Satyam Bhardwaj | Published : Feb 14, 2022 1:20 AM IST / Updated: Feb 14 2022, 06:40 PM IST

UP Chunav 2022 Live : दूसरे चरण की 55 सीटों पर मतदान खत्म, EVM को सील किया गया

सार

लखनऊ : यूपी में दूसरे चरण का मतदान खत्म हो गया है। 9 जिलों की 55 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद हो गई है। जिसका फैसला 10 मार्च को होगा। पांच साल पहले भाजपा (BJP) को इन 55 विधासभा क्षेत्रों में से 38 में जीत मिली थी। समाजवादी पार्टी (SP) ने 13 और कांग्रेस (Congress) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने दो-दो सीटें जीती थीं। दूसरे चरण के मतदान वाले क्षेत्रों में मुस्लिम आबादी अच्छी खासी है। यह आबादी बरेलवी और देवबंद के धार्मिक नेताओं से प्रभावित है। इस क्षेत्र में मुस्लिम मतदाताओं के बीच समाजवादी पार्टी की अच्छी पकड़ मानी जाती है। अब नतीजों के बाद पता चलेगा कि जनता ने किसे अपना वोट दिया है।

06:36 PM (IST) Feb 14

मतदान खत्म, EVM सील

उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण का मतदान खत्म हो गया है। 55 सीटों पर वोट डाले गए। रामपुर में भी वोटर्स ने वोट डाले। चुनाव समाप्त होने के बाद चुनाव अधिकारियों ने EVM मशीनों को सील किया।

 

05:52 PM (IST) Feb 14

यूपी में 5 बजे तक 63.3% वोटिंग

रामपुर 60%,
अमरोहा 65.51%
संभल 56.88%,
बदायूं 55.91%
शाहजहांपुर 57.71%
मुरादाबाद 64.70%
सहारनपुर 67%
बरेली 57%
बिजनौर 61.44%

05:50 PM (IST) Feb 14

सहारनपुर में अब तक 65.89 प्रतिशत मतदान

सहारनपुर देहात- 65.77 प्रतिशत
गंगोह-63.19 प्रतिशत
देवबंद - 65.33 प्रतिशत
सहारनपुर नगर -  60.71 प्रतिशत
नकुड-71.25 प्रतिशत
बेहट - 69 प्रतिशत
रामपुर मनिहारान - 65.63 प्रतिशत

05:10 PM (IST) Feb 14

आखिरी घंटे का मतदान जारी

उत्तर प्रदेश में आखिरी घंटे का मतदान जारी है। शाम होने के साथ हल्की हल्की ठंड बढ़ने लगी है और मतदाताओं का उत्साह भी। लंबी-लंबी लाइन में मतदाता वोट डालने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। शाम 6 बजे मतदान खत्म हो जाएगा।

04:06 PM (IST) Feb 14

लोकतंत्र का उत्सव

यूपी में दूसरे चरण की वोटिंग जारी है। सुबह से ही मतदाता पोलिंग बूथ पहुंच रहे हैं। लोकतंत्र के इस पर्व में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड की परवाह न करते हुए मतदान करने बूथ पर पहुंच रहें लोग, देखिए दूसरे चरण के चुनाव की कुछ खास तस्वीरें

 

03:54 PM (IST) Feb 14

9 जिलों में 3 बजे तक 51.93% मतदान

सहारनपुर- 56.70%
बिजनौर- 51.79%
मुरादाबाद- 56.04%
संभल- 49.11%
रामपुर- 52.74%
अमरोहा- 60.06%
बदायूं- 47.72%
बरेली- 50.18%
शाहजहांपुर- 46.86%

03:37 PM (IST) Feb 14

पाकिस्तान की बेटी ने देवबंद में किया वोट

सहारनपुर जनपद के देवबंद विधानसभा क्षेत्र में पाकिस्तान की बेटी और हिंदुस्तान की बहू बन चुकी शमीम प्रवीण ने वोट डाला। हिंदुस्तान की नागरिकता मिलने के बाद पहली बार शमीम ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। शमीम प्रवीण अब मतदान करने के बाद बेहद खुश नजर आई। उन्होंने सभी से मतदान की अपील की।

03:34 PM (IST) Feb 14

सहारनपुर में 3 बजे तक 56.69 प्रतिशत मतदान

यूपी में दूसरे चरण की 55 सीटों पर मतदान जारी है। सहारनपुर जनपद में दोपहर तीन बजे तक 56.69 प्रतिशत मतदान हुआ है। बड़ी संख्या में लोग पोलिंग बूथ पर लाइन में लगे हैं। शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे।

03:19 PM (IST) Feb 14

वोट देने में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे बुजुर्ग

यूपी में दूसरे चरण की 55 सीटों पर मतदान जारी है। युवा, महिला और बुजुर्ग सभी मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाल रहे हैं लेकिन इनमें बुजुर्गों का उत्साह देखते ही बन रहा है। वो वोट देने जा रहे हैं और लोगों से अपील कर रहे हैं कि वे मतदान करें।


 

02:58 PM (IST) Feb 14

सांसद डॉ. एसटी हसन ने डाला वोट

मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी से सांसद डॉ. एसटी हसन मुगलपुरा इलाके में जीआईसी कॉलेज पहुंचे और मतदान किया। इस दौरान उन्होंने सपा की जीत का दावा किया और कहा कि बीजेपी को इस चुनाव में मुंह की खानी पड़ेगी।

02:48 PM (IST) Feb 14

आजम खान बेगुनाह हैं - अब्दुल्ला खान

सपा नेता आज़म खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान ने कहा है कि आज़म ख़ान की कमी को कोई पूरा नहीं कर सकता है। अगर किसी को ये लगता है कि किसी बेगुनाह इंसान को जेल में बंद कर देने को किसी ने अच्छा माना है तो यह भाजपा की गलतफहमी है। 10 मार्च को भाजपा शायद इसकी प्रतिक्रिया देखेगी। 

02:33 PM (IST) Feb 14

55 सीटों पर मतदान जारी

यूपी में दूसरे चरण की वोटिंग जारी है। 9 जिलों की 55 सीटों पर मतदान हो रहा है। दोपहर बाद से पोलिंग बूथ की कतारों में और ज्यादा लोग जुड़ने लगे हैं। शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। पोलिंग बूथ पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। 

02:01 PM (IST) Feb 14

EVM खराब, मतदाता परेशान

बिजनौर के धामपुर विधानसभा में EVM खराब होने से मतदाता परेशान हो गए हैं। प्राथमिक स्कूल तिलक के बूथ संख्या 89 पर वोट देने आए वोटर्स लाइन में लंबे समय से खड़े हैं। मशीन के ठीक होने का इंतजार किया जा रहा है।

01:58 PM (IST) Feb 14

कहां कितने प्रतिशत वोटिंग

अमरोहा में 40.81 फीसदी
बरेली में 39.14 फीसदी
बिजनौर में 38.68 फीसदी
बदायूं में 35.55 प्रतिशत
मुरादाबाद में 41.88 फीसदी
रामपुर में 40.06 फीसदी
सहारनपुर में 42.32 प्रतिशत
संभल में 22.91 फीसदी 
शाहजहांपुर में 35.34 प्रतिशत

01:43 PM (IST) Feb 14

अब तक 39.07% मतदान

यूपी में दूसरे चरण के तहत 9 जिलों की 55 सीटों पर वोटिंग जारी है। दोपहर एक बजे तक औसतन 39.07 प्रतिशत मतदान हुआ है। दोपहर होने के साथ ही मतदाता वोट देने मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं। कई पोलिंग बूथ पर लंबी-लंबी कतारें लगी हैं।

01:27 PM (IST) Feb 14

आजम खान की पत्नी ने डाला वोट

आजम खान की पत्नी और रामपुर विधायक डॉ. तंजीम फातिमा ने रामपुर की रजा डिग्री कॉलेज स्थित पोलिंग बूथ पर मतदान किया। उनके साथ उनके बड़े बेटे और बहू ने भी वोट डाला और जीत का दावा किया।

01:02 PM (IST) Feb 14

10 दिन पहले मनेगी होली - मोदी

कानपुर देहात में विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने सपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोगों ने इन्हें 2014 में हराया, 2017 में हराया, 2019 में हराया और अब 2022 में भी ये घोर परिवारवादी फिर से हारेंगे। उत्तर प्रदेश में इस बार रंगों वाली होली 10 दिन पहले ही मनाई जाएगी।

12:35 PM (IST) Feb 14

EVM में गड़बड़ी को लेकर सपा ने की शिकायत

यूपी के विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे चरण का मतदान जारी है । इसी बीच पूर्व राज्यसभा सांसद और सपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अरविंद कुमार सिंह ने मतदान बूथों और ईवीएम में आ रही समस्या को लेकर चुनाव आयोग को पत्र लिखा। आपको बता दें इससे पहले भी चुनाव आयोग को समाजवादी पार्टी के द्वारा कई पत्र भेजे जा चुके हैं। उन्होंने पत्र में लिखा की सम्भल ,शाहजहांपुर,बरेली और सहारनपुर की ईवीएम मशीनों में खराबी है जिसमें साईकिल का बटन काम नहीं कर रहा जिसकी वजह से मतदान बाधित है। इसी के साथ उन्होंने चुनाव आयोग से तत्काल संज्ञान लेकर कार्यवाही की मांग की है ।
 

