राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने जारी किया कांग्रेस का युवा घोषणापत्र, जानिए पिटारे में क्या-क्या

 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अपना घोषणापत्र जारी कर रही है। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि भर्ती विधान को बनाने के लिए हमारे कार्यकर्ताओं ने जिले-जिले में जाकर युवाओं से बातचीत की है। उन चर्चाओं से जो भी निकला है उसी को लेकर भर्ती विधान बना है। इस घोषणा पत्र का नाम भर्ती विधान इसलिए बनाया गया है क्योंकि इस वक्त उत्तर प्रदेश में युवाओं के लिए भर्ती सबसे बड़ी समस्या है। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 21, 2022 7:06 AM IST / Updated: Jan 21 2022, 12:54 PM IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अपना घोषणापत्र जारी कर रही है। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि भर्ती विधान को बनाने के लिए हमारे कार्यकर्ताओं ने जिले-जिले में जाकर युवाओं से बातचीत की है। उन चर्चाओं से जो भी निकला है उसी को लेकर भर्ती विधान बना है। इस घोषणा पत्र का नाम भर्ती विधान इसलिए बनाया गया है क्योंकि इस वक्त उत्तर प्रदेश में युवाओं के लिए भर्ती सबसे बड़ी समस्या है। 
आपको बता दें कि कांग्रेस का युवा घोषणा पत्र कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने जारी किया है। राहुल गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के युवाओं से बात करके से घोषणा पत्र बनाया गया है। हम एक नया उत्तर प्रदेश बनाना चाहते हैं। 


20 लाख सरकारी नौकरियां, 8 लाख महिलाओं के लिए 
घोषणा पत्र जारी करते हुए प्रियंका गांधी ने इसमें शामिल अहम बिंदुओं के बारे में बताया। प्रियंका गांधी ने कहा कि इस घोषणा पत्र में 20 लाख सरकारी भर्तियों का वादा किया गया है। इनमें 8 लाख सरकारी पद महिलाओं के लिए होंगे।  प्रथमिक विद्यालयों में डेढ़ लाख, माध्यमिक में 38 हजार, उच्च शिक्षा में आठ हजार शिक्षकों के पद खाली हैं। इन्हें भरा जाएगा। जबकि डॉक्टरों के छह हजार, पुलिस विभाग के एक लाख रिक्त पदों को भरा जाएगा। 20 हजार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और 27 हजार आंगनवाड़ी सहायिकाओं की नियुक्ति होगी। संस्कृत विद्यालयों में दो हजार, फिजिकल एजुकेशन  और उर्दू शिक्षकों की भी भर्ती होगी। भर्ती प्रक्रिया के फॉर्म भरने के लिए कोई फीस नहीं ली जाएगी। परीक्षा देने जाने के लिए बस और ट्रेन का किराया नहीं लगेगा। एक जॉब कैलेंडर बनेगा, जिसमें फॉर्म भरने से लेकर नियुक्ति तक की तारीख पहले से दी जाएगी।

Latest Videos

चुनाव के बाद गठबंधन करने की बताई शर्त 
चुनाव के बाद दूसरी पार्टी के साथ गठबंधन करने की बात पर प्रियंका गांधी ने कहा कि अगर ऐसी परिस्थिति आती है तो हम जिस गठबंधन में शामिल होगी उससे यह चाहेंगे कि वह हमारे महिलाओं और युवाओं से किए गए वादे को सरकार के एजेंडा में शामिल करे। 

प्रियंका गांधी ने भर्ती विधान जारी करने के साथ ही कहीं अहम बातें 

Share this article
click me!

Latest Videos

जवानों का सबसे खतरनाक एक्शन, एक झटके में 28 नक्सली ढेर, जानें मुख्यमंत्री ने क्या कहा
इजरायल ने हमास सरकार के चीफ सहित 3 टॉप लीडर्स को किया ढेर
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts
'हिम्मत कैसे हुई पूछने की' भरी अदालत में वकील पर क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़
हरियाणा इलेक्शन 2024 के 20 VIP फेस, इनपर टिकी हैं देश की निगाहें