Vivek Kumar | Published : Dec 8, 2022 1:43 AM IST / Updated: Dec 08 2022, 08:16 PM IST

Gujarat Chunav Result 2022: BJP ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, 12 को शपथ ग्रहण करेंगे भूपेंद्र पटेल

सार

अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Vidhan Sabha Chunav Results) के नतीजे आ गए हैं। 182 विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में बीजेपी ने रिकॉर्ड जीत हासिल की है। कांग्रेस को अब तक की सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। भाजपा ने 156, कांग्रेस ने 17 और आप ने 5 सीट जीते हैं। एक सीट पर समाजवादी पार्टी को जीत मिली है। तीन सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी जीत गए हैं। 12 दिसंबर को भूपेंद्र पटेल सीएम पद की शपथ ग्रहण करेंगे। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने अपनी पार्टी की जीत का दावा किया था, लेकिन आप सिंगल डिजिट में ही रह गई। आगे पढ़ें रिजल्ट से जुड़े लाइव अपडेट्स...

06:40 PM (IST) Dec 08

बीजेपी को 144 सीट पर मिली जीत

गुजरात में बीजेपी को 144 सीट पर जीत मिली है। पार्टी 12 सीट पर आगे है। कांग्रेस को 16 सीट पर जीत मिली है और वह 1 सीट पर आगे है। आप ने 5 सीट हासिल किया है। सपा ने एक सीट जीता है। वहीं, तीन सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है।
 

05:32 PM (IST) Dec 08

बीजेपी को 135 सीट पर मिली जीत

गुजरात में बीजेपी को 135 सीट पर जीत मिली है। पार्टी 21 सीट पर आगे है। कांग्रेस को 12 सीट पर जीत मिली है और वह 5 सीट पर आगे है। आप ने 4 सीट हासिल किया है और 1 सीट पर उसकी बढ़त है। सपा ने एक सीट जीता है। वहीं, तीन सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है।
 

04:14 PM (IST) Dec 08

भाजपा ने जीत लिए 93 सीट

गुजरात में भाजपा ने 93 सीट जीत ली है। 64 सीट पर पार्टी आगे है। कांग्रेस को 7 सीट पर जीत मिली है और 9 पर बढ़त है। आप को 3 सीट पर जीत मिली है और 2 सीट पर उसकी बढ़त है। सपा को एक सीट मिली है। वहीं, तीन निर्दलीय उम्मीदवार जीत गए हैं।
 

03:28 PM (IST) Dec 08

कांग्रेस प्रभारी ने दिया इस्तीफा

गुजरात के कांग्रेस प्रभारी रघु शर्मा ने पार्टी की रिकॉर्ड हार की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 182 सीटों पर हुए चुनाव में कांग्रेस सिर्फ 6 सीट जीत पाई है और 10 सीट पर उसे बढ़त है। दूसरी ओर बीजेपी ने 61 सीट जीत लिए हैं और 96 सीट पर आगे है। आप 5 सीट पर आगे है।
 

02:39 PM (IST) Dec 08

भाजपा 121 सीट पर आगे, 35 पर मिली जीत

गुजरात में भाजपा 121 सीट पर आगे है। पार्टी ने 35 सीट जीत लिए हैं। कांग्रेस 15 सीट पर आगे है और 2 सीट जीत लिए हैं। आप 5 सीट, सपा 1 सीट और निर्दलीय 3 सीट पर आगे हैं। भाजपा को 52.57 फीसदी वोट मिले हैं। वहीं, कांग्रेस को 27.27 फीसदी और आप को 12.84 फीसदी वोट मिले हैं।

 

02:03 PM (IST) Dec 08

भाजपा 145 सीट पर आगे, 11 पर मिली जीत

गुजरात में भाजपा 145 सीट पर आगे है। पार्टी को 11 सीट पर जीत मिली है। कांग्रेस 16 सीट पर आगे है और 2 सीट जीत लिया है। आप 5 सीट पर आगे है। दो सीट पर निर्दलीय और एक सीट पर सपा उम्मीदवार को बढ़त है। भाजपा को 52.71%, कांग्रेस को 27.22% और आप को 12.85% वोट मिले हैं। 
 

