सात दिसंबर को अखिलेश-जयंत करेंगे संयुक्त रैली, सीटों पर बात पक्की

Published : Dec 04, 2021, 10:00 AM IST
सात दिसंबर को अखिलेश-जयंत करेंगे संयुक्त रैली, सीटों पर बात पक्की

सार

सपा नेताओं के अनुसार विधानसभा चुनाव की घोषणा से पूर्व अखिलेश और जयंत की पहली संयुक्त रैली को लेकर अब दोनों दलों के नेता मिलकर काम कर रहे हैं। लगातार दोनों दलों की बैठक हो रही है। जनता के बीच जाकर रैली का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। 

लखनऊ: सात दिसंबर को मेरठ के सिवालखास विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दबथुवा में होने वाली सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)और रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) की संयुक्त रैली की तैयारी तेज होती दिख रही है। माना जा रहा है कि अगर एक-दो दिन में सपा रालोद गठबंधन की घोषणा राजधानी में नहीं हो सकी तो सात दिसंबर को दबथुआ में ही दोनों दलों के बड़े नेता गठबंधन की घोषणा कर सकते हैं।

संयुक्त रैली में होगा ऐलान

सीटों को लेकर बातचीत बिल्कुल अंतिम दौर में पहुंच गई है। उधर सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम शनिवार से मेरठ में डेरा डालेंगे। सपा नेताओं के अनुसार विधानसभा चुनाव की घोषणा से पूर्व अखिलेश और जयंत की पहली संयुक्त रैली को लेकर अब दोनों दलों के नेता मिलकर काम कर रहे हैं। लगातार दोनों दलों की बैठक हो रही है। जनता के बीच जाकर रैली का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। 


लंबे समय बाद सपा और रालोद की संयुक्त रैली होने जा रही है। निश्चित तौर से सपा-रालोद की यह रैली पश्चिम उत्तर प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। इससे दूसरे दलों की नींद भी उड़ी हुई है। भाजपा नेता भी बिल्कुल आक्रामक हो चुके हैं। वैसे शनिवार से चार दिन तक सपा और रालोद के नेता मिलकर माहौल बनाने की कोशिश करेंगे। इसके लिए ही सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम शनिवार को मेरठ पहुंच जाएंगे।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार का मिशन क्लीन UP: 282 प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिटों से प्लास्टिक मुक्त होगा उत्तर प्रदेश
योगी सरकार का हरित परिवहन की ओर मजबूत कदम, UP बना इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग का बड़ा केंद्र