सिंगजामेई इलेक्शन रिजल्ट 2022: बीजेपी के युमनाम खेमचंद सिंह ने एनपीपी के ओइनम रोमेन सिंह को हराया

Published : Mar 10, 2022, 01:08 AM ISTUpdated : Mar 11, 2022, 01:15 AM IST
सिंगजामेई इलेक्शन रिजल्ट 2022: बीजेपी के युमनाम खेमचंद सिंह ने एनपीपी के ओइनम रोमेन सिंह को हराया

सार

युमनाम राज्य के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं। उन्होंने अब तक दो चुनाव लड़े हैं। ये उनका तीसरा चुनाव है। 2017 में इस सीट पर भाजपा के युमनम खेमचंद सिंह ने दूसरी बार जीत दर्ज की थी। पूरे चुनाव में भाजपा ने खासी मशक्कत की है तो कांग्रेस ने भी अपनी सीट बरकरार रखने के लिए पूरी ताकत लगा दी है।

Singjamei Election Results 2022: सिंगजामेई विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के युमनाम खेमचंद सिंह (Yumnam Khemchand Singh) ने नेशनल पीपुल्स पार्टी के ओइनम रोमेन सिंह (Oinam Romen Singh) को 2,295 वोटों से हरा दिया। युमनाम को कुल 8,709 वोट मिले, वहीं रोमेन को 6,414 वोट मिले। कांग्रेस के इरेंगबाम हेमोचंद्र सिंह को 1,600 वोट मिले। बीजेपी प्रत्याशी को कुल वोटों के 45.8 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए। वहीं रोमेन को 33.73 प्रतिशत वोट मिले। 

सिंगजामेई सीट से जुड़ी खास बात

मणिपुर विधानसभा चुनाव में पश्चिमी इंफाल जिले की सिंगजामेई विधानसभा सीट सबसे हॉट है। ये सीट वैसे तो कांग्रेस का गढ़ मानी जाती है, लेकिन 2017 के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस के किले को हिला दिया था और करीबी अंतर से जीत हासिल की थी। लेकिन, इस बार फिर रोचक मुकाबला देखा जा रहा है। पूरे चुनाव में भाजपा ने खासी मशक्कत की है तो कांग्रेस ने भी अपनी सीट बरकरार रखने के लिए पूरी ताकत लगा दी है।

2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार युमनाम खेमचंद सिंह विधायक चुने गए थे। बाद में युमनाथ को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया। युमनाम राज्य के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं। उन्होंने अब तक दो चुनाव लड़े हैं। ये उनका तीसरा चुनाव है। 2017 में इस सीट पर भाजपा के युमनम खेमचंद सिंह ने दूसरी बार जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस प्रत्यासी इरेंग्बम हेमोचंद्र सिंह को 1834 वोटों से हराया था।

अब तक 12 चुनाव में सिर्फ 2 जीती भाजपा

सिंगजमेई विधानसभा सीट पर अब तक 12 बार चुनाव और एक बार उपचुनाव हुए हैं। पहला चुनाव 1967 में हुआ। 6 बार कांग्रेस ने जीत हासिल की है। बीजेपी ने इस सीट पर दो बार साल 2000 और 2017 में जीत दर्ज की है। 2012 के चुनाव में यहां कांग्रेस ने जीत हासिल की। 2000 के चुनाव में भाजपा से हाओबम भुबन सिंह ने जीत दर्ज की। जबकि 2017 में भाजपा युमनाम यहां से भाजपा विधायक बने।

पिछले पांच चुनाव के नतीजे

इस सीट पर चुनाव में अक्सर कांग्रेस का दबदबा देखा गया। साल 2000 के चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार हाओबाम भुवन सिंह विधायक चुने गए थे। उन्होंने मणिपुर स्टेट कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार इरेन्गबाम हेमोचन्द्र सिंह को हराया था। 2002 के चुनाव में फेडरल पार्टी ऑफ मणिपुर के उम्मीदवार हेमोचंद्र सिंह ने एनसीपी के उम्मीदवार एच. बी सिंह को हराया था। जबकि 2007 के चुनाव में हेमोचंद्र सिंह दूसरी बार लगातार विधायक बने। उन्होंने मणिपुर पीपल्स पार्टी के उम्मीदवार सोपान टीकम सिंह को हराया था।

2012 और 2017 में ये रहा परिणाम

2012 के चुनाव में हेमोचंद्र सिंह लगातार तीसरी बार विधायक बने। उन्होंने दूसरी बार कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में उन्हें 7,975 वोट मिले थे, जबकि ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार युमनाम खेमचंद सिंह दूसरे नंबर पर थे। उन्हें 7,818 वोट मिले थे। 2017 के चुनाव में युमनाम खेमचंद सिंह भाजपा से चुनाव लड़े और जीत गए। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार हिमोचंद्र सिंह को हराया था।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?