पंजाब चुनाव: कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह डैनी की संपत्ति 5 गुना बढ़ी, मंत्री वेरका फ्लैट की किस्तें चुका रहे

पंजाब में 20 फरवरी को मतदान होना है और 10 मार्च को नतीजे आएंगे। नामांकन की एक फरवरी को आखिरी तारीख है। 4 फरवरी तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। 2017 के चुनाव में कांग्रेस ने 77 सीटें जीतकर राज्य में पूर्ण बहुमत हासिल किया था और 10 साल बाद शिअद-भाजपा सरकार को बाहर कर दिया।

Asianet News Hindi | Published : Jan 31, 2022 12:35 PM IST

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Election 2022) में प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी प्रधान सुखविंदर सिंह डैनी बंडाला भी मैदान में उतरे हैं। उन्होंने जंडियालागुरु सीट से नामांकन किया है। डैनी ने नामांकन पत्र के साथ दिए हलफनामे में अपनी संपत्ति की घोषणा भी की है। इसके मुताबिक,  डैनी की 5 साल में चल संपत्ति में 5 गुना बढ़ोतरी हुई है। 

डैनी ने 2017 में जो शपथ पत्र दिया था, तब उनकी आय 3.95 लाख रुपए सालाना थी। अब बढ़कर 7.77 लाख हो गई है। उनकी पत्नी की इनकम भी बढ़ी है। पत्नी की 2.20 लाख रुपए से बढ़कर 5.53 लाख रुपए आय हो गई। इसी तरह, 5 साल में डैनी की चल संपत्ति 5 गुना बढ़ी है। 2017 में उनकी संपत्ति 19.76 लाख रुपए थी, जो अब बढ़कर 1.15 करोड़ तक पहुंच गई है। जबकि पत्नी की संपत्ति 20.20 लाख रुपए थी और अब 38.45 लाख रुपए चल संपत्ति हो गई है। 

राजकुमार वेरका ने लोन लेकर 1.25 करोड़ में फ्लैट लिया
डैनी के अलावा, मंत्री रामकुमार वेरका ने भी सोमवार को अमृतसर वेस्ट से नामांकन किया। हालांकि, वेरका की इनकम थोड़ा कम बढ़ी है। 2017 में वेरका की सालाना आय 8.03 लाख रुपए थी। अब 10.68 लाख रुपए हो गई है। राजकुमार की पत्नी की भी 5 साल में 3 लाख रुपए की इनकम हुई है। पति-पत्नी ने 15 लाख रुपए का लोन भी ले रखा है। वेरका ने अपनी जैन इसटीलो कार को बेचकर फोर्ड एंडेवर गाड़ी ली है। चंडीगढ़ MLA हाउसिंग सोसायटी में 1.25 करोड़ रुपए का फ्लैट भी लिया है। इसकी वह किस्तें चुका रहे हैं।

पंजाब चुनाव में ऐसा है पूरा कार्यक्रम
कुल विधानसभा सीटें- 117
नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख- 25 जनवरी
नामांकन की आखिरी तारीख- 1 फरवरी
नामांकन पत्रों की जांच- 2 फरवरी
नाम वापसी की अंतिम तारीख- 4 फरवरी
मतदान- 20 फरवरी
रिजल्ट- 10 मार्च

पंजाब में 20 फरवरी को मतदान होना है और 10 मार्च को नतीजे आएंगे। नामांकन की एक फरवरी को आखिरी तारीख है। 4 फरवरी तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। 2017 के चुनाव में कांग्रेस ने 77 सीटें जीतकर राज्य में पूर्ण बहुमत हासिल किया था और 10 साल बाद शिअद-भाजपा सरकार को बाहर कर दिया।

मजीठिया मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को फटकार लगाई, CJI बोले- चुनाव से पहले कार्रवाई करना दुखद

पंजाब चुनाव में हाइप्रोफाइल नॉमिनेशन, CM चन्नी, कैप्टन, सुखबीर, प्रकाश बादल ने नामांकन पत्र दाखिल किया, Video

बिक्रम मजीठिया को सबसे बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने 23 फरवरी तक गिरफ्तारी पर रोक लगाई, चुनाव प्रचार कर सकेंगे

पंजाब चुनाव : आज हाईप्रोफाइल सीट पर नामांकन, CM चन्नी, सुखबीर सिंह बादल और कैप्टन अमरिंदर भरेंगे पर्चा

UP चुनाव में BJP+ 223-239, सपा की भी बढ़ेंगी सीटें: Opinion Poll

Punjab Election 2022: UP में पत्नी ने छोड़ी कांग्रेस, पंजाब में पति को मिली सजा

पंजाब चुनाव 2022 की हर बड़ी सीट का ग्राउंड रिपोर्ट, हर बड़े मुद्दे पर एक्सपर्ट एनालिसिस, बड़े नेता का इंटरव्यू, इलेक्शन बुलेटिन, हॉट सीट्स का हाल, कैंडिडेट की प्रोफाइल और उनकी लाइफ स्टाइल, बाहुबलियों का हाल...Asianetnews Hindi पर 360 डिग्री कवरेज के साथ पढ़ें पंजाब विधानसभा चुनाव का हर अपडेट।

Share this article

Latest Videos

click me!

Latest Videos

टीम इंडिया ने जो T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती है, वो किसके पास रहेगी? । T20 World Cup
Parliament Session 2024: Rahul Gandhi के आरोप पर Speaker Om Birla ने बताया कौन बंद करता है माइक
Mathura : बारिश की चंद बूंदों में ढह गई 2.5 लाख ली पानी की टंकी, बड़े हादसे के बाद एक्शन में CM Yogi
पीएम मोदी ने वेंकैया नायडू के जीवन पर आधारित पुस्तकों का किया विमोचन
Gaurav Bhatia LIVE: गौरव भाटिया ने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में की प्रेस कॉन्फ्रेंस