गोंडवाना जनसंदेश यात्रा की मदद से होगा भाजपा का सफाया: अखिलेश यादव

विधान सभा चुनाव की तैयारी जोरों पर है और इन्ही तैयारियों को मंजिल की ओर ले जाते हुए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश कार्यालय से गोंडवाना जनसंदेश यात्रा को रवाना किया है। इसका लक्ष्य हर गांव में जाकर यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार की नाकामियों को लोगों तक पहुंचाना है।  इस मौके पर बसपा को छोड़कर सपा का दामन थामने वाले रामअचल राजभर भी मौजूद थे।

Asianet News Hindi | Published : Dec 5, 2021 12:53 PM IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 (uttar pradesh vidhansabha ellection 2022)होने वाले हैं जिसके चलते हर तरफ चुनावी माहौल बना हुआ है। ऐसे में समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh yadav) ने रविवार को प्रदेश कार्यालय से गोंडवाना जनसंदेश यात्रा (Gondwana Jan Sandesh Yatra) को रवाना किया है। जनसंदेश यात्रा को रवाना करने के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि यह जनसंदेश यात्रा प्रदेश के सभी जिलों जाकर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ (Yogi Aditiyanath) सरकार के झूठ का पोल खोलने का काम करेगी। इस यात्रा से हमको भाजपा (BJP) को प्रदेश की सत्ता से बाहर करने में बड़ी मदद मिलेगी। इस मौके पर बसपा (BSP) को छोड़कर सपा में आए रामअचल राजभर (RanachaL Rajbhar) भी अखिलेश यादव के साथ थे।

इस यात्रा की मदद से भाजपा होगी सत्ता से बाहर
अखिलेश ने कहा कि गोंडवाना जनसंदेश यात्रा उत्तर प्रदेश के हर गांव में जाकर लोगों को जागरूक करेगी। उन्होंने कहा कि यह जनसंदेश यात्रा प्रदेश के सभी जिलों जाकर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के झूठ का पोल खोलने का काम करेगी। साथ ही इस यात्रा से हमको भाजपा को प्रदेश की सत्ता से बाहर करने में बड़ी मदद मिलेगी। साथ ही इस सरकार में गरीब, नौजवान और किसान सब परेशान हैं।  बेरोजगार (Unemployed) काफी दुखी हैं। भाजपा ने सिर्फ समाज तथा जाति के लोगों के बीच में खाई बनाने का काम किया है।

Latest Videos

समाजवादी पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के सदस्य मिलकर करेंगे काम 
अखिलेश यादव ने कहा कि इन दिनों भाजपा देश तथा प्रदेश की जनता के रुख से काफी घबरा गई है। भाजपा को जनता का समर्थन (Support) समाजवादी पार्टी के साथ दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि हमको भरोसा है कि अब इनकी भाषा बदलेगी। जैसे-जैसे इन्हें हार का डर सताएगा दिल्ली से इनके नेता यहां आएंगे। अब यह तो तय है कि यह सभी लोग मिलकर बहुत गंदगी की भाषा बोलेंगे। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि लखनऊ से शुरू गोंडवाना जनसंदेश यात्रा उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के हर गांव में जाएगी। भाजपा को उत्तर प्रदेश की सत्ता से भाजपा को हटाने के लिए समाजवादी पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के सदस्य मिलकर काम करेंगे।  

Share this article
click me!

Latest Videos

दशहरा, करवा चौथ और दिवाली की डेट, अक्टूबर 2024 में कब, कौन-सा त्योहार? #Shorts
फिरोजाबादः चिता की लकड़ियों को छोड़ लाश लेकर क्यों भागे घरवाले?
रोचक किस्साः गुजरात के भैंसों का कमाल, ब्राजील हो गया मालामाल
एक थी महालक्ष्मी! फ्रिज से शुरू हुई कहानी पेड़ पर जाकर हुई खत्म, कागज के पर्चे में मिला 'कबूलनामा'
'जीजा ये पकड़ 60 हजार... नहीं बचना चाहिए मेरा पति' पत्नी ने क्यों दी पति की सुपारी, खौफनाक है सच