पंजाब चुनाव: राजनाथ सिंह बोले-मैं तो यहां CM को देखकर हैरान हूं, आप सोच-समझकर वोट करना..जानिए ऐसा क्यों कहा

राजनाथ सिंह ने आज गुरुवार को अमृतसर में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जम कर निशाना साधा। साथ ही कहा कि मेरा सोभाग्य है कि मुझे अमृतसर आने का मौका मिला।  इससे पहले उन्होंने  दरबार साहिब व दुर्ग्याणा मंदिर में माथा टेका। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 17, 2022 10:16 AM IST / Updated: Feb 17 2022, 03:48 PM IST

अमृतसर. पंजाब विधासभा चुनाव के मतदान की तारीख अब बहुत नजदीक आ चुकी है। महज तीन दिन बाद ही सूबे की नई सरकार सुनने के लिए राज्य की जनता वोट डालेगी। प्रचार के अंतिम दौर में बीजेपी कोई कसर नहीं छोड़ रही है। पीएम मोदी से लेकर पार्टी के सीनियर नेता बैक टू बैक रैलिया करने में लगे हैं। इसी बीच केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने आज गुरुवार को अमृतसर में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जम कर निशाना साधा। साथ ही कहा कि मेरा सोभाग्य है कि मुझे अमृतसर आने का मौका मिला।  इससे पहले उन्होंने  दरबार साहिब व दुर्ग्याणा मंदिर में माथा टेका। 

पंजाब के मतदाता से सोच समझ कर वोट करने की अपील
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, यह पार्टी  देश को बांट कर सत्ता हासिल करना चाह रही है। यह समाज को तोड़ने वाले हैं।  उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी कहती है कि हमारी सरकार बनेगी तो हम नशा खत्म करेंगे। दिल्ली में इन्होंने गली गली में ठेके खोल दिए हैं। यह लोग सत्ता के लिए किसी भी स्तर पर जा सकते हैं। इसलिए पंजाब के लोगों का इनसे सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब के हर मतदाता को सोच समझ कर मतदान करना है। क्योंकि यह वक्त है, सोचने का कि हमें कैसे पंजाब चाहिए। 

Latest Videos

यह भी पढ़ें- पंजाब चुनाव : पठानकोट में विपक्षी दलों पर बरसे पीएम मोदी, कहा- कांग्रेस और आप एक ही थाली के चट्टे-बट्टे

पीएम मोदी को राजीव गांध से ऐसे बताया बेहतर पीएम
उन्होंने कहा, मैं, याद करवाना चाहता हूं, राजीव गांधी ने कहा था, हम कैसे भ्रष्टाचार रोकें? उपर से हम 100 पैसे भेजते हैं और 15 पैसा ही लोगों तक पहुंचता है। आज नरेंद्र मोदी ने ऐसा काम किया है कि 100 पैसा लोगों की जेब में पहुंच रहा है। यह कांग्रेस का भ्रष्टाचार है। इसे कांग्रेस कम तक नहीं कर पाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस भ्रष्टाचार को खत्म कर दिया है। 

राजनाथ बोले-मैं तो यहां के मुख्यमंत्री को देख हैरान हूं...
मैं आपको कहना चाहता हूं, कांग्रेस ने देश को लूटा है। यहां के मुख्यमंत्री को देख हैरान हूं। यह एक ऐसा सेनापति हे, जिसके पास सेना ही नहीं है। कांग्रेस में सत्ता के लिए कोरोना की ही मामला था। भारत में जिस तरह से कोरोना को कंट्रोल किया है, आज पूरे विश्व में भारत की चर्चा है। आज भारत की धरती पर वैक्सीन खुद बन रही है। विश्व में सबसे अधिक वैक्सीन भारत में लग चुकी है। उन्होंने कहा कि यह वक्त सोचने समझने का है। हमें सोच समझ कर काम करना होगा। इस वक्त पंजाब के लोगों को बहकाने का काम हो रहा है। यह बॉर्डर का स्टेट है, इसकी सुरक्षा के लिए काम करना है। कांग्रेस पंजाब को बांटना चाह रही है। हम ऐसा नहीं देंगे। 

यह भी पढ़ें-पंजाब चुनाव : किसान संगठनों के विरोध के बीच अबोहर में पीएम मोदी की रैली, नेशनल हाइवे बंद, कई रुट डायवर्ट

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi ने बाइडेन को गिफ्ट की चांदी की ट्रेन, फर्स्ट लेडी को दी पश्मीना शॉल, जानें क्या है खास
Tirupati Laddu Prasad: गिरिराज सिंह ने की सबसे बड़ी मांग, ओवैसी और राहुल को जमकर सुना डाला
Pitru Paksha 2024: बिना पैसा खर्च किए कैसे करें पितरों को खुश ?
चीन को चैन से सोने न देगा ये ड्रोन, , Joe Biden - PM Modi ने पक्की की डील
कहीं आपके घी में तो नहीं है जानवरों की चर्बी, ऐसे करें चेक । Adulteration in Ghee