मोगा सीट इलेक्शन रिजल्ट 2022: आप की अमनदीप कौर अरोड़ा ने सोनू सूद की बहन मालविका को बड़े अंतर से हराया

पंजाब की मोगा सीट कांग्रेस की परंपरागत सीट मानी जाती है। एक उपचुनाव के साथ इस सीट पर कुल 15 बार चुनाव हुए जिनमें से 9 में कांग्रेस जीती। यहां शिरोमणि अकाली दल सिर्फ तीन बार जीता है। 

Anand Pandey | Published : Mar 9, 2022 8:09 PM IST / Updated: Mar 10 2022, 10:32 PM IST

Moga Election Results 2022: पंजाब विधानसभा की मोगा सीट (Moga Seat) पर आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार डॉ. अमनदीप कौर अरोरा (|Amandeep Kaur Arora) ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी और अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) की बहन मालविका सूद (Malvika Sood) को 20,915 वोटों से हराया है। अमनदीप को जहां 59,149 मिले, तो वहीं मालविका को 38,234 वोट मिले। इनके वोटों को अगर प्रतिशत के आधार पर देखा जाए तो अमनदीप को जहां 41.01 प्रतिशत वोट मिले हैं। वहीं मालविका को 26.51 प्रतिशत वोट मिले हैं। 

शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार बरजिंदर सिंह माखन बरारी को 28,333 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर हरजोत कमल को 10.606 वोटों के साथ चौथे नंबर पर रहे। उल्लेखनीय है कि कंप्यूटर इंजीनियर मालविका सूद मोगा में एक कोचिंग सेंटर चलाती है। वह गरीब बच्चों का मुफ्त में अंग्रेजी की कोचिंग भी देती है। कोविड के दौरान उन्होंने गरीब बच्चों को मुफ्त में ऑनलाइन क्लासेज भी दी है। 

मोगा सीट का इतिहास...

कांग्रेस की परंपरागत सीट, 15 में से 9 बार पार्टी जीती

पंजाब की मोगा सीट कांग्रेस की परंपरागत सीट मानी जाती है। एक उपचुनाव के साथ इस सीट पर कुल 15 बार चुनाव हुए जिनमें से 9 में कांग्रेस जीती। यहां शिरोमणि अकाली दल सिर्फ तीन बार जीता है। अकाली दल की बात करें तो 1962 में गुरचरण सिंह ने यहां पहली बार चुनाव जीता। उसके लगभग 35 साल बाद, वर्ष 1997 के चुनाव में जत्थेदार तोता सिंह ने अकाली दल को यहां जीत दिलाई। 2012 के चुनाव में तोता सिंह यहां से लगातार दूसरी बार जीते। 2017 में इस सीट पर कांग्रेस के डॉ. हरजोत कमल को 52,357 वोट मिले और वह 1764 वोट से जीत गए। दूसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी के रमेश ग्रोवर रहे जिन्हें 50,593 वोट मिले।

2017 के चुनाव में मोगा सीट के आंकड़े

कुल मतदाता : 1,93,304
पुरुष वोटर : 1,02,561
महिला वोटर : 90,936
थर्ड जैंडर : 7
वोट पोल हुए : 1,44,859 (74.93%)
हरजोत कमल को वोट मिले : 52,357
रमेश ग्रोवर को वोट मिले : 50,593
हरजोत कमल की जीत का अंतर : 1764
2022 : 5 साल में बढ़ गए  10237 वोटर
कुल वोटर : 2,03,541
पुरुष मतदाता : 1,07,339
महिला मतदाता : 96,188
थर्ड जैंडर : 14
पोलिंग स्टेशन : 213

Share this article
click me!