पंजाब चुनाव: सुखदेव सिंह ढींढसा की PM Modi के साथ मीटिंग, क्या BJP भी CM Face की घोषणा करने जा रही?

सुखदेव सिंह ढींढसा ने बताया कि यह औपचारिक बैठक थी। इसमें पंजाब चुनाव पर चर्चा की गई। इसके साथ ही क्योंकि कल बजट भी आने वाला है। पंजाब के विकास के लिए ज्यादा बजट मिले, इस पर भी चर्चा की गई है। सुखदेव सिंह ढींढसा अकाली दल कोटे से राज्य सभा सासंद हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 31, 2022 1:56 PM IST

मनोज ठाकुर, नई दिल्ली। पंजाब चुनाव में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी से लेकर किसान संगठनों ने अपने सीएम फेस घोषित कर दिए हैं। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या एनडीए गठबंधन भी सीएम फेस सामने लाएगा? कम से कम आज जिस तरह से भाजपा गठबंधन के अकाली दल संयुक्त के सीनियर नेता और राज्यसभा सांसद सुखदेव सिंह ढींढसा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात हुई और पीएम मोदी ने ढींढसा के साथ मुलाकात की तस्वीरें शेयर कीं, उसके बाद ये अटकलें तेज हो गई हैं। 

ढींढसा बोले- पंजाब चुनाव और बजट पर चर्चा हुई
वहीं, सुखदेव सिंह ढींढसा ने बताया कि यह औपचारिक बैठक थी। इसमें पंजाब चुनाव पर चर्चा की गई। इसके साथ ही क्योंकि कल बजट भी आने वाला है। पंजाब के विकास के लिए ज्यादा बजट मिले, इस पर भी चर्चा की गई है। सुखदेव सिंह ढींढसा अकाली दल कोटे से राज्य सभा सासंद हैं, लेकिन बाद में अकाली दल से मनमुटाव होने के बाद उन्होंने पिछले साल पार्टी छोड़ दी। उन्होंने अपनी पार्टी अकाली दल संयुक्त बनाई। तब इनके साथ अकाली दल के सीनियर नेता रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा भी पार्टी छोड़ कर आए थे। लेकिन बाद में वह वापस अकाली दल चले गए। अब वह खडूर साहिब से चुनाव लड़ रहे हैं।

बैठक में सीएम फेस को लेकर बातचीत हुई 
ढींढसा की पार्टी इस वक्त भाजपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। उनकी पार्टी को पंजाब में 15 सीट मिली हैं, जिस पर उन्होंने अपने प्रत्याशी खड़े किए हैं। पार्टी के नजदीकी सूत्रों ने बताया कि आज की मीटिंग में मुख्य एजेंडा तो यह रहा कि क्या भाजपा को भी सीएम फेस की घोषणा करनी चाहिए। इससे क्या फायदे हो सकते हैं। क्या दिक्कत आ सकती है। इस पर भी विचार किया गया। क्योंकि इस वक्त पंजाब में लगभग सभी प्रमुख पार्टियों ने अपने-अपने सीएम फेस की घोषणा कर दी है या फिर इशारा कर दिया है। लेकिन भाजपा गठबंधन की ओर से इस दिशा में अभी तक कुछ नहीं किया गया है।

पीएम ने ढींढसा के मन की बात जानी
ढींढसा का मानना है कि सीएम फेस की घोषणा होनी चाहिए। क्योंकि इससे मतदाता पार्टी के साथ जुड़ता है। बताया जा रहा है कि उनकी बात को पीएम ने सुना। इस पर विचार करने का आश्वासन दिया गया है। क्योंकि भाजपा इस बार पंजाब में बड़ी भूमिका में हैं। 

गठबंधन की रणनीति पर भी चर्चा की गई
लंबे समय के बाद अकाली दल बादल से गठबंधन तोड़ कर चुनाव मैदान में हैं। खासतौर पर जिस तरह से तीन कृषि कानूनों के बाद पार्टी ने पंजाब में वापसी की है, इससे भाजपा भी उत्साहित है। इस बैठक में पंजाब में चुनाव को लेकर गठबंधन की क्या रणनीति होनी चाहिए, इस पर भी चर्चा की गई। कहां-कहां भाजपा और गठबंधन मजबूत है, कहां-कहां कमजोर है। इसे मजबूत करने के लिए क्या-क्या होना चाहिए। इस पर भी चर्चा की गई है। बजट से एक दिन पहले इस बैठक को लेकर पंजाब के राजनीतिक गलियारों में भी खूब चर्चा हो रही है।

मोदी ने ट्वीट कर कहा- ढींढसाजी से मिलकर खुशी होती है
पीएम मोदी ने ढींढसा के साथ मुलाकात के बाद ट्वीट किया और कहा कि राज्यसभा सांसद सरदार सुखदेव सिंह ढींडसाजी के साथ शानदार मुलाकात हुई। प्रमुख विषयों पर उनके अंतर्दृष्टिपूर्ण विचारों को सुनकर हमेशा खुशी होती है। पंजाब की प्रगति के लिए उनका जुनून हमेशा दिखाई देता है।

पंजाब चुनाव: नवांशहर से अंगद सिंह सैनी निर्दलीय इलेक्शन लड़ेंगे, BJP में जाने की अटकलों को खारिज किया

पंजाब चुनाव: कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह डैनी की संपत्ति 5 गुना बढ़ी, मंत्री वेरका फ्लैट की किस्तें चुका रहे

पंजाब चुनाव: सुखबीर सिंह बादल करोड़पति, लेकिन खुद के पास कार नहीं, इतनी है सालाना इनकम, पढ़िए पूरी प्रोफाइल

मजीठिया मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को फटकार लगाई, CJI बोले- चुनाव से पहले कार्रवाई करना दुखद

Read more Articles on
Share this article
click me!