
शिमला(Himachal Pradesh). हिमाचल प्रदेश के हरोली विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नयी ऊंचाइयों को छू रहा है और वैश्विक स्तर पर देश की प्रतिष्ठा बढ़ी है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस राम मंदिर निर्माण, सर्जिकल स्ट्राइक या अनुच्छेद 370 को रद्द करने जैसे कदम नहीं उठा सकी क्योंकि उसे देश की सुरक्षा और जनभावनाओं की परवाह नहीं है।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब भी देश में संकट आता है, दोनों भाई-बहन राहुल गांधी-प्रियंका गांधी देश छोड़कर चले जाते हैं। कांग्रेस का हाथ माफियाओं के साथ सदैव रहा है। जब कांग्रेस न आपको सुरक्षा दे सकती है, न सम्मान दे सकती है, न विकास करा सकती है, तो कांग्रेस को चुनना ही क्यों है?
कांग्रेस ने क्यों नहीं उठाया एतिहासिक कदम
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पार सर्जिकल स्ट्राइक और अनुच्छेद 370 को रद्द करने सहित ऐतिहासिक कदम उठाये। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण भी इस सरकार के तहत शुरू हो गया। क्या कांग्रेस ने कभी इस तरह का ऐतिहासिक कदम उठाया? नहीं, उसने ऐसा नहीं किया। कांग्रेस को देश की सुरक्षा और इसके लोगों की भावनाओं की परवाह नहीं है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.