दोबारा रोका CM का चॉपर, चन्नी बोले- मैं आतंकी नहीं, रैली में PM मोदी बोले- मुझे भी 2014 में उड़ान भरने से रोका

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पंजाब दौरे पर हैं। वे यहां जालंधर में रैली को संबोधित करने आए हैं। पिछली बार सुरक्षा में चूक होने के कारण काफी सावधानी बरती जा रही है। इसी वजह से पंजाब में नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है।

Asianet News Hindi | Published : Feb 14, 2022 1:29 PM IST

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के हेलिकॉप्टर को सोमवार को दो बार उड़ान भरने से रोक दिया गया है। दो बार चॉपर को उड़ने की इजाजत ना मिलने से गुस्साए सीएम ने कहा- ‘मैं मुख्यमंत्री हूं, कोई आतंकवादी नहीं हूं। ये अजीब हरकतें हैं। मुझे नो फ्लाइंग जोन के बहाने राहुल गांधी की रैलियों में शामिल होने से रोका जा रहा है।’

उन्होंने यह भी कहा कि मुझे पहले ही उड़ान भरने की इजाजत थी, लेकिन ऐन मौके पर मुझे चंडीगढ़ से होशियारपुर आने से रोक दिया गया। काफी देर बाद जब अनुमति मिली तो वह सुजानपुर पहुंचे। अब सुजानपुर से उड़ान रोक दी गई है। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में शाम 6 बजे तक अनुमति नहीं दी जाएगी। तो अब मैं सड़क मार्ग से जालंधर जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी को कार्यक्रमों में शामिल होने से रोक दिया गया है।

Latest Videos

यह भी पढ़ें-  पंजाब चुनाव: PM मोदी की जालंधर रैली से पहले विवाद, CM चन्नी के चॉपर को राहुल की रैली में उड़ने की इजाजत नहीं

अनुमति नहीं मिलने से राहुल की रैली में नहीं पहुंच पाए चन्नी
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पंजाब दौरे पर हैं। वे यहां जालंधर में रैली को संबोधित करने आए हैं। पिछली बार सुरक्षा में चूक होने के कारण काफी सावधानी बरती जा रही है। इसी वजह से पंजाब में नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। यानी यह क्षेत्र हवाई मार्ग के तौर पर इस्तेमाल नहीं हो सकता था। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के हेलिकॉप्टर को भी चंडीगढ़ से उड़ान नहीं भरने दी गई थी, जिसके चलते वह होशियारपुर में राहुल गांधी की रैली में शामिल नहीं हो पाए थे। हालांकि, बाद में डीजीएससी ने चन्नी के हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने की इजाजत दे दी थी, लेकिन हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। 

जब राहुल गांधी की वजह से रोका गया था मोदी का चॉपर
इधर, जालंधर रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 की एक घटना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब वह गुजरात के सीएम थे। पार्टी ने उन्हें पीएम चेहरा घोषित किया था। तब वह पंजाब के रास्ते पठानकोट जा रहे थे। पठानकोट पहुंचने पर उनका चॉपर रोक दिया गया था। क्योंकि उस दिन राहुल गांधी पंजाब में दौरे पर थे। पीएम ने कहा कि जब चॉपर को उड़ने की इजाजत नहीं मिली तो वह सड़क मार्ग से हिमाचल गए थे। इस वजह से उन्हें दो कार्यक्रम भी रद्द करने पड़े थे। पीएम ने कहा कि राहुल गांधी की वजह से उनका चॉपर रोक दिया जाना दिखाता है कि कांग्रेस किस तरह से काम करती है।

यह भी पढ़ें-  सुखबीर बादल की सीट से रिपोर्ट: बॉर्डर के पास चक्क बलूच गांव, यहां आबादी से ज्यादा लोगों पर शराब तस्करी के केस

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

इजरायल को खत्म कर देंगे...हाथ में बंदूक थाम खामेनेई ने किया वादा
'हिम्मत कैसे हुई पूछने की' भरी अदालत में वकील पर क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts
सावित्री जिंदल से भी अमीर है एक बंदा, जानें हरियाणा चुनाव में कौन है 10 सबसे अमीर प्रत्याशी?
नवरात्र में भूलकर भी न करें ये 5 काम, जानें किन-किन चीजों का रखना चाहिए ध्यान । Navratri 2024