यूपी चुनाव में कांग्रेस का बड़ा दांव, प्रियंका ने जारी किया 'महिला घोषणा पत्र', जानें सबकुछ

Published : Dec 08, 2021, 12:58 PM ISTUpdated : Dec 08, 2021, 01:35 PM IST
यूपी चुनाव में कांग्रेस का बड़ा दांव, प्रियंका ने जारी किया 'महिला घोषणा पत्र', जानें सबकुछ

सार

बुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी के प्रदेश कार्यालय पर प्रेसवार्ता करते हुए अपना पहला घोषणापत्र जारी किया। उन्होने कहा कि  ये घोषणापत्र प्रदेश की महिलाओं की आशाओं-आकांक्षाओं की सामूहिक अभिव्यक्ति है जो वर्तमान सरकार में अभूतपूर्व हिंसा, शोषण व सरकार की महिला विरोधी विचारधारा का सामना कर रही हैं।

लखनऊ: बुधवार को कांग्रेस (congress) महासचिव प्रियंका गांधी (priyanka gandhi vadra) ने यूपी के प्रदेश कार्यालय पर प्रेसवार्ता करते हुए अपना पहला घोषणापत्र जारी किया। प्रियंका गांधी ने बताया कि यह है कि यह घोषणा पत्र प्रदेश की महिलाओं के लिए होगा। उन्होने कहा कि  ये घोषणापत्र प्रदेश की महिलाओं की आशाओं-आकांक्षाओं की सामूहिक अभिव्यक्ति है जो वर्तमान सरकार में अभूतपूर्व हिंसा, शोषण व सरकार की महिला विरोधी विचारधारा का सामना कर रही हैं। महिलाएं अब अन्याय सहने को तैयार नहीं हैं। इसलिए हमने महिला घोषणापत्र बनाया है। इसके छह हिस्से हैं: स्वाभिमान, स्वावलंबन, शिक्षा, सम्मान, सुरक्षा और सेहत।

प्रियंका गांधी ने कहा कि राजनीति में महिलाओं की समुचित हिस्सेदारी समाज के स्वभाव, देश की राजनीति एवं शासन में बदलाव की कुंजी है। महिलाओं की इस राजनीतिक शक्ति से ही उत्तर प्रदेश का भविष्य बदलेगा। इस शक्ति विधान के जरिये कांग्रेस पार्टी प्रदेश की महिलाओं के लिए समानता, न्याय, स्वतंत्रता, गरिमा एवं आत्मसम्मान के प्रति एक अनूठा और दृढ़प्रतिज्ञ विकल्प पेश कर रही है। महिलाओं को समर्पित पहला घोषणापत्र जारी करते हुए प्रियंका गांधी ने अपना थीम सांग भी जारी किया है। ऐ गिरी नंदिनी श्लोक से शुरू हुआ इस थीम सांग भी महिलाओं के लिए समर्पित किया गया है।

छह हिस्सों में बटा महिलाओं का घोषणापत्र 
प्रेसवार्ता के दौरान प्रियंका गांधी ने बताया कि महिलाओं का घोषणापत्र छह हिस्सों में बटा हुआ है। उन्होने कहा कि वह छह हिस्से स्वाभिमान, स्वावलंबन, शिक्षा, सम्मान, सुरक्षा और सेहत हैं। उन्होने कहा कि भारतीय संसद और विधानसभाओं में महिलाओं का प्रतिनिधित्व महज 15 फीसदी है। कांग्रेस ने इस निराशाजनक तस्वीर को बदलने का संकल्प लिया है। हम 40 फीसदी टिकट ​महिलाओं को देंगे। ये घोषणापत्र प्रदेश की महिलाओं की आशाओं-आकांक्षाओं की सामूहिक अभिव्यक्ति है जो वर्तमान सरकार में अभूतपूर्व हिंसा, शोषण व सरकार की महिला विरोधी विचारधारा का सामना कर रही हैं।

यूपी की लेबर फोर्स में बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी: प्रियंका गांधी
प्रेसवार्ता के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार जो 60 साल,70 साल में क्या किया लगाती है, उसे अब इस रट को अब नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि ये सब सिर्फ एक समय तक अच्छा लगता है, अब ये नहीं करना चाहिए। उन्होने बीजेपी से सवाल खड़ा करते हुए कहा कि वो 7 साल से सत्ता में हैं, क्या कर रहे हैं? उत्तर प्रदेश की लेबर फोर्स में महिलाओं की भागीदारी महज 9.4% है। यह भागीदारी बढ़ाने और लैंगिक असमानता कम करने के लिए कांग्रेस पार्टी प्रावधानों के मुताबिक 20 लाख में से 40% नौकरियां महिलाओं को देगी।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Kanpur Weather Today: क्या कानपुर में आज बढ़ेगी ठंड? 23 जनवरी का मौसम अपडेट
Prayagraj Weather Today: 23 जनवरी को प्रयागराज में बढ़ेगी ठंड! जानिए संगम क्षेत्र का मौसम अपडेट