अमृतसर ईस्ट सीट इलेक्शन रिजल्ट 2022: आप की जीवनजोत कौर ने नवजोत सिंह सिद्धू और बिक्रमजीत सिंह मजीठिया को हराया

इस सीट से भारतीय जनता पार्टी ने जगमोहन राजू और आम आदमी पार्टी ने जीवन जोत कौर को टिकट दिया है

Anand Pandey | Published : Mar 9, 2022 8:14 PM IST / Updated: Mar 10 2022, 09:43 PM IST

Amritsar East Election Results 2022: अमृतसर ईस्ट सीट (Amritsar East seat) से आम आदमी पार्टी की जीवन ज्योत कौर (Jeevan Jyot Kaur) ने बाजी मारी। बिक्रमजीत सिंह मजीठिया (Bikramjit Singh Majithia) को इस सीट से 25,112 वोट मिले, जबकि जीवन ज्योत कौर को 39,520 वोट देकर जनता ने विधानसभा भेजा। कांग्रेस के उम्मीदवार नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) 32,807 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनाव में मजीठा विधानसभा सीट पर बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने 65 हजार मत प्राप्त कर जीत दर्ज की थी, लेकिन इस बार किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया। 

अमृतसर ईस्ट सीट का इतिहास

- अमृतसर ईस्ट सीट पर 2017 में सिद्धू ने BJP कैंडिडेट राजेश हनी को 42809 वोटों से हराया।
- अमृतसर ईस्ट विधानसभा सीट पर पहला चुनाव 1951 में हुआ जिसमें सरूप सिंह ने जीत दर्ज की।
- 1957, 1962 और 1967 में लगातार 3 बार भारतीय जनसंघ के बलदेव प्रकाश यहां से MLA बने।
- 1969 और 1972 में यह सीट कांग्रेस के कब्जे में चली गई।
- 2012 में इस विधानसभा क्षेत्र में वेरका और शहर के कुछ इलाके मिला दिए गए।
- 2012 में BJP ने अकाली दल से यह सीट लेते हुए सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को टिकट दिया जो जीतीं।

2017 में यह रहा अमृतसर ईस्ट का रिजल्ट

कुल मतदाता : 1,53,288
वोट पोल हुए : 99306 (64.78%)
नवजोत सिद्धू (कांग्रेस) को वोट मिले : 60447
राजेश हनी (BJP) को वोट मिले : 17668
सर्बजोत सिंह धांजल (AAP) को वोट मिले : 14715
सिद्धू ने जीत दर्ज की : 42809

2022 में बढ़ गए 14725 वोट

कुल वोटर : 168013
पोलिंग स्टेशन : 171
पोलिंग लोकेशंस : 64

Share this article
click me!