01:48 PM (IST) Dec 08

सीएम भूपेंद्र पटेल बोले-विकास की यात्रा को आगे बढ़ाना है

सीएम भूपेंद्र पटेल ने कहा कि नतीजे बिल्कुल साफ हैं। लोगों ने गुजरात में विकास की यात्रा को आगे भी जारी रखने का मन बना लिया है। हम जनता के जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करते हैं। भाजपा का हर कार्यकर्ता जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध है।
 

01:38 PM (IST) Dec 08

12 को होगा शपथ ग्रहण समारोह

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने कहा कि 12 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। भाजपा ने इस बार के विधानसभा चुनाव में तीन रिकॉर्ड बनाए हैं। हम अब तक की सबसे अधिक सीट जीतने वाले हैं। इसके साथ ही पार्टी को अब तक का सबसे अधिक वोट शेयर भी मिला है।
 

01:34 PM (IST) Dec 08

सीआर पाटिल बोले- जीत के सूत्रधार हैं नरेंद्र मोदी

गुजरात में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने कहा यह जीत गुजरात के जनता की जीत है। इस विजय के सूत्रधार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। उन्होंने पूरे गुजरात में जनसभाएं और रोड शो किए। गृह मंत्री अमित शाह ने भी रैलियां की। गुजरात की जनता समझती है कि राज्य का विकास पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार ही कर सकती है। दूसरी पार्टियों ने जनता को गुमराह करने के लिए बड़े-बड़े वादे किए। वे जानते थे कि उन्हें सत्ता में नहीं आना है। उन्होंने (अरविंद केजरीवाल) तो लिखकर दे दिया था कि उनकी सरकार बनने वाली है। 


 

01:15 PM (IST) Dec 08

बीजेपी 151 सीट पर आगे

गुजरात में बीजेपी 151 सीट आगे है और 3 सीट पर पार्टी को जीत मिली है। कांग्रेस 19 सीट पर आगे है और पार्टी ने एक सीट जीत लिया है। आप को 5 सीट पर बढ़त है।
 

12:50 PM (IST) Dec 08

जश्न मनाने पार्टी ऑफिस पहुंचे सीएम

गुजरात चुनाव में इतिहास रचने के बाद सीएम भूपेंद्र पटेल गांधीनगर स्थित पार्टी ऑफिस पहुंचे हैं। उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल और अन्य नेता भी मौजूद हैं। भूपेंद्र पटेल ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाई। 

12:41 PM (IST) Dec 08

बीजेपी 152 सीट पर आगे, 2 पर मिली जीत

गुजरात में भाजपा 152 सीट पर आगे है और पार्टी ने दो सीट जीत लिए हैं। कांग्रेस को 19 सीट पर बढ़त है। आप 6 सीट पर आगे है। एक सीट पर समाजवादी पार्टी और 2 सीट पर निर्दलीय आगे हैं।
 

12:06 PM (IST) Dec 08

भाजपा को मिले 53.2% वोट

गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा को रिकॉर्ड 53.2 फीसदी वोट मिले हैं। आप के चलते कांग्रेस के वोट शेयर में तेज गिरावट दिख रही है। कांग्रेस को 26.9% और आप को 12.8% वोट मिले हैं।  
 

11:59 AM (IST) Dec 08

19 हजार वोट से रीवाबा आगे

क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा जडेजा जामनगर उत्तर सीट से 19 हजार वोट से आगे चल रहीं हैं। 
 

11:58 AM (IST) Dec 08

10-11 को हो सकता है शपथ ग्रहण समारोह

गुजरात में भाजपा रिकॉर्ड जीत की ओर बढ़ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 10-11 को नई सरकार के लिए शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। इस समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी शामिल हो सकते हैं।  
 

