यूपी के चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना का सपा पर हमला, कहा- सपा है आतंकियों की हिमायती

Published : Dec 06, 2021, 11:58 AM IST
यूपी के चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना का सपा पर हमला, कहा- सपा है आतंकियों की हिमायती

सार

चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना भाजपा व्यापार मंडल की ओर से झांसी में आयोजित व्यापारी सम्मेलन में सम्मिलित हुए। यहां पर उन्होंने सपा को लेकर बड़ा बयान दे डाला। मंत्री ने कहा, नागपंचमी पर हम सांप को दूध पिलाते हैं लेकिन आने वाले चुनाव में ऐसी गलती न करें। साथ ही सुरेश ने सपा को आतंकियों का हिमायती बताया।

झांसीः उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 (uttar pradesh vidhansabha ellection 2022) जैसे-जैसे पास आ रहे हैं, चुनावी माहौल और गर्माता जा रहा है। झांसी में रविवार को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ (BJP Business Cell) की ओर व्यापारी सम्मेलन (business conference) किया गया था। जिसमें शामिल होने पहुंचे चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने समाजवादी पार्टी () के खिलाफ जमकर हमला बोला। उन्होंने समाजवादी पार्टी को आतंकियों का हिमायती बताते हुए कहा कि ऐसी सोच वली ताकतें दोबारा से सिर उठा रही हैं। इन्हें मौका देना देश व प्रदेश हित में नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि नागपंचमी पर हम सांप को दूध पिलाते हैं लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव में ऐसी गलती न करें। 

'सपा करती है जिन्ना से गांधी और साधुओं की तुलना'
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के व्यापारी सम्मेलन में आए मंत्री चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना (Medical Education Minister Suresh Khanna) ने दीनदयाल सभागार में सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि 2012 में समाजवादी पार्टी (Samajwadi party) की सरकार बनने के बाद प्रदेश सरकार ने एक सर्कुलर (circular) जारी कर आदेश दिया था। सपा के इस सर्कुलर में कहा गया था कि जिन जिलों में आतंकी घटनाएं (terrorist incidents) हुई हैं और मुकदमे (litigation) लिखे गए हैं उनमें खत्म किया जाए। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि कोरोना जैसी महामारी के समय भी सपा ने  वैक्सीन पर बयान देकर भ्रम फैलाया, जिससे बड़ा सबका नुकसान हुआ। अपनी बात को जारी रखते हुए मंत्री ने सपा पर आरोप लगाते हुए कहा समाजवादी पार्टी आतंकियों (terrorists) की हिमायती है। ये लोग  जिन्ना की तुलना गांधी और साधुओं को चिलमची कहकर करते हैं।

अराजकता की सोच वाली ताकतें फिर उठा रहीं हैं सिर 
चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना भाजपा व्यापार मंडल की ओर से झांसी (Jhansi) में आयोजित व्यापारी सम्मेलन में सम्मिलित हुए। यहां पर उन्होंने सपा (SP) को लेकर बड़ा बयान दे डाला। मंत्री ने कहा, नागपंचमी पर हम सांप को दूध पिलाते हैं लेकिन आने वाले चुनाव में ऐसी गलती न करें। साछ ही उन्होंने व्यापारियों (merchants) से आह्वान किया कि अराजकता (Anarchy) की सोच वाली ताकतें फिर सिर उठा रहीं हैं, इन्हें दूध पिलाकर बढ़ने का मौका न दें। इस मौके पर जिला प्रभारी/विधायक सलिल विश्नोई , रविकांत गर्ग, मेयर रामतीर्थ सिंघल,  जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा व जमुना कुशवाहा, मनमोहन गेडा सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Police Result 2026 Out: 76184 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित, जानें कटऑफ, DV-PST डेट और रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका
मासूम की आंख में पेंसिल, बड़े भाई की पिटाई और CCTV भी गायब… फिरोजाबाद के स्कूल पर FIR