'युवराज देश जोड़ो यात्रा पर निकले हैं और राजकुमारी चुनाव के समय हिमाचल के मंदिरों में घंटा बजा रही हैं'

Published : Nov 02, 2022, 06:19 PM IST
'युवराज देश जोड़ो यात्रा पर निकले हैं और राजकुमारी चुनाव के समय हिमाचल के मंदिरों में घंटा बजा रही हैं'

सार

Himachal Pradesh Assembly Election 2022: केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने किन्नौर में रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा के बागियों को भी खरी-खोटी सुनाई। 

शिमला। Himachal Pradesh Assembly Election 2022:  हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में आज केंद्रीय मंत्री  स्मृति ईरानी ने किन्नौर के भावानगर में भाजपा प्रत्याशी सूरत नेगी के पक्ष में रैली की। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी देश जोड़ो यात्रा पर निकले हैं, जबकि कांग्रेस की राजकुमारी प्रियंका गांधी वाड्रा जब अमेठी में होती हैं, तो मस्जिद में जाती हैं। अब जबकि वह चुनाव के समय हिमाचल प्रदेश में हैं, तो यहां आकर मंदिरों में घंटा बजा रही हैं। 

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास  मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की गुंडई के कारण जय श्रीराम का नारा लगाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को अत्याचार सहना पड़ता है, जबकि किन्नौर में भाजपा कार्यकर्ता बड़े ही गर्व से जय श्रीराम का नारा लगा रहे हैं। कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष और साथ ही भाजपा के बागी प्रत्याशियों पर तंज कसते हुए स्मृति ईरानी ने कहा, जो भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं, वे देश को कमजोर कर रहे हैं। 

एक बार भाजपा ती है, तो फिर नहीं जाती- अमित शाह 
उन्होंने कहा कि इससे पहले जब भाजपा कार्यकर्ता राम मंदिर निर्माण के लिए जय श्रीराम के नारे लगाते थे, तब विपक्षी लोग पूछते थे इसकी तारीख कब आएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व में भाजपा ने भगवान श्रीराम के मंदिर का निर्माण भी शुरू करके दिखा दिया। स्मृति ईरानी ने कार्यकर्ताओं से चुनाव तक पूरे जोरशोर से डटे रहने का आह्वान किया। इससे पहले, केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने बुधवार को धर्मशाला में भाजपा प्रत्याशी राकेश चौधरी के समर्थन में रैली की। उन्होंने कहा एक बार भाजपा.. बार-बार भाजपा। रिवाज बदल रहा है और जहां एक बार भाजपा आती है, वहां से फिर नहीं जाती। 

10 नवंबर को शाम 5 बजे तक होगा चुनाव प्रचार  
बता दें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में नामांकन और नाम वापसी का दौर पूरा हो चुका है। यहां 68 विधानसभा सीटों के लिए कुल 786 उम्मीदवार ने पर्चा भरा था। मगर 589 प्रत्याशियों का पर्चा स्वीकृत हुआ, जबकि 84 के पर्चे रिजेक्ट हो गए। वहीं 113 ने उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिया था। इस बार एक चरण में वोटिंग होगी। चुनाव प्रचार अभियान 10 नवंबर को शाम पांच बजे खत्म हो जाएगा। इसके बाद मतदान 12 नवंबर को है, जबकि मतगणना 8 दिसंबर को होगी। इसमें भाजपा और कांग्रेस के साथ-साथ इस बार आम आदमी पार्टी ने भी सभी 68 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं। 

खबरें और भी हैं..

इस राज्य में हर 5 साल में सरकार बदलने का ट्रेंड, क्या 'बागी' बनेंगे किंगमेकर?  

भाजपा चाहेगी कुर्सी बची रहे.. जानिए कितनी, कब और कहां रैली के जरिए मोदी करेंगे जयराम ठाकुर की मदद 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

मकर संक्रांति: कहीं गर्दन की हड्डी रेती तो कहीं काटी नस, चाइनीज मांझे की बेरहमी से कांप उठेगा कलेजा
Ariha Shah Case: साढ़े 4 साल से Germany में फंसी मासूम, मौसी ने बताया क्या है पूरा मामला