पंजाब में मान कैबिनेट का शपथ ग्रहण आज: पहली बार विधायक बनें, अब मंत्री पद की भी संभालेंगे जिम्मेदारी

Published : Mar 18, 2022, 10:50 PM ISTUpdated : Mar 19, 2022, 07:21 AM IST
पंजाब में मान कैबिनेट का शपथ ग्रहण आज: पहली बार विधायक बनें, अब मंत्री पद की भी संभालेंगे जिम्मेदारी

सार

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार शाम एक ट्वीट में पार्टी के उन 10 विधायकों के नाम देते हुए एक तस्वीर डाली, जो मंत्री के रूप में शपथ लेंगे और उन्हें बधाई दी। शपथ ग्रहण के बाद नवनियुक्त मंत्री पंजाब सिविल सचिवालय में कार्यभार संभालेंगे और आप सरकार की पहली कैबिनेट बैठक दोपहर में होगी।

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार के मंत्रिमंडल का आज शनिवार को विस्तार होगा। शुक्रवार को नई कैबिनेट में शामिल मंत्रियों के नामों का ऐलान किया गया। मान कैबिनेट में एक महिला समेत दस मंत्रियों को शामिल किया जाएगा। 10 मंत्रियों में आठ पहली बार विधायक बने हैं। अधिकारियों ने बताया कि मान की कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह पंजाब राजभवन में सुबह 11 बजे होगा।

ट्वीट कर दी जानकारी...ये बनेंगे मंत्री

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार शाम एक ट्वीट में पार्टी के उन 10 विधायकों के नाम देते हुए एक तस्वीर डाली, जो मंत्री के रूप में शपथ लेंगे और उन्हें बधाई दी। इनमें दिर्बा से दूसरी बार विधायक चुने गए हरपाल सिंह चीमा और पार्टी का दलित चेहरा शामिल हैं। वह पिछली विधानसभा में विपक्ष के नेता भी थे।

बरनाला से दो बार के विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर को भी मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट में जगह मिलेगी। कैबिनेट में शामिल होने वाले अन्य विधायकों में जंडियाला से डॉ बलजीत कौर, हरभजन सिंह, मानसा से डॉ विजय सिंगला, भोआ से लाल चंद, अजनाला से कुलदीप सिंह धालीवाल, पट्टी से लालजीत सिंह भुल्लर, होशियारपुर से ब्रह्म शंकर और आनंदपुर साहिब से हरजोत बैंस शामिल हैं। 

पहली कैबिनेट शपथग्रहण के तत्काल बाद

कैबिनेट में मुख्यमंत्री सहित 18 बर्थ हैं। सूत्रों ने बताया कि शपथ ग्रहण के बाद नवनियुक्त मंत्री पंजाब सिविल सचिवालय में कार्यभार संभालेंगे और आप सरकार की पहली कैबिनेट बैठक दोपहर में होगी।

सरदार भगत सिंह के गांव में सीएम ने ली थी शपथ

पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने बुधवार को स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां में आयोजित एक समारोह में भगवंत मान को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। आम आदमी पार्टी ने 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में 92 सीटों के साथ कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल-बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन को पछाड़ दिया।

यह भी पढ़ें:

कांग्रेस का असंतुष्ट खेमा भी आएगा साथ, सोनिया गांधी से मिले गुलाम नबी आजाद...

एक तरफ तुम बढ़ो-एक कदम हम: वीरप्पा मोइली ने तोड़ा G-23 से नाता, बोले-समानांतर कांग्रेस नहीं हो सकती

फिनलैंड सबसे खुशहाल देश, अफगानिस्तान-लेबनान इस वजह से सबसे नाखुश लोगों का देश

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

'500 करोड़ का सूटकेस दो और कांग्रेस में CM बन जाओ', कांग्रेस नेता की पत्नी का संगीन आरोप!
Punjab Lottery: पंजाब के अलावा किन राज्यों में मिलती है सरकारी लॉटरी? देखें लिस्ट