12:13 PM (IST) Feb 14

यूपी में 11 बजे तक 23.03 प्रतिशत मतदान

अमरोहा में 22.99 प्रतिशत
बरेली में 20.68 प्रतिशत
बिजनौर में 24.51 प्रतिशत
बदायूं में 21.95 प्रतिशत
मुरादाबाद में 25.84 प्रतिशत
रामपुर में 21.58 प्रतिशत
सहारनपुर में 25.16 प्रतिशत
संभल में 22.91 प्रतिशत
शाहजहांपुर में 21.55 प्रतिशत

10:54 AM (IST) Feb 14

भाजपा को 100 सीटें ही मिलेंगी - इमरान मसूद

सपा के वरिष्ठ नेता इमरान मसूद आज सहारनपुर में अपने परिवार के साथ अपने मताधिकार का उपयोग करने पहुंचे। इमरान मसूद ने दावा किया कि भाजपा को प्रदेश में 100 से ज्यादा सीटें नहीं मिलेगी आज जनपद सहारनपुर में सपा का परचम लहराएगा भाजपा जीरो पर रहेगी उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन से लोग त्रस्त हैं। उन्नाव कांड, हाथरस, लखीमपुर ऐसी कई घटनाएं हैं जिससे अब लोगों को समझ में आ गया है। इस बार सपा की सरकार बनेगी।

 

10:38 AM (IST) Feb 14

चुनाव का बहिष्कार

मुरादाबाद में गांव के विकास को लेकर ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार किया है। मतदान स्थल पर सन्नाटा परसा हुआ है। ग्रामीण अधिकारियों से बात करना चाहते हैं। हालांकि डीएम ने इस बात से इनकार किया है। ग्रामीणों को समझाकर मतदान कराने की कही बात। कुन्दरकी विधानसभा के नगला जटनी का मामला है ये।

10:24 AM (IST) Feb 14

पीठासीन अधिकारी की मौत

सहारनपुर के नकुड विधानसभा के ढिक्का गांव में ड्यूटी पर आए एक पीठासीन अधिकारी की देर रात मौत की खबर मिल रही है। जानकारी मिल रही है की हार्ट अटैक से अधिकारी की मौत हुई है।

10:10 AM (IST) Feb 14

विकास-उन्नति के लिए मतदान कीजिए- प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा है - आज उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण का चुनाव है। उप्र के मेरे प्यारे बहनों-भाइयों, विकास और उन्नति के लिए मतदान कीजिए। उत्तर प्रदेश में एक नई राजनीति, जनता के मुद्दों वाली राजनीति के लिए अपना वोट डालिए।

10:04 AM (IST) Feb 14

9 बजे तक 9.45% मतदान

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीडी राम तिवारी ने जानकारी दी है कि उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण में 55 विधानसभा सीटों के लिए 9 बजे तक 9.45% मतदान हुआ है। सभी जगहों पर मतदान शांति और निष्पक्षता के साथ हो रहा है। जिन जगहों पर EVM खराब होने की सूचना मिली थी वहां पर EVM को बदल दिया गया है। 
 

09:50 AM (IST) Feb 14

मतदान जारी, अब तक स्लो वोटिंग

यूपी में दूसरे चरम का मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक अमरोहा में सबसे ज्यादा बरेली में सबसे कम वोट पड़े हैं। संभल मे अब तक 9.1 प्रतिशत लोगों  ने मतदान किया है जबकि चंदौसी  में 7.5 फीसदी, गुन्नौर विधानसभा में 10.53 प्रतिशत, असमौली  विधानसभा 4.50 और बिजनौर में 9 पर्सेंट वोट पड़े हैं।
 

09:31 AM (IST) Feb 14

जितिन प्रसाद ने वोट डाला

शाहजहांपुर में भाजपा नेता जितिन प्रसाद ने मतदान केंद्र पहुंचकर अपना मतदान दिया। उन्होंने कहा, मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि राज्य में भाजपा की 300 से ज़्यादा सीटें आएंगी। शाहजहांपुर में इस बार भाजपा को 6 में से 6 सीटें मिलेंगी।  

 

08:48 AM (IST) Feb 14

केंद्रीय मंत्री वोट डालने लाइन में लगे

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान चल रहा है। रामपुर में केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी वोट डालने के लिए लाइन में खड़े दिखें। उनको अपने बीच पाकर मतदाता काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।  

 

