डिप्युटी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का सपा पर तंज, कहा- बरसाती मेंढक हैं अख‍िलेश

Published : Dec 05, 2021, 09:52 AM ISTUpdated : Dec 05, 2021, 09:57 AM IST
डिप्युटी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का सपा पर तंज, कहा- बरसाती मेंढक हैं अख‍िलेश

सार

केशव प्रसाद मौर्य ने बाराबंकी की एक रैली में अख‍िलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा, 'अखिलेश यादव कहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी ने कुछ काम नहीं किया, अखिलेश जी जब घर से निकलेंगे तब कुछ दिखाई देगा ना' चुनाव आया तो बरसाती मेंढक की तरह निकल कर सामने आ जाते हैं।

बाराबंकी: यूपी व‍िधानसभा चुनाव 2022 (UP Election 2022) को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। यूपी के डिप्युटी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (keshav maurya) समाजवादी पार्टी के मुख‍िया और पूर्व मुख्‍यमंत्री अख‍िलेश यादव (akhilesh yadav ) पर लगातार हमलावर हो रहे हैं। केशव प्रसाद मौर्य ने बाराबंकी की एक रैली में अख‍िलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा, 'अखिलेश यादव कहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी ने कुछ काम नहीं किया, अखिलेश जी जब घर से निकलेंगे तब कुछ दिखाई देगा ना' चुनाव आया तो बरसाती मेंढक की तरह निकल कर सामने आ जाते हैं।

'2017 का आंकड़ा दोहरा नहीं पाएंगे' 
2022 में एसपी, बीएसपी और कांग्रेस 2017 के विधानसभा चुनाव में मिली सीटों का आंकड़ा भी नहीं दोहरा पाएगी। उन्होंने कांग्रेस को फोटो खिंचवाने वाले नेताओं की पार्टी बताया। डिप्टी सीएम ने कहा, 'जब इन तीनों की सरकार (एसपी, बीएसपी और कांग्रेस) केंद्र और प्रदेश में थी तो जनता त्रस्त थी। केंद्र से जनता के नाम से आने वाले पैसे की ये लोग दलाली खा जाते थे। यह सब दलाल हैं, इनके नेता भी दलाल हैं बीजेपी ने ये दलाली बंद की है।' 

अखिलेश अपनी पार्टी का चुनाव निशान AK-47 रख लें
बाराबंकी जिले की जैदपुर विधानसभा स्थित सिद्धौर कस्बे में शनिवार को चुनावी जनसभा में केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश को अपनी पार्टी का चुनाव निशान AK-47 रखने की सलाह दे डाली। इससे पहले केशव ने अखिलेश यादव और विपक्षी दल के नेताओं को टारगेट करते हुए कहा था क‍ि मैं पूछना चाहता हूं कि वो बताएं की मथुरा में श्री कृष्ण के मंदिर बनने का विरोध करते हैं कि समर्थन करते हैं। 

भाजपा ही होगी बुरी हार: अखिलेश
अखिलेश यादव ने बुधवार को बांदा में जनसभा के दौरान सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार वादा खिलाफी करती है, जनता को गुमराह करती है। इस सरकार में किसानो को खाद और बीज तक नहीं मिल पा रहा है। यह पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिनपर इतने मुकदमें हैं। उन्होंने अपने मुकदमे वापिस ले लिए। भाजपा सरकार की ऐसी हार होगी कि उन्होंने ऐसी हार कभी नहीं देखी होगी।

डिप्टी CM केशव मौर्या पर अखिलेश का पलटवार, कहा- BJP का गरीबों को लूटने और अमीरों की जेब भरने का एजेंडा

अखिलेश के बाद मायावती ने डिप्टी CM के बयान पर किया पलटवार, कहा- हिन्दू-मुस्लिम की राजनीति से जनता सावधान रहे

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Police Result 2026 जल्द! कटऑफ, मेरिटलिस्ट और PET-PST पर क्या है लेटेस्ट अपडेट? जानिए यहां
Weather Forecast 31 July 2026: दिल्ली-NCR, एमपी, महाराष्ट्र से राजस्थान तक 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल