भाजपा अपनी उपलब्धियों से ही प्रचंड बहुमत के साथ करेगी वापसी: उमा भारती

भारतीय जनता पार्टी की तेजतर्रार नेता और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने पत्रकारों से वर्ता करते हुए आने वाले विधान सभा चुनावों में यूपी में सत्ता परिवर्तन की अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए दावा किया है कि राज्य में एक बार फिर पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। विरोधी दलों के यहां सत्ता पर काबिज होने के मंसूबे कतई पूरे नहीं होंगे।

Asianet News Hindi | Published : Dec 4, 2021 12:18 PM IST

महोबा: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar pradesh Assembly Election 2022,) की तैयारियां जोरों पर है। सभी छोटे-बड़े नेता अपनी-अपनी तरह से अपनी पार्टी के साथ खड़े हैं। रोज नेता जन सभाएं, प्रेस कांफ्रेंस, रैली, चुनावी रथ यात्रायें कर रहे हैं। इन्हीं सब में  उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh News) के महोबा में  भारतीय जनता पार्टी (BJP) की  कद्दावर नेता मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमाभारती (Uma Bharti) ने शनिवार को पत्रकारों से वार्ता  करते हुए कहा कि 2017 में यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा ने मोदी सरकार (Modi Government) कार्यो के सहारे जीता था, लेकिन 2022 का विधानसभा चुनाव योगी आदित्यनाथ (Yogi Aditiyanath ) के नेतृत्व में सरकार द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों (Achievements)से पुनर्वापसी कराएगी।

सरकार अपनी उपलब्धियों से करेगी पुनर्वापसी
उमा ने कहा कि यूपी बदल गया है, यहां अब पहले जैसी स्थितियां नहीं रहीं। 2017 में यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा ने  केंद्र की मोदी सरकार के महज तीन साल के कार्यो के सहारे जनता का  विश्वास हासिल किया था, लेकिन इस बार योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार द्वारा हासिल की गई उपलब्धियां सूबे में पार्टी की पुनर्वापसी कराएगी।

'दिन में सपने देखना बंद करें'
भाजपा सरकार ने यहां विकास कार्यों में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। गुंडागर्दी और अराजकता के माहौल को खत्म कर कानून का राज कायम किया गया है। महिलाएं सुरक्षा महसूस कर रही हैं, लोग भयमुक्त वातावरण में रह रहे हैं। यही वजह है कि आम आदमी का भाजपा पर भरोसा बढ़ा है। उमा ने दावा किया कि यूपी में किसी भी पार्टी के दूसरी बार सत्ता न पाने का मिथक न सिर्फ अबकी टूटेगा बल्कि भाजपा इस बार प्रदेश में पहले से अधिक सीटें हासिल करके सरकार बनाएगी, विरोधी दलों के यहां सत्ता पर काबिज होने के मंसूबे कतई पूरे नहीं होंगे। यूपी (UP) में भाजपा से सीधी लड़ाई में कोई भी दल नही है। समाजवादी पार्टी (samajwadi party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) द्वारा इस बार यूपी में विधानसभा की कुल 403 में से 400 सीटें जीतने के दावों को उन्होंने हंसी में लेते हुए कहा कि अखिलेश दिन में सपने देखना बंद करें। सपा अपने पुराने रिकॉर्ड को भी दोहराने में कामयाब नहीं होगी।

Share this article
click me!