Air India Flights: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने जेद्दाह की उड़ानें 24 नवंबर तक निलंबित कर दी हैं। रियाद और दम्माम की सेवाएं भी 30 नवंबर तक बंद रहेंगी। जानिए यात्रियों के लिए रिफंड और टिकट रीशेड्यूलिंग के नियम क्या हैं?

Air India Flights: मध्य पूर्व में बढ़ते सुरक्षा तनाव का सीधा असर अब हवाई यात्रा पर दिखने लगा है। सऊदी अरब के मौजूदा हालात को देखते हुए एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने जेद्दाह आने-जाने वाली अपनी उड़ानों का निलंबन आगे बढ़ा दिया है। पहले यह रोक 21 नवंबर तक थी, लेकिन शुक्रवार को एयरलाइन ने साफ कर दिया कि सुरक्षा कारणों से अब 24 नवंबर 2026 तक जेद्दाह के लिए कोई उड़ान नहीं भरेगी। इतना ही नहीं, रियाद और दम्माम की फ्लाइट्स पहले से ही 30 नवंबर तक के लिए रद्द चल रही हैं।

Air India Flight Suspension: कब तक बंद रहेंगी उड़ानें?

  • एयर इंडिया ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी।
  • जेद्दाह आने-जाने वाली एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें अब 24 नवंबर तक निलंबित रहेंगी।
  • रियाद और दम्माम की सेवाएं पहले ही 30 नवंबर तक स्थगित की जा चुकी हैं।
  • इससे पहले जेद्दाह की उड़ानों पर रोक 21 नवंबर तक थी।
Scroll to load tweet…

Air India Refund: यात्रियों को मिलेगा पूरा रिफंड

  • एयरलाइन ने प्रभावित यात्रियों के लिए राहत का भी ऐलान किया है।
  • 20 नवंबर या उससे पहले जेद्दाह के लिए कन्फर्म टिकट बुक कराने वाले यात्री उपलब्धता के आधार पर बिना अतिरिक्त शुल्क के तारीख बदल सकते हैं।
  • टिकट रद्द कराने पर पूरा रिफंड लेने का विकल्प भी मिलेगा।
  • रियाद और दम्माम के लिए 10 नवंबर या उससे पहले बुकिंग कराने वाले यात्रियों को भी यह सुविधा दी गई है।

इंडिगो और अकासा एयर ने भी बढ़ाया उड़ानों का निलंबन

  • सिर्फ एयर इंडिया ही नहीं, बल्कि दूसरी भारतीय एयरलाइंस भी सतर्कता बरत रही हैं।
  • इंडिगो ने 18 नवंबर को ही सऊदी अरब के शहरों के लिए अपनी उड़ानें 30 नवंबर तक स्थगित कर दी थीं।
  • वहीं, अकासा एयर ने भी रियाद और जेद्दाह जाने वाली अपनी सभी फ्लाइट्स 30 नवंबर तक रद्द रखने का फैसला किया है।

Saudi Arabia Attack: हूती मिसाइल और ड्रोन हमलों से बढ़ा तनाव

  • सऊदी अरब में सुरक्षा हालात बिगड़ने की एक बड़ी वजह हौथी विद्रोहियों के हमले भी हैं।
  • शुक्रवार सुबह सऊदी अरब को निशाना बनाकर भेजे गए पांच ड्रोन और एक बैलिस्टिक मिसाइल को रोकने का दावा किया गया।
  • संभावित निशानों में राजधानी रियाद भी शामिल थी।
  • इससे पहले इंडिगो ने सऊदी अरब की उड़ानों पर रोक 30 नवंबर तक बढ़ाई थी। अकासा एयर ने भी रियाद और जेद्दाह की सेवाएं 30 नवंबर तक रद्द की हैं।
  • मध्य पूर्व में जारी तनाव के चलते आने वाले दिनों में हवाई सेवाओं की स्थिति पर यात्रियों की नजर बनी रहेगी।