क्या थी जवाहर बाग की वो खौफनाक घटना, जिसका CM योगी ने मथुरा में किया जिक्र

यूपी के मथुरा में विकास परियोजना का शिलान्यास करने पहुंचे सीएम योगी ने साल 2016 के जून में हुए जवाहर बाग कांड को याद किया। उन्होंने कहा कि जवाहर बाग की घटना कौन भूल सकता है, यहीं पुलिस अधिकारियों की हत्या हुई। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता था कि कोई कंस ही उस समय सत्ता में बैठा था। 

Asianet News Hindi | Published : Dec 8, 2021 11:56 AM IST

मथुरा: बुधवार को यूपी (Uttar pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (yogi adityanath) की ओर से मथुरा में 201.16 करोड़ रुपए की 196 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास (Development projects launched) किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी (CM yogi) ने मथुरा में हुए जवाहरबाग (Jawaharbagh) की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि जवाहर बाग की घटना कौन भूल सकता है, यहीं पुलिस अधिकारियों की हत्या हुई। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता था कि कोई कंस ही उस समय सत्ता में बैठा था। 

जानिए, क्या था जवाहरबाग से जुड़ा मामला
2 जून 2016 की उस काली तारीख को सुनकर आज भी मथुरा के लोग सिहर उठते हैं। 2 जून 2016 को चर्चित जवाहरबाग कांड हुआ था। जवाहर बाग पर अवैध कब्जा धारियों ने पुलिस और प्रशासन पर हमला किया और पूरे जवाहर बाग को अग्निकांड में बदल दिया था। खाली कराने गई पुलिस टीम पर हथियारों से हमला किया गया था। इस हमले में एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और एसआई संतोष यादव शहीद हुए थे और कई पुलिसकर्मी हमले में घायल हो गए थे। जवाहर बाग में आगजनी और हिंसक घटना ने तत्कालीन सपा सरकार को हिला कर रख दिया था। मामले में कई राजनेताओं पर रामबृक्ष यादव को संरक्षण देने के आरोप लगे थे।

Latest Videos

29 लोगों की गई थी जान
2 जून 2016 की उस घटना में दो जाबांज अफसरों समेत 29 लोगों की मौत हुई थी। उस घटना की गवाही आज भी जवाहर बाग में खड़े जले हुए और अधजले पेड़ करते हैं। जवाहर बाग कांड की घटना के बाद सरकार द्वारा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। रामवृक्ष के सहयोगी चंदनबोस, वीरेश यादव, राकेश गुप्ता के विरूद्ध एनएसए के तहत कानूनी कार्रवाई की गई थी।

कोसीकला के दंगे का किया जिक्र
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा 'प्रदेश में सबसे पहले दंगा कोसीकला में हुआ था। दंगा किस बात को लेकर हुआ था, नौजवान मस्जिद के बाहर पानी पीता है तो भी उसकी पिटाई शुरू हो जाती है। उसके बाद व्यापारियों के प्रतिष्ठानों को जलाए जाने के बाद जो तांडव हुआ, वह नहीं बुलाया जा सकता। उन्होंने कहा कि पहले कब्रिस्तानों के निर्माण होते थे, आज मंदिरों का निर्माण हो रहा है, कुंभ की भव्यता दिखाई देती है।

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया