यूपी में 2 नवंबर को मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली और बलिया समेत पूर्वांचल के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। कई इलाकों में सुबह कोहरा छाने और रात के तापमान में गिरावट के आसार हैं।
उत्तर प्रदेश में नवंबर की शुरुआत के साथ मौसम करवट लेने लगा है। दिन में जहां तापमान में बढ़ोतरी के संकेत हैं, वहीं सुबह और शाम की हल्की ठंड लोगों को महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, सोमवार 2 नवंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि कई जिलों में सुबह कोहरा छाने की संभावना है। राहत की बात है कि फिलहाल भारी बारिश या आंधी-तूफान को लेकर कोई चेतावनी नहीं है।
2 नवंबर को कैसा रहेगा यूपी का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार 2 नवंबर को उत्तर प्रदेश में मौसम कुल मिलाकर स्थिर रहने का अनुमान है। पछुआ हवाओं के असर से कुछ इलाकों में बदलाव दिख सकता है। पश्चिमी यूपी में मौसम मुख्य रूप से सूखा रहेगा, जबकि पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं।
यह भी पढ़ें: 'शकुनि कौन और पासा कौन?' तेजस्वी यादव ने ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात
इन जिलों में बारिश के आसार
पूर्वी उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली और बलिया सहित आसपास के जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि बारिश का दायरा सीमित रहने का अनुमान है। इन इलाकों में रहने वाले लोगों को सुबह और शाम के मौसम पर नजर रखनी चाहिए।
पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कोहरे का असर
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर सुबह हल्का कोहरा छा सकता है। पूर्वी यूपी में भी हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना है। ऐसे में सुबह जल्दी सफर करने वाले वाहन चालकों को सावधानी बरतने की जरूरत होगी।
बारिश, ओले या तूफान का अलर्ट नहीं
मौसम विभाग ने 2 नवंबर और आने वाले कुछ दिनों के लिए प्रदेश में भारी बारिश, ओलावृष्टि या आंधी-तूफान की कोई चेतावनी जारी नहीं की है। यानी फिलहाल मौसम को लेकर किसी बड़े खतरे का संकेत नहीं है।
दिन में बढ़ेगा तापमान, रात में महसूस होगी ठंड
पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इसके बाद इसमें बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं अगले 3 से 4 दिनों में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इसका असर सुबह और शाम की ठंड के रूप में दिखाई देगा।
यह भी पढ़ें: 'कहां गई 10 लाख की भीड़?' रामलीला मैदान की रैली पर संबित पात्रा ने राहुल गांधी को घेरा




