मतदान कर्मी अपनी सीट से खड़े हो गए। पीएम ने सभी को बैठने के लिए कहा। इसके बाद पीएम आगे बढ़े। उन्होंने अपनी उंगली पर स्याही लगवाई। इसके बाद वोट दिया। मतदान के बाद पीएम से हाथ जोड़कर सभी को प्रणाम किया और बाहर निकले।  


 

09:24 AM (IST) Dec 05

निशान स्कूल पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मतदान करने के लिए निशान स्कूल पहुंच गए हैं। सड़क के दोनों किनारे खड़े हजारों लोगों ने उनका स्वागत किया। मतदान केंद्र से काफी पहले पीएम अपनी कार से उतर गए। इसके बाद वह पैदल चलते हुए आगे बढ़े। इस दौरान पीएम ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। 

09:15 AM (IST) Dec 05

पीएम के स्वागत में सड़क पर उमड़ा जन सैलाब

पीएम नरेंद्र मोदी वोट डालने के लिए निशान स्कूल आ रहे हैं। पोलिंग बूथ के बाहर सड़क के दोनों ओर हजारों की संख्या में लोग नरेंद्र मोदी का स्वागत करने के लिए जुटे हैं। पीएम के स्वागत में ढोल-नगारे भी बजाए जा रहे हैं।

08:55 AM (IST) Dec 05

मतदान करने निकले PM नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मतदान करने के लिए निकल गए हैं। उनका काफिला साबरमती विधानसभा क्षेत्र के रानिप स्थित निशान स्कूल की ओर बढ़ रहा है। निशान स्कूल में बने पोलिंग बूथ में पीएम मतदान करेंगे। मतदान केंद्र पर एसपीजी के जवान तैनात हैं। पीएम ने गांधीनगर स्थित राजभवन में रात्री विश्राम किया था।

08:16 AM (IST) Dec 05

हार्दिक पटेल की पत्नी बोलीं नहीं है कांटे की टक्कर

वीरमगाम से भाजपा उम्मीदवार हार्दिक पटेल ने कहा, "मैं सभी से मतदान करने की अपील करता हूं। बीजेपी ने कानून व्यवस्था बनाए रखी है और गुजरात के विकास के लिए काम किया है। मैं चाहता हूं कि सभी गुजराती बीजेपी को वोट दें।" हार्दिक पटेल की पत्नी किंजलबेन पटेल ने कहा कि यहां कांटे की टक्कर नहीं है। हर कोई हार्दिक के साथ है। हम नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। हार्दिक को चुनौतियां पसंद हैं और वह इस चुनौती से भी पार पा लेंगे। वह निश्चित रूप से जीतेंगे।"
 

08:06 AM (IST) Dec 05

दूसरे चरण के लिए वोटिंग शुरू

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए वोटिंग सुबह आठ बजे से शुरू हो गई। मतदान केंद्रों पर वोट डालने आए लोगों की भीड़ जुट रही है। प्रधानमंत्री ने लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह किया है। वह सुबह करीब 9 बजे अहमदाबाद में अपना वोट डालेंगे।
 

 

 

07:04 AM (IST) Dec 05

नरेंद्र मोदी साबरमती में डालेंगे वोट

आज पीएम नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के रानिप स्थित निशान स्कूल में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। यह पोलिंग बूथ साबरमती विधानसभा क्षेत्र में है। पीएम ने रविवार को अपनी मां हीराबा से मुलाकात की और उनसे आशीर्वाद लिया। पीएम सुबह 9 बजे मतदान करेंगे। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह भी अहमदाबाद में मतदान करेंगे। 

06:56 AM (IST) Dec 05

चुनावी मैदान में हैं 833 प्रत्याशी

दूसरे चरण में 93 सीटों पर हो रहे चुनाव के लिए 833 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें से 764 पुरुष और 69 महिलाएं हैं। उम्मीदवारों में से 285 निर्दलीय हैं। दूसरे चरण में बीजेपी और आप ने सभी 93 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। कांग्रेस के 90 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस की सहयोगी पार्टी एनसीपी ने दो सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
 

06:52 AM (IST) Dec 05

26,409 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान

मतदान के लिए 26,409 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। 29,000 से अधिक पीठासीन अधिकारियों और 84,000 मतदान अधिकारियों को तैनात किया गया है। वोटिंग के लिए करीब 36 हजार ईवीएम मशीन का इस्तेमाल होगा। सभी 14 जिलों में 93 ऐसे मॉडल पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जिनका संचालन दिव्यांगों द्वारा किया जाएगा। 651 पोलिंग बूथ ऐसे हैं, जिनका संचालन सिर्फ महिला मतदानकर्मियों द्वारा किया जाएगा।