UP Election 2022: SP में शामिल हुईं पूर्व BJP प्रदेश उपाध्यक्ष की पत्नी, योगी के खिलाफ लड़ सकती हैं चुनाव

Published : Jan 20, 2022, 11:04 PM IST
UP Election 2022: SP में शामिल हुईं पूर्व BJP प्रदेश उपाध्यक्ष की पत्नी, योगी के खिलाफ लड़ सकती हैं चुनाव

सार

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे स्व. उपेंद्र दत्त शुक्ल की पत्नी सुभावती शुक्ला गुरुवार को समाजवादी पार्टी में सपरिवार शामिल हो गईं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा का चुनाव (UP Election 2022) हो रहा है। इस बीच समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और बीजेपी (BJP) के बीच एक दूसरे के नेताओं को तोड़ने की लड़ाई चल रही है। बीजेपी के कई मंत्री और विधायक समाजवादी पार्टी में शामिल हुए तो बीजेपी ने भी मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव को पार्टी में शामिल कर हिसाब बराबर करने की कोशिश की। इस क्रम में सपा ने फिर बीजेपी में बड़ी सेंधमारी कर ली है। 

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे स्व. उपेंद्र दत्त शुक्ल की पत्नी सुभावती शुक्ला गुरुवार को समाजवादी पार्टी में सपरिवार शामिल हो गईं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। सुभावती शुक्ला गोरखपुर सदर लोकसभा सीट से पिछले चुनाव में सपा से हार गईं थी। वह गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं।

रोचक होगी गोरखपुर की चुनावी लड़ाई
2018 में हुए गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव में स्व. उपेंद्र दत्त शुक्ल BJP के प्रत्याशी थे। वह योगी आदित्यनाथ के बेहद करीबियों में माने जाते थे। पिछले वर्ष ब्रेन हैमरेज से उनका निधन हो गया था। शुभावती शुक्ला के साथ उनके पुत्र अरविंद दत्त शुक्ला और अमित दत्त शुक्ला ने भी सपा की सदस्यता ली है। उपेंद्र दत्त का परिवार गोरखपुर क्षेत्र में सक्रिय माना जाता है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उसका सपा में शामिल होना काफी मायने रखता है। 

गोरखपुर की स्थानीय राजनीति पर नजर रखने वाले जानकारों के अनुसार उपेंद्र दत्त का परिवार गोरखपुर में काफी लोकप्रिय है। यहां उनकी हमेशा से मजबूत उपस्थिति रही है। कहा जा रहा है कि सपा यहां से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ शुभावती शुक्ला को मैदान में उतार सकती है। शुभावती के चुनावी मैदान में उतरने के बाद चुनावी लड़ाई रोचक हो जाएगी। बता दें कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा का चुनाव सात चरणों में होगा। 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच मतदान होंगे। 10 मार्च को वोटों की गिनती होगी।

 

ये भी पढ़ें

करहल मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव

Special Story: BSP को 10 दलों का सपोर्ट-BJP ने लिया 2 का साथ, जानें SP-CONG ने कितने दलों के साथ किया गठबंधन

बृजेश पाठक का EXCLUSIVE INTERVIEW: योगी सरकार में कानून मंत्री ने सपा सरकार के DNA पर खड़ा किया बड़ा सवाल

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

NCRB Report 2024: क्राइम रेट में यूपी राष्ट्रीय औसत से बेहतर, महिला सुरक्षा में बना देश का टॉप राज्य
UP Police SI Result 2026: 4543 पदों की भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, 12,333 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए सफल