अमृतसर ईस्ट के महा-मुकाबले में फंसे सिद्धू, जीत दिलाने प्रियंका गांधी ने थामी कमान, आज रोड-शो कर मांगेंगी वोट

Published : Feb 15, 2022, 09:12 AM IST
अमृतसर ईस्ट के महा-मुकाबले में फंसे सिद्धू, जीत दिलाने प्रियंका गांधी ने थामी कमान, आज रोड-शो कर मांगेंगी वोट

सार

प्रियंका गांधी के आने से पहले सिद्धू ने इसकी जानकारी पोस्टर के जरिए दी। सिद्धू ने सोमवार को एक पोस्टर जारी किया जिसमें उनकी ओर से रोड-शो करने आ रही प्रियंका गांधी के स्वागत की बात कही गई।

अमृतसर : पंजाब चुनाव (Punjab Chunav 2022) में मतदान का दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, चुनावी प्रचार तेज होता जा रहा है। कांग्रेस के दिग्गज नेता भी ताबड़तोड़ प्रचार में जुटे हैं। इसी कड़ी में पीसीसी चीफ नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) को जिताने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने खुद मैदान संभाल लिया है। प्रियंका आज अमृतसर ईस्ट विधानसभा इलाके में सिद्धू के लिए वोट मांगेगी। वह बटाला रोड एरिया में रोड शो करेंगी। 

सिद्धू ने दी जानकारी
प्रियंका गांधी के आने से पहले सिद्धू ने इसकी जानकारी पोस्टर के जरिए दी। सिद्धू ने सोमवार को एक पोस्टर जारी किया जिसमें उनकी ओर से रोड-शो करने आ रही प्रियंका गांधी के स्वागत की बात कही गई। इस पोस्टर के मुताबिक प्रियंका गांधी मंगलवार शाम चार बजे बटाला रोड पर बने BRTS फ्लाईओवर के पिलर नंबर 37 से रोड शो की शुरुआत करेंगी। उनके इस रोड शो से एक साथ दो विधानसभा हलके कवर हो जाएंगे। बटाला रोड के एक तरफ अमृतसर ईस्ट तो दूसरी तरफ अमृतसर नॉर्थ सीट पड़ती है। हालांकि यहां ज्यादातर इलाका अमृतसर ईस्ट सीट का ही है जहां से नवजोत सिंह सिद्धू प्रत्याशी बनाए गए हैं।

इसे भी पढ़ें-पंजाब चुनाव: आक्रामक मुद्रा वाले सिद्धू धुरी में प्रियंका की रैली में क्यों मौन हो गए? पढ़ें inside story

अमृतसर ईस्ट में महामुकाबला
अमृतसर ईस्ट विधानसभा सीट पर इस बार महामुकाबला है। 18 साल बाद ऐसा हुआ है जब नवजोत सिंह सिद्धू अपने सियासी करियर में पहली बार इस कदर मुश्किल में फंसे हैं। उन्हें इस सीट पर अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया (Bikram Singh Majithia) के साथ-साथ आम आदमी पार्टी (AAP) की कैंडिडेट जीवनजोत कौर से जोरदार टक्कर मिल रही है। खुद सिद्धू भी अपने इलाके में जी-जान से जुटे हुए हैं। बता दें कि इससे पहले प्रियंका गांधी ने रविवार को ही कोटकपूरा, धूरी और डेराबस्सी विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया था। उस दौरान उनकी एक सभा में सिद्धू ने बोलने तक से इनकार कर दिया था।

इसे भी पढ़ें-पंजाब चुनाव:आखिर सामने आए सिद्धू, कांग्रेस में अंदरूनी कलह पर बोले- राहुल गांधी ने फैसला दिया, स्वागत करते हैं

इसे भी पढ़ें-पंजाब चुनाव: 2017 में मैनिफेस्टो के दम पर कैप्टन ने बनाई थी सरकार, मगर इस बार वादों से दूरी बना रहीं पार्टियां

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Punjab Lottery: पंजाब के अलावा किन राज्यों में मिलती है सरकारी लॉटरी? देखें लिस्ट
Punjab Lottery Jackpot: कैसे एक सब्जी वाला बना करोड़पति, आज किसकी बारी?