लुधियाना में केजरीवाल का बड़ा बयान, कहा- देश की सुरक्षा पर हम केंद्र सरकार के साथ, पंजाब में मिलकर काम करेंगे

Published : Feb 15, 2022, 11:28 AM ISTUpdated : Feb 15, 2022, 11:41 AM IST
लुधियाना में केजरीवाल का बड़ा बयान, कहा- देश की सुरक्षा पर हम केंद्र सरकार के साथ, पंजाब में मिलकर काम करेंगे

सार

केजरीवाल ने भाजपा पर हमला भी बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री लोकसभा में झूठ बोलते हैं। प्रधानमंत्री यहां आकर झूठ बोलते हैं। गृह मंत्री गलत आरोप लगाते हैं। भाजपा और कांग्रेस देश की आंतरिक सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है। 

लुधियाना। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लुधियाना में मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने यहां एक बड़ा बयान दिया। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में सुरक्षा बड़ा मुद्दा है। सीमा पार से पंजाब में ड्रग्स आता है। देश की सुरक्षा पर हम केंद्र सरकार के साथ हैं। यदि आप सत्ता में आती है, तो पंजाब सरकार राज्य में सुरक्षा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार के साथ काम करेगी। पंजाब एक संवेदनशील सीमावर्ती राज्य है। ड्रग्स और ड्रोन के प्रसार को रोकने के लिए पंजाब के लिए एक ईमानदार सरकार का होना आवश्यक है।

केजरीवाल ने भाजपा पर हमला भी बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री लोकसभा में झूठ बोलते हैं। प्रधानमंत्री यहां आकर झूठ बोलते हैं। गृह मंत्री गलत आरोप लगाते हैं। भाजपा और कांग्रेस देश की आंतरिक सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है। पीएम की सुरक्षा को लेकर बीजेपी और कांग्रेस में गंदी राजनीति हो रही है। मैं हर पंजाबी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि अगर आप सत्ता में आती है तो हम जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेंगे। हम राष्ट्रीय, आंतरिक सुरक्षा पर किसी भी तरह की राजनीति नहीं करेंगे।

यह भी पढ़ें- पंजाब चुनाव : कांग्रेस-आप से कितना अलग होगा अकाली दल का मैनिफेस्टो, सस्ती बिजली का दांव या फिर कोई और प्लान?

अमृतसर ईस्ट से आम महिला दो दिग्गजों को हराएगी
उन्होंने आगे कहा कि हमने अमृतसर ईस्ट सीट का सर्वे कराया, जिसमें सिद्धू और मजीठिया हार रहे हैं। यहां से AAP जीत रही है और इसका कारण है कि सिद्धू साहब यहां 5-10 साल से हैं लेकिन वे ना किसी का फोन उठाते हैं, ना किसी से मिलते हैं। उन्होंने अमृतसर में एक काम नहीं किया। इससे पहले केजरीवाल ने अमृतसर ईस्ट की आप प्रत्याशी के ट्वीट को रीट्विट किया और कहा- एक आम महिला इस बार दो बड़े दिग्गजों को हराएगी। हमारे सर्वे में दोनों दिग्गज हार रहे हैं। जीवन ज्योत जीत रही हैं।

यह भी पढ़ें- पंजाब चुनाव: सुखबीर बादल की बेटी ने संभाली पापा की पॉलिटिक्स, सिद्धू की बेटी विपक्ष को दे रही मुंहतोड़ जवाब

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Punjab Lottery: पंजाब के अलावा किन राज्यों में मिलती है सरकारी लॉटरी? देखें लिस्ट
Punjab Lottery Jackpot: कैसे एक सब्जी वाला बना करोड़पति, आज किसकी बारी?