HP Election 2022: कांग्रेस ने 46, तो भाजपा ने 62 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, जयराम ठाकुर सिराज से लड़ेंगे

Published : Oct 19, 2022, 09:03 AM ISTUpdated : Oct 19, 2022, 04:33 PM IST
HP Election 2022: कांग्रेस ने 46, तो भाजपा ने 62 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, जयराम ठाकुर सिराज से लड़ेंगे

सार

हिमाचल प्रदेश में एक फेज में 12 नवंबर को होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के बाद भाजपा ने भी अपने ज्यादातर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने 46, तो भाजपा ने 62 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, जयराम ठाकुर सिराज से लड़ेंगे। 

नई दिल्ली. हिमाचल प्रदेश में एक फेज में 12 नवंबर को होने जा रहे विधानसभा चुनाव(Himachal Pradesh Election 2022) के लिए कांग्रेस के बाद भाजपा ने भी अपने ज्यादातर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने 46, तो भाजपा ने 62 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, जयराम ठाकुर सिराज से लड़ेंगे। जानिए पूरी गणित...

भाजपा ने जारी की 62 नामों की लिस्ट
हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में 62 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है। सीएम जयराम ठाकुर सिराज से चुनाव लड़ेंगे। उनके खिलाफ कांग्रेस ने चेतराम मैदान में उतारा है। राज्य विधानसभा का कार्यकाल 8 जनवरी को खत्म होने जा रहा है। यहां की 68 सीटों में से 20 रिजर्व हैं। इनमें 17 अनुसूचित जाति (SC) के लिए, जबकि 3 सीटें अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित हैं। पिछले यानी 2017 में भाजपा ने 44 सीटें जीतकर बहुमत में सरकार बनाई थी। कांग्रेस को 21 सीटें मिली थीं। एक सीट पर CPI(M) और दो निर्दलीयों के कब्जे में गई थीं। उम्मीदवार जीते थे। (यह तस्वीर 9 अक्टूबर की है, जब हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर मंडी के सेराज में एक कार्यक्रम के दौरान गांव की महिलाओं के साथ एक सेल्फी लेते दिखे थे)

कांग्रेस जारी कर चुकी है 46 नामों की लिस्ट
कांग्रेस ने मंगलवार को 46 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी, जिसमें उसके विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री को ऊना जिले के हरोली से मैदान में उतारा गया है। पार्टी ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों सुखविंदर सिंह सुक्खू और कुलदीप सिंह राठौर को क्रमश: नादौन और ठियोग से उम्मीदवार बनाया है। पूर्व राज्य मंत्री और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की पूर्व सचिव आशा कुमारी को उनकी डलहौजी सीट से मैदान में उतारा गया है। पार्टी ने शिमला ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह सहित अपने अधिकांश मौजूदा विधायकों को मैदान में उतारा है। हालांकि किन्नौर से पार्टी प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की गई है। वर्तमान में जगत सिंह नेगी किन्नौर से कांग्रेस विधायक हैं, जहां से प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी को भी इस बार पार्टी का टिकट मिलने की उम्मीद है।

उम्मीदवारों की पहली सूची में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का नाम शामिल नहीं है। वह मंडी से मौजूदा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी हैं। कांग्रेस नेता अलका लांबा ने कहा कि शेष 22 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा जल्द की जाएगी। कुछ दिन पहले कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व भाजपा नेता दयाल प्यारी को पच्छाद (एससी) सीट से मैदान में उतारा गया है।

कुछ समय पहले भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए खमी राम बंजार विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस नेता आदित्य विक्रम सिंह, जिन्होंने बंजार से पिछला चुनाव लड़ा था और फिर से नामांकन की उम्मीद कर रहे थे, ने मंगलवार शाम उम्मीदवारों की सूची की घोषणा के बाद पार्टी से इस्तीफा दे दिया। आदित्य विक्रम सिंह ने 2017 में 45 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल किए और भाजपा के सुरेंद्र शौरी से हार गए। कांग्रेस उम्मीदवार सूची के अनुसार, राज्य के पूर्व मंत्री और पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर दरंग विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. उनकी बेटी चंपा ठाकुर को पार्टी के 'एक परिवार, एक टिकट' के फॉर्मूले को आगे बढ़ाते हुए मंडी से उम्मीदवार बनाया गया है।

कर्नल (सेवानिवृत्त) धनी राम शांडिल अपनी सोलन सीट से और हर्षवर्धन सिंह चौहान अपने शिलाई विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। पिछले चुनाव में सुजानपुर निर्वाचन क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री पी के धूमल को हराने वाले राजिंदर राणा को इस सीट से फिर से टिकट दिया गया है। पूर्व मंत्री बी डी बाली के बेटे रघुबीर सिंह बाली नगरोटा से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने कांगड़ा जिले की जवाली विधानसभा सीट से पूर्व सांसद चंद्र कुमार को उम्मीदवार बनाया है। 

यह है विधानसभा का गणित
पहाड़ी राज्य की 68 विधानसभा सीटों के लिए 12 नवंबर को वोटिंग होनी है और वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है। कांग्रेस इस बार पहाड़ी राज्य में भाजपा से सत्ता हथियाने की कोशिश कर रही है और उसने राज्य में पुरानी पेंशन योजना को लागू करने सहित मतदाताओं से कई वादे किए हैं। 68 सदस्यीय विधानसभा में, भाजपा के पास वर्तमान में 43 और कांग्रेस के 22 सदस्य हैं। दो निर्दलीय और एक माकपा विधायक हैं। 

यह भी पढ़ें
हिमाचल प्रदेश: 1 फेज में होगा चुनाव, 12 नवंबर को होगी वोटिंग, 8 दिसंबर को आएंगे नतीजे
हिमाचल में मोदी ने लॉन्च किए कई प्रोजेक्ट: स्वागत में लगे जोशीले नारे-'देखो-देखो कौन आया,शेर आया-शेर आया'

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Anant Ambani Vantara: अनंत अंबानी ने शुरू किया ‘Champions of Care’ अभियान, 20 लाख बेजुबानों की बदलेगी जिंदगी
West Bengal Name Change: अब ‘पश्चिम बंगाल’ नहीं कहलाएगा राज्य? ‘पश्चिम बंगा’ नाम पर फिर तेज हुई सियासत