पंजाब चुनाव: CM चन्नी ने चमकौर साहिब से भी किया नामांकन, दो सीटों से इलेक्शन लड़ने का रिकॉर्ड बनाया

Published : Feb 01, 2022, 02:11 PM IST
पंजाब चुनाव: CM चन्नी ने चमकौर साहिब से भी किया नामांकन, दो सीटों से इलेक्शन लड़ने का रिकॉर्ड बनाया

सार

कांग्रेस हाइकमान ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी इस बार दो सीटों से उतारने का फैसला लिया है। सबसे पहले चन्नी को परंपरागत श्री चमकौर साहिब सीट से टिकट दिया गया। उसके बाद आखिरी सूची में चन्नी को भदौड़ सीट से भी टिकट दिया गया।

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मंगलवार को आखिरी दिन श्री चमकौर साहिब सीट से भी नामांकन दाखिल कर दिया। इससे पहले सोमवार को सीएम चन्नी ने भदौड़ विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया था। चन्नी यहां चमकौर साहिब से तीन बार विधायक चुने गए हैं। अब वह चौथी बार चुनावी मैदान में हैं। चन्नी ने इस चुनाव में एक रिकॉर्ड भी बनाया है। वे इस बार चुनाव में दो सीटों से चुनाव लड़ने वाले पहले शख्स बन गए हैं।

कांग्रेस हाइकमान ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी इस बार दो सीटों से उतारने का फैसला लिया है। सबसे पहले चन्नी को परंपरागत श्री चमकौर साहिब सीट से टिकट दिया गया। उसके बाद आखिरी सूची में चन्नी को भदौड़ सीट से भी टिकट दिया गया। चमकौर साहिब रूपनगर जिले में आती है। जबकि भदौड़ सीट बरनाला जिले में है। दोनों सीटों के बीच की दूरी करीब 150 किमी है। एक दिन पहले सीएम चन्नी ने नामांकन के बाद कहा था कि वह इस क्षेत्र का विकास करने आए हैं।

भदौड़ से 2017 में आप जीती थी
फिलहाल, चन्नी के लिए भदौड़ सीट कितनी सुरक्षित रहेगी, इस पर सवालिया निशान है। क्योंकि चार साल से भदौड़ में कांग्रेस की कमान किसी भी नेता के हाथ में नहीं रही है और स्थानीय कांग्रेसी नेताओं में जबरदस्त गुटबाजी है। यहां से पिछली बार आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार पीरमल सिंह धौला ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। ऐसे में चन्नी के लिए यहां पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

भदौड़ में पहली बार आप ने चुनाव जीता
भदौड़ सीट के चुनावी रिकॉर्ड देखें तो अकाली दल 1972 से 1985 तक लगातार चार बार और कांग्रेस 1997 से 2007 तक तीन बार चुनाव जीत चुकी है। 2017 में पहली बार पीरमल सिंह धौला ने आप उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की, लेकिन बाद में वह कांग्रेस में शामिल हो गए। खास बात यह रही कि आप प्रत्याशी के जीतने के बाद कांग्रेसी प्रत्याशी अकाली दल के बाद तीसरे नंबर पर रहा था।

इस चुनाव में सिर्फ चन्नी दो सीटों से मैदान में
पंजाब विधानसभा चुनाव में अब तक चन्नी ऐसे दूसरे नेता हैं, जो दो सीटों पर चुनावी मैदान में हैं। इससे पहले अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने अमृतसर नॉर्थ के अलावा अपनी परंपरागत मजीठा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। हालांकि, बाद में मजीठिया ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिद्धू की चुनौती स्वीकार की और अपनी परंपरागत मजीठा सीट से अपनी पत्नी को उम्मीदवार बनाया है।

चमकौर साहिब से ये चौथा चुनाव
चन्नी 2007 में पहली बार निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीते थे। उसके बाद 2012 और 2017 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते। 2017 में चन्नी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आम आदमी पार्टी (एएपी) के डॉ. चरणजीत सिंह को 12308 वोट से हराया था। शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के जस्टिस निर्मल सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। चन्नी प्रदेश में कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री रहे। मुख्यमंत्री पद से कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाए जाने के बाद नवंबर में चन्नी ने सीएम पद संभाला। इस बार चमकौर साहिब से सीएम चन्नी के सामने AAP ने डॉ. चरणजीत सिंह, बसपा ने हरमोहन सिंह और भाजपा ने दर्शन सिंह शिवजोत को उम्मीदवार बनाया है।

पंजाब चुनाव: ECI से बलवीर राजेवाल को झटका, संयुक्त समाज मोर्चा को नहीं मिली मान्यता, निर्दलीय लड़ेंगे कंडीडेट

पंजाब चुनाव: सुखदेव सिंह ढींढसा की PM Modi के साथ मीटिंग, क्या BJP भी CM Face की घोषणा करने जा रही?

पंजाब चुनाव: नवांशहर से अंगद सिंह सैनी निर्दलीय इलेक्शन लड़ेंगे, BJP में जाने की अटकलों को खारिज किया

पंजाब चुनाव: कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह डैनी की संपत्ति 5 गुना बढ़ी, मंत्री वेरका फ्लैट की किस्तें चुका रहे

पंजाब चुनाव: सुखबीर सिंह बादल करोड़पति, लेकिन खुद के पास कार नहीं, इतनी है सालाना इनकम, पढ़िए पूरी प्रोफाइल

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

AK-47, मैगज़ीन और विदेशी पिस्टल: भारत-पाक बॉर्डर पर हथियारों का भंडार, किस हमले की थी तैयारी?
Chandigarh Mausam Today: पंजाब वालों सावधान! चंडीगढ़-अमृतसर में दिखेगा ठंड का प्रचंड रूप