किन्नौर और लाहौल स्पिति दोनों विधानसभा सीटें कांग्रेस के खाते में गईं, लाहौल स्पिति में बीजेपी की कड़ी टक्कर

Published : Dec 08, 2022, 09:13 AM ISTUpdated : Dec 09, 2022, 08:11 AM IST
किन्नौर और लाहौल स्पिति दोनों विधानसभा सीटें कांग्रेस के खाते में गईं, लाहौल स्पिति में बीजेपी की कड़ी टक्कर

सार

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में 1 विधानसभा सीट है जबकि लाहौल-स्पिति जिले में भी एक विधानसभा सीट है। यहां भी 12 नवंबर 2022 को वोटिंग हुई। इस सीट पर कांग्रेस, बीजेपी और आम आदमी पार्टी ने कैंडिडेट उतारे। 8 दिसंबर 2022 को चुनावी नतीजे घोषित किए गए।  

Kinnaur and Lahual & Spiti Chunav Results. हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में 1 विधानसभा सीट है जबकि लाहौल-स्पिति जिले में भी एक विधानसभा सीट है। यहां भी 12 नवंबर 2022 को वोटिंग हुई। इस सीट पर कांग्रेस, बीजेपी और आम आदमी पार्टी ने कैंडिडेट उतारे। 8 दिसंबर 2022 को चुनावी नतीजे घोषित किए गए। आइए जानते हैं दोनों जिलों की दो विधानसभा चुनाव के नतीजे क्या रहे...

Kinnaur Assembly Election Result. किन्नौर जिले की किन्नौर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के जगत सिंह नेगी ने 6964 मतों से जीत दर्ज की है। 12 नवंबर 2022 को वोटिंग हुई और 8 दिसंबर 2022 को नतीजा घोषित किया गया है। किन्नौर विधानसभा सीट पर 2022 में कांग्रेस ने जगत सिंह नेगी को टिकट दिया। वहीं बीजेपी ने सूरत नेगी को प्रत्याशी बनाया जबकि आम आदमी पार्टी ने इस सीट से तरसेम सिंह को टिकट दिया है। 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के जगत सिंह नेगी ने बीजेपी के तेजवंत सिंह नेगी को 120 वोटों से पराजित किया था।

Lahual & Spiti Assembly Election Results. हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पिति जिले में 1 ही विधानसभा सीट है और यहां से कांग्रेस के रवि ठाकुर 1616 मतों से जीत दर्ज की है। यहां पर 12 नवंबर 2022 को वोटिंग हुई। चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर 2022 को घोषित किए गए। लाहौल स्पिति विधानसभा सीट पर 2022 में कांग्रेस ने रवि ठाकुर को टिकट दिया। भारतीय जनता पार्टी ने रामलाल मार्कंडेय को टिकट दिया। जबकि आम आदमी पार्टी ने सुदर्शन जसपा को प्रत्याशी बनाया। 2017 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो लाहौल स्पिति विधानसभा सीट पर बीजेपी के डॉ. रामलाल मार्कंडेय ने कांग्रेस के रवि ठाकुर को करीब 1478 वोटों से हराकर सीट पर कब्जा किया था।

यह भी पढ़ें

गुजरात-हिमाचल चुनाव का रिजल्ट 8 दिसंबर को, सुबह 8 बजे से मिलेंगे रूझान, एशियानेट न्यूज हिंदी पर सबसे तेज अपडेट
 

PREV

Recommended Stories

पूरे देश में हवाई किराए पर सीमा तय कर पाना संभव नहीं- एविएशन मिनिस्टर
Kerala Actress Assault Case: 6 आरोपियों को 20 साल की जेल