Pakistan Minister India Visit: पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मलिक ताजमहल और निजामुद्दीन दरगाह जाना चाहते थे, लेकिन भारत सरकार ने SCO कार्यक्रम के अलावा अन्य गतिविधियों की अनुमति नहीं दी। जानिए क्या है पूरा मामला और क्यों मचा राजनीतिक विवाद?
Pakistan Minister India Visit: पाकिस्तान के जलवायु मंत्री मुसादिक मलिक भारत दौरे पर हैं, लेकिन उनकी इस यात्रा को लेकर नया विवाद सामने आया है। मलिक ने दिल्ली में SCO की बैठक के अलावा ताजमहल और निजामुद्दीन दरगाह जाने की इच्छा जताई थी। हालांकि, भारत सरकार ने उन्हें अतिरिक्त कार्यक्रमों की अनुमति नहीं दी। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें साफ कर दिया गया है कि उनकी यात्रा SCO कार्यक्रम तक ही सीमित रहेगी।
Taj Mahal Visit: ताजमहल जाने की मांगी थी अनुमति
- पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मलिक 20 से 22 नवंबर तक दिल्ली के पुराना किला में आयोजित पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम में हिस्सा लेने आए हैं।
- सूत्रों के मुताबिक, मलिक ने आगरा के ताजमहल और दिल्ली की निजामुद्दीन दरगाह जाने की इच्छा जताई थी।
- भारत सरकार ने SCO बैठक के अलावा किसी अन्य कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति नहीं दी।
- ताजमहल जाने की संभावना सुरक्षा मंजूरी मिलने पर निर्भर बताई गई है, जबकि निजामुद्दीन दरगाह जाने की अनुमति नहीं मिली।
Pakistan Minister Visit: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली यात्रा
- मुसादिक मलिक की यह यात्रा कई मायनों में अहम है।
- 2023 में गोवा में SCO बैठक में बिलावल भुट्टो जरदारी शामिल हुए थे। उसके बाद किसी पाकिस्तानी संघीय मंत्री का यह पहला भारत दौरा है।
- मई 2025 के पहलगाम आतंकी हमले और भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद किसी पाकिस्तानी नेता की यह पहली भारत यात्रा भी है।
SCO Meeting: विपक्ष ने केंद्र सरकार को घेरा
पाकिस्तानी मंत्री की यात्रा को लेकर विपक्ष ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। विपक्ष का कहना है कि पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के प्रति भारत की नीति में बदलाव की जरूरत क्यों पड़ी? नेताओं ने सिंधु जल संधि निलंबित करने के फैसले पर मुसादिक मलिक की पुरानी टिप्पणियों का भी जिक्र किया है। गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान 2017 में SCO के स्थायी सदस्य बने थे। संगठन की बैठकों में दोनों देशों की भागीदारी इसी सदस्यता के तहत होती है।
SCO में भारत-पाक की सक्रियता
- 2001 में बने SCO में भारत और पाकिस्तान 2017 में स्थायी सदस्य बने थे।
- इससे पहले अक्टूबर 2024 में विदेश मंत्री एस. जयशंकर इस्लामाबाद में हुई बैठक में गए थे और पिछले महीने भारतीय समन्वयक आलोक डिमरी भी तैयारियों के सिलसिले में पाकिस्तान गए थे।