11:34 AM (IST) Dec 08

बीजेपी 152 सीट पर आगे

गुजरात में बीजेपी 152 सीट पर आगे है। कांग्रेस 20 और आप आठ सीट पर आगे है। पांच सीट पर अन्य को बढ़त है।

11:10 AM (IST) Dec 08

भूपेंद्र पटेल जीते

गुजरात में बीजेपी 152 सीट पर आगे है। कांग्रेस 18, आप 7 और अन्य 5 सीट पर आगे है। यही रुझान अगर नतीजों में बदलते हैं तो चुनाव में कांग्रेस की सबसे बड़ी हार होगी।  सीएम भूपेंद्र पटेल चुनाव जीत गए हैं।

10:59 AM (IST) Dec 08

इसुदन गढ़वी 18.9 हजार वोट से आगे

आप के सीएम उम्मीदवार इसुदन गढ़वी खंभालिया सीट से 18,998 मतों से आगे चल रहे हैं। मतगणना जारी है।
 

10:55 AM (IST) Dec 08

नवसारी में बीजेपी को मिली जीत

गुजरात के नवसारी सीट पर बीजेपी को जीत मिली है। राज्य के सभी 182 सीटों के रुझान आ गए हैं। बीजेपी 149, कांग्रेस 19, आप 9 और अन्य 5 सीट पर आगे है।

10:47 AM (IST) Dec 08

राजनाथ सिंह ने कहा- बनाने जा रहे हैं नया रिकॉर्ड

गुजरात में भाजपा को स्पष्ट बढ़त मिलने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि गुजरात में प्रो-इंकंबेंसी है। हम गुजरात में एक नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। राज्य के लोगों का पीएम मोदी पर बहुत विश्वास है।
 

10:28 AM (IST) Dec 08

रीवाबा जडेजा आगे

क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा जडेजा जामनगर उत्तर सीट से आगे चल रही हैं। 
 

10:18 AM (IST) Dec 08

बीजेपी 152 सीट पर आगे

गुजरात में भाजपा 152 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 19 और आप को 7 सीट पर बढ़त मिली है। 4 सीट पर अन्य आगे है।

10:11 AM (IST) Dec 08

मोरबी में भाजपा आगे

मोरबी विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार कांतिलाल अमृतिया 10,156 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्होंने अक्टूबर में मोरबी पुल के गिरने के दौरान कई लोगों की जान बचाई थी।

10:09 AM (IST) Dec 08

रीवाबा जडेजा तीसरे स्थान पर

क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा जडेजा जामनगर उत्तर सीट से तीसरे स्थान पर हैं। यहां आप उम्मीदवार करशनभाई करमूर 4582 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के बिपेंद्र सिंह चतुरसिंह जडेजा दूसरे स्थान पर हैं। 
 

10:07 AM (IST) Dec 08

150 सीट पर बीजेपी आगे

गुजरात में बीजेपी 150 सीट पर आगे है। कांग्रेस को 19, आप को 9 और अन्य को 4 सीट पर बढ़त है। सीएम भूपेंद्र पटेल अपने निर्वाचन क्षेत्र घाटलोडिया में 23,713 मतों से आगे चल रहे हैं।
 

09:51 AM (IST) Dec 08

भाजपा 149 सीट पर आगे

गुजरात में भाजपा ने 149 सीट पर बढ़त बना ली है। कांग्रेस 19 और आप 10 सीट पर आगे है। अन्य को 4 सीट पर बढ़त मिली है। 

09:31 AM (IST) Dec 08

जश्न मना रहे कार्यकर्ता

बीजेपी को रिकॉर्ड जीत की ओर बढ़ते देख कार्यकर्ता पार्टी ऑफिस में जश्न मना रहे हैं। बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता डांडिया डांस कर रहे हैं।

09:27 AM (IST) Dec 08

बीजेपी 137 सीट पर आगे

गुजरात में बीजेपी रिकॉर्ड जीत की ओर बढ़ती दिख रही है। पार्टी 137 सीट पर आगे है। कांग्रेस 33, आप 8 और अन्य को 4 सीट पर बढ़त है।  