08:32 AM (IST) Feb 14

जान-माल, इज्जत-आबरू की तरह वोट की रक्षा कीजिए - मायावती

बसपा सुप्रीमो मायावती ने लोगों से वोट करने की अपील करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि अपने जान-माल, इज्जत-आबरू की तरह अपने वोट की भी रक्षा कीजिए। सभी प्रकार की लालच व भय आदि से मुक्त होकर वोट डालने के संवैधानिक हक का इस्तेमाल कीजिए। आप सबका एक-एक वोट देश के संविधान व इसके लोकतंत्र की असली ताकत व गारण्टी है। आपके इस प्रयास में बसपा हमेशा आपके साथ खड़ी है।

08:27 AM (IST) Feb 14

हमें भेजिए वोटिंग वाली सेल्फी

अपने नाम और शहर के साथ हमें भेजिए अपने मतदान की तस्वीर और हम पूरे देश को दिखाएंगे आप हैं लोकतंत्र के भाग्य विधाता

 

 

08:23 AM (IST) Feb 14

जज्बे के साथ करें मतदान - नकवी

रामपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुख़्तार अब्बास नक़वी ने जनता से अपील करते हुए कहा, मैं सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि सभी पूरे जज़्बे के साथ अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें।

08:19 AM (IST) Feb 14

सपा को भरपूर प्यार मिल रहा है- कमाल अख्तर

अखिलेश सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर रहे कमाल अख्तर ने जनता से मतदान करने की अपील। जनता से कहा मतदान आपको दिला सकता है आपका हक़, विधायक चुनकर ही सरकार चुनी जाती है। सही सरकार अगर अपन चुनेंगे तो युवाओं को नौकरी मिलेगी रोजगार मिलेगा। इस समय जनता का समाजवादी पार्टी को भरपूर प्यार मिल रहा है।
 

08:00 AM (IST) Feb 14

यहां कांटे का मुकाबला

दूसरे चरण में शाहजहांपुर और रामपुर विधानसभा सीट पर सबकी निगाहें टिकी हैं। शाहजहांपुर विधानसभा सीट से कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना नौवीं बार विधानसभा पहुंचने की लड़ाई लड़ रहे हैं। रामपुर विधानसभा सीट से रामपुर के सांसद आजम खान चुनाव मैदान में हैं।

07:46 AM (IST) Feb 14

भाजपा को मिलेगा प्रचंड बहुमत - योगी

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक इंटरव्यू में कहा है कि प्रथम चरण के चुनाव के बाद स्थिति साफ होती जा रही है, मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि भाजपा उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी और इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए।

07:40 AM (IST) Feb 14

सीएम योगी का ट्वीट

यूपी में दूसरे चरण की वोटिंग के लिए सीएम योगी ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, भाजपा की डबल इंजन सरकार मे निर्धनों के 'अपने घर का सपना' साकार हो रहा है। 'सभी को घर' के लक्ष्य को सिद्ध करते हुए 'PM आवास योजना' से जनपद हाथरस के 8,647 वंचितों को भाजपा सरकार ने 'पक्का आवास' उपलब्ध कराया है। हम अंत्योदय के पथ पर सतत क्रियाशील हैं।
 

07:40 AM (IST) Feb 14

सीएम योगी का ट्वीट

यूपी में दूसरे चरण की वोटिंग के लिए सीएम योगी ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, भाजपा की डबल इंजन सरकार मे निर्धनों के 'अपने घर का सपना' साकार हो रहा है। 'सभी को घर' के लक्ष्य को सिद्ध करते हुए 'PM आवास योजना' से जनपद हाथरस के 8,647 वंचितों को भाजपा सरकार ने 'पक्का आवास' उपलब्ध कराया है। हम अंत्योदय के पथ पर सतत क्रियाशील हैं।
 

07:33 AM (IST) Feb 14

पीएम मोदी की अपील - वोट जरूर करें

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे दौर के साथ ही आज उत्तराखंड और गोवा की सभी विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग है। सभी मतदाताओं से मेरी विनती है कि वे लोकतंत्र के इस पावन उत्सव के भागीदार बनें और मतदान का नया रिकॉर्ड बनाएं। याद रखें- पहले मतदान, फिर अन्य कोई काम!
 

07:28 AM (IST) Feb 14

मंदिर पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना

राज्य में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुरू हुआ। शाहजहांपुर में राज्य के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। बाद में उन्होंने मतदान केंद्र पहुंचकर वोट दिया। उन्होंने कहा, "हम 300 से ज़्यादा सीटें जीतेंगे। शाहजहांपुर में 6 सीटें जीतेंगे।

07:04 AM (IST) Feb 14

मतदान शुरू

दूसरे चरण की 55 सीटों पर मतदान शुरू। पोलिंग बूथ पर अभी एक-दो लोग ही दिखाई दे रहे हैं। ठंड होने की वजह से लोग देर से घरों से निकल सकते हैं। 55 विधानसभा सीटों के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।