पंजाब चुनाव: सुखबीर सिंह बादल करोड़पति, लेकिन खुद के पास कार नहीं, इतनी है सालाना इनकम, पढ़िए पूरी प्रोफाइल

Published : Jan 31, 2022, 06:22 PM ISTUpdated : Jan 31, 2022, 07:27 PM IST
पंजाब चुनाव: सुखबीर सिंह बादल करोड़पति, लेकिन खुद के पास कार नहीं, इतनी है सालाना इनकम, पढ़िए पूरी प्रोफाइल

सार

पंजाब में विधानसभा चुनाव (Punjab Chunav 2022) नजदीक हैं। इसी बीच राज्य में नेताओं में नामांकन भरने का दौर चल रहा है। चुनावी माहौल में सोमवार का दिन काफी खास है रहा, क्योंकि इस दिन प्रदेश के कई दिग्गजों ने अपना नामांकन दाखिल किया।

चंडीगढ़. पंजाब में विधानसभा चुनाव (Punjab Chunav 2022) नजदीक हैं। इसी बीच राज्य में नेताओं में नामांकन भरने का दौर चल रहा है। चुनावी माहौल में सोमवार का दिन काफी खास है रहा, क्योंकि इस दिन प्रदेश के कई दिग्गजों ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस कड़ी में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल (Former Deputy Chief Minister sukhbir singh badal) ने भी जलालाबाद सीट से अपना पर्चा भरा। जूनियर बादल भले ही करोड़ों रूपए कमा रहे हो, लेकिन उनके पास एक भी कार नहीं है। 

सालाना आए दो करोड़ से ज्यादा..लेकिन नहीं एक भी कार
दरअसल, पूर्व सीएम प्रकाश सिंह के बेटे प्रकाश सिंह बादल के बेटे सुखबीर सिंह बादल पंजाब की राजनीति के माहिर खिलाड़ी माने जाते हैं, इसलिए सत्ता वापस पाने के लिए जुटे हुए हैं। जुनियर बादल ने अपना नामंकन भरते वक्त शपथ पत्र दाखिल किया, जिसमें उन्होंने अपनी संपत्ति का विवरण दिया। सुखबीर बादल की सालाना आमदनी 2.23 करोड़ है, करोड़पति होने के बाद भी उनके पास एक भी कार नहीं है।

बादल की पत्नी की संपत्ति तीन गुना बढ़ी
बता दें कि आमदनी के मामले में उनकी सांसद पत्नी उनसे ज्यादा पीछे नहीं है। वह करीब 2.10 करोड़ रुपए की कमाई करती है। उनका संयुक्त परिवार है। सुखबीर बादल की एचयूएफ के नाम से 50.31 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। उनकी अपनी अचल संपत्ति 52.95 करोड़ रुपए हैं। उनकी पत्नी हरसिमरत कौर बादल की अचल संपत्ति तीन गुणा बढ़ी है। 2017 में 5.59 करोड़ थी जो बढ़ कर 18.61 करोड़ रुपए हो गई।

बादल परिवार पर 66.49 करोड़ रुपए का कर्ज भी
बादल परिवार के पास तीन ट्रैक्टर भी है। 2017 की तुलना में अब इनकी कीमत आधी रह गई है। बादल परिवार पर 66.49 करोड़ रुपए का कर्ज भी है। सुखबीर बादल पर 2017 में 39. 70 करोड़ रुपए का कर्ज था। सुखबीर बादल पर छह मामले भी दर्ज हुए हैं। जबकि 2017 में एक मामला दर्ज था। इसमे सड़क जाम करने, कोरोना नियमों की पालना न करने का भी मामला दर्ज है।

अमेरिका की कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से पढ़ें हैं बादल
बता दें कि सुखबीर सिंह बदाल का जन्म 9 जुलाई 1962 को पंजाब के फरीदकोट में हुआ था। उनकी पढ़ाई लॉरेंस स्कूल, सनावर में हुई थी। उन्होंने 1980 से 1984 तक पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से अर्थशास्त्र में एमए ऑनर्स किया। इसके बाद वह पढ़ने के लिए अमेरिका गए, जहां से उन्हेंने कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी, लॉस एंजिल्स से एमबीए पूरा किया है।

2009 से 2017 तक रहे डिप्टी सीएम
सुखबीर सिंह बादल 2009 से 2017 तक पंजाब के उपमुख्‍यमंत्री रह चुके हैं। पिता प्रकाश सिंह ने मुख्यमंत्री रहते हुए साल 2008 से पार्टी की बागडोर उन्हीं के हाथों में सौंप दी है। वह वर्तमान के समय में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष हैं। वे पिछले 12 साल से पार्टी अध्यक्ष हैं।

मजीठिया मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को फटकार लगाई, CJI बोले- चुनाव से पहले कार्रवाई करना दुखद

पंजाब चुनाव में हाइप्रोफाइल नॉमिनेशन, CM चन्नी, कैप्टन, सुखबीर, प्रकाश बादल ने नामांकन पत्र दाखिल किया, Video

बिक्रम मजीठिया को सबसे बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने 23 फरवरी तक गिरफ्तारी पर रोक लगाई, चुनाव प्रचार कर सकेंगे

पंजाब चुनाव : आज हाईप्रोफाइल सीट पर नामांकन, CM चन्नी, सुखबीर सिंह बादल और कैप्टन अमरिंदर भरेंगे पर्चा

UP चुनाव में BJP+ 223-239, सपा की भी बढ़ेंगी सीटें: Opinion Poll

Punjab Election 2022: UP में पत्नी ने छोड़ी कांग्रेस, पंजाब में पति को मिली सजा

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

'500 करोड़ का सूटकेस दो और कांग्रेस में CM बन जाओ', कांग्रेस नेता की पत्नी का संगीन आरोप!
Punjab Lottery: पंजाब के अलावा किन राज्यों में मिलती है सरकारी लॉटरी? देखें लिस्ट