09:05 AM (IST) Dec 08

बीजेपी 130 सीट पर आगे

शुरुआती रुझानों में बीजेपी रिकॉर्ड जीत की ओर बढ़ रही है। भाजपा को 130 सीटों पर बढ़त है। वहीं, कांग्रेस 44, आप 4 और अन्य 4 सीट पर आगे है। 
 

08:58 AM (IST) Dec 08

भाजपा 130 सीट पर आगे

गुजरात में भाजपा 130 सीट पर आगे है। कांग्रेस ने 48 और आप ने 3 सीट पर बढ़त बनाई है। एक सीट पर अन्य आगे है। 
 

08:49 AM (IST) Dec 08

मंत्री पूर्णेश मोदी बोले- बीजेपी तोड़ेगी रिकॉर्ड

सूरत पश्चिम से भाजपा उम्मीदवार और गुजरात सरकार में मंत्री पूर्णेश मोदी ने कहा कि बीजेपी रिकॉर्ड तोड़ेगी। हमें सबसे अधिक सीटें मिलेंगी। हमारे सभी प्रत्याशी भारी अंतर से जीत दर्ज करेंगे। भाजपा की भारी जीत होगी।
 

08:46 AM (IST) Dec 08

बीजेपी 125 सीटों पर आगे

गुजरात में बीजेपी 125 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 51 और आप 4 सीट पर आगे है। वीरमगाम से बीजेपी उम्मीदवार हार्दिक पटेल आगे चल रहे हैं। गांधीनगर से बीजेपी के अल्पेश ठाकोर आगे चल रहे हैं।

08:35 AM (IST) Dec 08

बीजेपी 127 सीट पर आगे

गुजरात चुनाव में बीजेपी ने बड़ी बढ़त बना ली है। बीजेपी 127 सीट पर आगे चल रही है। कांग्रेस 45 और आप 2 सीट पर आगे है।

08:23 AM (IST) Dec 08

बीजेपी ने लगाया शतक

गुजरात में बीजेपी 105 सीट पर आगे है। कांग्रेस 22 और आप 3 सीट पर आगे है। वीरमगाम से बीजेपी उम्मीदवार हार्दिक पटेल पीछे चल रहे हैं।

08:20 AM (IST) Dec 08

बीजेपी 90 सीट पर आगे

गुजरात में बीजेपी 90 सीट पर आगे है। कांग्रेस 25 और आप 3 सीट पर आगे है।

08:15 AM (IST) Dec 08

बीजेपी 32 सीटों पर आगे

पोस्टल बैलेट की गिनती में आए शुरुआती रुझान में बीजेपी 32 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 8 और आप 4 सीट पर आगे है। 
 

08:09 AM (IST) Dec 08

BJP के पक्ष में आया पहला रुझान

पोस्टल बैलेट की गिनती में पहला रुझान बीजेपी के पक्ष में आया है। बीजेपी एक सीट पर आगे है। 

08:02 AM (IST) Dec 08

शुरू हो गई वोटों की गिनती

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए डाले गए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है। इसके बाद ईवीएम खोले जाएंगे। 
 

07:52 AM (IST) Dec 08

रिजल्ट आने से पहले आप ने लगाया पोस्टर

गुजरात और हिमाचल प्रदेश चुनाव का रिजल्ट आने से पहले ही आम आदमी पार्टी की ओर से पोस्टर लगा दिया गया है। पोस्टर में लिखा गया है, "आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय पार्टी बनने पर सभी देशवासियों को बधाई।" 

07:52 AM (IST) Dec 08

हार्दिक पटेल बोले बन रही हमारी सरकार

भाजपा उम्मीदवार हार्दिक पटेल ने कहा है कि हमारी सरकार बन रही है। काम के आधार पर लोगों ने वोट दिया है। पिछले 20 साल में यहां कोई दंगा या आतंकवादी हमला नहीं हुआ। लोग जानते हैं कि बीजेपी उनकी उम्मीदों पर खरी उतरी है। भाजपा ने सुशासन किया है। हम 135-145 सीटें जीतने जा रहे हैं।