भाजपा नेताओं को नहीं पता हनुमान जी का रंग भी लाल है: अख‍िलेश यादव

Published : Dec 08, 2021, 05:42 PM ISTUpdated : Dec 08, 2021, 05:51 PM IST
भाजपा नेताओं को नहीं पता हनुमान जी का रंग भी लाल है: अख‍िलेश यादव

सार

अखिलेश ने पीएम मोदी के लाल टोपी वाले बयान पर जवाबी हमला करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं के मन में सपा की लाल टोपी का डर घर कर गया है। उन्हें अब अपने राजनीतिक अस्तित्व पर खतरा महसूस होने लगा है। भाजपा की लाल बत्ती गुल होने वाली है। इस सच्चाई से भाजपा अच्छी तरह परिचित हो गई है। तभी वह समाजवादी पार्टी पर अनर्गल आरोप लगाने लगी है।

लखनऊ: गोरखपुर में मंगलवार को अयोजित रैली में पीएम मोदी (PM Modi) के 'लाल टोपी' पर दिए गये बयान के बाद यूपी की राजनीति में जुबानी जंग छिड़ गयी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बुधवार को दावा किया कि भाजपा नेताओं के मन में सपा की लाल टोपी का डर घर कर गया है। अपनी 'लाल बत्ती' गुल होने की सच्चाई से वाकिफ हो चुकी भाजपा, इसीलिए सपा के खिलाफ अनर्गल आरोप लगा रही हैं।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा नेताओं के मन में सपा की लाल टोपी का डर घर कर गया है। उन्हें अब अपने राजनीतिक अस्तित्व पर खतरा महसूस होने लगा है। भाजपा की लाल बत्ती गुल होने वाली है। इस सच्चाई से भाजपा अच्छी तरह परिचित हो गई है। तभी वह समाजवादी पार्टी पर अनर्गल आरोप लगाने लगी है।

अखिलेश ने भाजपा को संकीर्ण सोच का बताया

साथ ही कहा कि भारतीय संस्कृति का दंभ भरने वाले भाजपा नेताओं को पता नहीं यह जानकारी है कि नहीं कि हनुमान जी का रंग लाल है। सूरज का रंग लाल है। हर एक के जीवन में लाल रंग है। लाल रंग बदलाव का भी है। खून का भी रंग लाल है। इस सबकी भाजपा को समझ नहीं है क्योंकि उसकी नीतियां तो नफरत फैलाने वाली हैं। काली टोपी वाले यह नहीं समझ पाएंगे क्योंकि उनकी सोच संकीर्ण है।

अखिलेश ने सपा की लाल टोपी को खतरे की घंटी बताने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर  निशाना साधते हुए कहा कि संसदीय जनतंत्र में भाषा और व्यवहार की मर्यादा से दल और व्यक्ति का परिचय होता है। भाजपा नेतृत्व में भाषा का संयम मिटता जा रहा है। भाजपा सत्ता के अहंकार में इतना डूब गई है कि वह विपक्ष को लांछित करने से नहीं चूकती है।

PM मोदी के 'लाल टोपी' बयान पर सियासत गरमाई, सपा ने जवाब में लांच किया गाना

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

UP Police Result 2026 Out: 76184 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित, जानें कटऑफ, DV-PST डेट और रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका
मासूम की आंख में पेंसिल, बड़े भाई की पिटाई और CCTV भी गायब… फिरोजाबाद के स्कूल पर FIR