हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, 82 साल के बुजुर्ग को भी टिकट

Published : Oct 19, 2022, 09:15 AM ISTUpdated : Oct 19, 2022, 04:34 PM IST
हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, 82 साल के बुजुर्ग को भी टिकट

सार

हिमाचल विधानसभा के चुनावों की तारीखों का ऐलान होने के चार दिन बाद कांग्रेस ने 46 कैंडिडेट की पहली लिस्ट जारी कर दी है। 46 कैंडिडेट्स में से 10 युवाओं पर कांग्रेस ने इस चुनाव में भरोसा जताया है ।

शिमला(Himachal Pradesh).  हिमाचल विधानसभा के चुनावों की तारीखों का ऐलान होने के चार दिन बाद कांग्रेस ने 46 कैंडिडेट की पहली लिस्ट जारी कर दी है। 46 कैंडिडेट्स में से 10 युवाओं पर कांग्रेस ने इस चुनाव में भरोसा जताया है । इनमें कुछ पहले भी विधायक रह चुके हैं। वहीं 82 साल के बुजुर्ग को भी कांग्रेस ने इस चुनाव में प्रत्याशी बनाया है। कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी होने के बाद कुछ जगहों से विरोध के स्वर भी मुखर हो रहे हैं।

कांग्रेस में सबसे युवा एवं कम उम्र के शिमला ग्रामीण से वर्तमान विधायक विक्रमादित्य को पार्टी ने दोबारा टिकट दिया है। कुछ अन्य लोगों जिन पर पार्टी ने दोबारा भरोसा जताया है उनमें पालमपुर से विधायक आशीष बुटेल, कसुम्प्टी से विधायक अनिरुद्ध सिंह, कसौली से विनोद सुल्तानपुरी, फतेहपुर से विधायक भवानी सिंह पठानिया शामिल हैं। कांग्रेस की पहली सूची में नगरोटा-बगवां से रघुवीर सिंह बाली, और चुराह से यशवंत सिंह दो नए चेहरे भी हैं। इसी तरह कांग्रेस ने पच्छाद से उप चुनाव में बतौर निर्दलीय लड़ चुकी दयाल प्यारी को टिकट दिया है।

46 कैंडिडेट्स में तीन महिलाएं शामिल, सीनियर्स पर भरोसा 
कांग्रेस ने टिकट देने के मामले में महिलाओं पर कम भरोसा जताया है। पार्टी ने 46 में से सिर्फ 3 ही महिलाओं को टिकट दिया है। इनमें डलहौजी से आशा कुमारी, मंडी से चंपा ठाकुर और पच्छाद से दयाल प्यारी को टिकट दिया गया है। पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं को भी काफी तवज्जो दी है। पार्टी ने 2 प्रत्याशी 70 साल से अधिक उम्र के चुनावी मैदान में उतारे हैं। सोलन से विधायक कर्नल धनीराम शांडिल 82 साल के हैं, जबकि 78 साल के कौल सिंह ठाकुर को भी पार्टी ने फिर से टिकट दिया है। 

7 पूर्व मंत्रियों की फिर से लगी लाटरी 
46 कैंडिडेट्स की लिस्ट में कांग्रेस ने 7 पूर्व मंत्रियों को फिर से प्रत्याशी बनाया है। इनमें अनुभव के आधार पर 8 बार के विधायक कौल सिंह ठाकुर सबसे वरिष्ठ हैं। इसे आलावा पूर्व मंत्रियों में आशा कुमारी, मुकेश अग्निहोत्री, चंद्र कुमार, खीमी राम शर्मा, कुलदीप कुमार और सुधीर शर्मा को फिर से टिकट मिला है।
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video
Viral Road Rage Video: HR नंबर प्लेट Thar के कारनामें ने इंटरनेट पर मचाई खलबली