नामबोल सीट इलेक्शन रिजल्ट 2022: बीजेपी के थौनाऊजम बसंता कुमार सिंह ने कांग्रेस के एन.लोकेन सिंह को हराया

Published : Mar 10, 2022, 01:14 AM ISTUpdated : Mar 11, 2022, 12:50 AM IST
नामबोल सीट इलेक्शन रिजल्ट 2022: बीजेपी के थौनाऊजम बसंता कुमार सिंह ने कांग्रेस के एन.लोकेन सिंह को हराया

सार

अब तक कुल 6 बार कांग्रेस जीत का परचम लहरा चुकी है। कांग्रेस ने पहली बार 1984 में जीत हासिल की थी। 2002 के विधानसभा चुनाव से लगातार 4 बार कांग्रेस के उम्मीदवार एन लोकेन सिंह निर्वार्चित हुए हैं। साल 2017 के चुनाव में कांग्रेस के एन. लोकेन सिंह ने भाजपा के उम्मीदवार को हराया था। इस बार नामबोल सीट से आमने-सामने की टक्कर है। 

Nambol Election Results 2022: नामबोल विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के थौनाऊजम बसंता कुमार सिंह (Thounaojam Basanta Kumar Singh) ने कांग्रेस के एन.लोकेन सिंह (N. Lokesh Singh) को 3,060 वोटों से हरा दिया है। बीजेपी प्रत्याशी को जहां 16,885 वोट मिले, तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी को 13,825 वोट मिले। वहीं एक वोट नोटा के तहत दिया गया। इस सीट में यही दोनों उम्मीदवार खड़े थे। बीजेपी प्रत्याशी को कुल वोटों का 54.76 प्रतिशत वोट मिले, वहीं उनके विरोधी को 44.84 प्रतिशत वोट मिले। 

नामबोल सीट से जुड़ी खास बात

मणिपुर चुनाव में नामबोल विधानसभा सीट के परिणाम पर हर किसी की नजर है। इस सीट पर पिछले 20 साल से कांग्रेस का दबदबा है। यहां कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नमेरकपम लोकेन सिंह की साख दांव पर है। वे यहां से 4 बार चुनाव जीते हैं। लोकेन सिंह का इस सीट से 5वां चुनाव है। नामबोल विधानसभा सीट पर साल 1972 से अब तक कुल 10 बार चुनाव हुए हैं।

ये सीट बिष्णुपुर जिले में आती है। अब तक कुल 6 बार कांग्रेस जीत का परचम लहरा चुकी है। कांग्रेस ने पहली बार 1984 में जीत हासिल की थी। 2002 के विधानसभा चुनाव से लगातार 4 बार कांग्रेस के उम्मीदवार एन लोकेन सिंह निर्वार्चित हुए हैं। साल 2017 के चुनाव में कांग्रेस के एन. लोकेन सिंह ने भाजपा के उम्मीदवार को हराया था। इस बार नामबोल सीट से आमने-सामने की टक्कर है। कांग्रेस ने एन. लोकेन सिंह को उतारा है। जबकि भाजपा से थौनाऊजम बसंता कुमार सिंह मैदान में हैं।

दोनों प्रत्याशियों पर कोई क्रिमनल केस नहीं

इस सीट पर सिर्फ दो ही कंडीडेट होने से मुकाबला रोचक हो गया है। भाजपा के बसंता कुमार की साफ छवि का पार्टी को मिलता दिख रहा है। वे पहली बार इस सीट से कांग्रेसी दिग्गज एन. लोकेन सिंह को टक्कर दे रहे हैं। लोकेन सिंह पर भी कोई क्रिमनल दर्ज नहीं है। वे अपने इलाके में खासे पॉपुलर हैं। यही वजह है कि यहां कांग्रेस प्रत्याशी लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं। लेकिन, लगातार दो चुनाव का ट्रेंड उनकी कम होती लोकप्रियता को दिखा रहा है। यहां बीजेपी तेजी से मजबूत हुई है।

जानिए चुनावी ट्रेंड

साल 2012 के चुनाव में कांग्रेस के एन. लोकेन सिंह को मशक्कत के बाद जीत नसीब हुई थी। मणिपुर पीपुल्स पार्टी के थौनाओजाम चाओबा सिंह ने कड़ी टक्कर दी थी। करीबी मुकाबले में एन. लोकेन सिंह सिर्फ 806 वोटों से जीत पाए थे। लोकेन सिंह को 13,708 वोट मिले थे। जबकि चाओबा सिंह को 12,902 वोट मिले थे। साल 2017 के चुनाव में एक बार फिर कांग्रेस से एन. लोकेन सिंह चुनाव लड़े और जीत का अंतर बेहद कम हो गया। उन्होंने बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे चाओबा सिंह को कुल 280 वोटों से हराया। लोकेन सिंह को 14,736 वोट मिले थे। जबकि चाओबा सिंह को 14,456 वोट मिले थे। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

45 लाख के गहने देख भी नहीं डोला मन, सफाईकर्मी की ईमानदारी देख सीएम ने दिया इनाम
बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video