UP Election 2022: प्रियंका गांधी ने कहा- 30 साल में पहली बार कांग्रेस सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही

Published : Feb 05, 2022, 01:39 AM ISTUpdated : Feb 05, 2022, 09:31 AM IST
UP Election 2022: प्रियंका गांधी ने कहा- 30 साल में पहली बार कांग्रेस सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही

सार

प्रियंका गांधी ने कहा कि 30 साल में पहली बार कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि हम अपनी पूरी ताकत से चुनाव लड़ रहे हैं।

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के लिए कांग्रेस महासचिव और स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। वह गांव-गांव जाकर मतदाताओं से मिल रही हैं और यूपी में कांग्रेस की खोई हुई ताकत को वापस पाने की कोशिश में जुटी है। शुक्रवार को उन्होंने गाजियाबाद में डोर टू डोर चुनाव प्रचार किया। 

गाजियाबाद के साहिबाबाद विधानसभा में चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि 30 साल में पहली बार कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा, "हम अपनी पूरी ताकत से लड़ रहे हैं। 30 साल में पहली बार हमारी पार्टी सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।"

हालांकि, उत्तर प्रदेश के कांग्रेस स्टार प्रचारक सचिन पायलट ने पहले कहा था कि राजनीतिक शिष्टाचार के रूप में पार्टी ने समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव के खिलाफ किसी भी उम्मीदवार को मैदान में नहीं उतारा है। सोनिया गांधी जब उत्तर प्रदेश के रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहीं थी तो सपा ने उनके खिलाफ अपना प्रत्याशी नहीं उतारा था। सोनिया गांधी 2004, 2009, 2014 और 2019 में रायबरेली से सांसद चुनी गईं थी। 

राहुल गांधी के खिलाफ भी सपा ने नहीं उतारा था उम्मीदवार 
समाजवादी पार्टी ने 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी सीट से अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव यूपी की करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि उनके चाचा (प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के मुखिया) शिवपाल सिंह यादव जसवंत नगर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। 

बता दें कि उत्तर प्रदेश में पहले चरण का 10 फरवरी को, दूसरे चरण का 14 फरवरी को, तीसरे चरण का 20 फरवरी को, चौथे चरण का 23 फरवरी को, पांचवें चरण का 27 फरवरी को, छठे चरण का 3 मार्च को और सातवां चरण का मतदान 7 मार्च को होगा। मतों की गिनती 10 मार्च को होगी।

 

ये भी पढ़ें

UP के उन्नाव में पुलिस की कार पर पलटा ट्रक, दो महिला सिपाही समेत तीन पुलिसकर्मी की मौत

खत्म हो रहा था नामांकन का समय, पर्चा दाखिल करने के लिए मिल्खा सिंह बन गए उपेंद्र तिवारी

यूपी की उम्मीद: काशी की बेटियां बोलीं- 'शिक्षा और रोजगार पर ध्यान देने वाला चाहिए CM'

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार का बड़ा ऐलान, अब बाबा साहेब की प्रतिमा को मिलेगी फुल सिक्योरिटी
IndiGo flights : कभी गु्स्सा तो कभी आंसू, वाराणसी में बुजुर्ग यात्रियों का दर्द