सपा नेता और यूपी पुलिस के बीच झड़प, विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव के खिलाफ FIR दर्ज

Published : Dec 06, 2021, 10:29 AM IST
सपा नेता और यूपी पुलिस के बीच झड़प, विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव के खिलाफ FIR दर्ज

सार

चंदौली में सीएम योगी के आगमन से पहले सपा नेताओं और यूपी पुलिस के बीत हुई झड़प मामले में पुलिस ने सकलडीहा सपा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। साथ ही पुलिस ने सयुंक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष यादव समेत 150 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

चंदौली: रामगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के पहुंचने से पहले लक्ष्मणगढ़ में सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई झड़प मामले में बलुआ पुलिस ने सकलडीहा सपा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली गयी है। साथ ही पुलिस ने सयुंक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष यादव समेत 150 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

बता दे कि रविवार को मुख्यमंत्री को पत्रक देने के लिए निकले सपा नेताओं को पुलिस ने रोका, लेकिन वह नहीं रुके। इस दौरान सीओ अनिरुद्ध सिंह ( Deputy SP Anirudh Singh) और सकलडीहा के विधायक प्रभु नारायण सिंह (Prabhu Narayan Singh) की तीखी झड़प भी हुई। सपाइयों के उपद्रव को देखते हुए पुलिस ने लाठीचार्ज किया जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। विधायक ने फोन पर डीएम से बात की और कहा कि जब तक सीओ को नहीं हटाया जाएगा, तब तक धरना समाप्त नहीं होगा। इसके बाद मौके पर भारी फोर्स और पीएसी पहुंच गई है।

सपा नेताओं ने किया था सीएम योगी का विरोध

रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम के जन्मस्थली में 30 करोड़ के विकास कार्यों के शिलान्यास करने के लिए रविवार की दोपहर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चदौली पहुंचे थे। इसी बीच जब योगी आदित्यनाथ चंदौली पहुंचे तो सपा नेताओं समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी प्रदर्शन करने निकल पड़े। पुलिस ने रोका तो जमकर हंगामा मचा। इतना ही नहीं, समाजवादी पार्टी के नेताओं ने CO अनिरुद्ध सिंह के साथ हाथापाई तक की है। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले पूर्व सांसद रामकिशन यादव, विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सतनारायण राजभर के नेतृत्व में सैकड़ों सपा कार्यकर्ता पैदल ही मुख्यमंत्री को पत्र देने के लिए चल पड़े। पुलिस के रोके जाने पर सपा नेता और पुलिस के बीच तीखी झड़प शुरु हो गयी। इसके बाद घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। इसी वीडियो को शेयर करते हुए यूपी बीजेपी प्रवक्ता शलभमणि त्रिपाठी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि 'जहां दिख जाए सपा का झंडा, समझो बैठा है कोई गुंडा'

सपा नेताओं ने डिप्टी SP अनिरुद्ध सिंह से की हाथापाई, वीडियो वायरल

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बिहार चुनाव में जीत के बाद यूपी पर चिराग पासवान की नजर, 2027 चुनाव का ऐलान
कानपुर–लखनऊ एक्सप्रेस-वे बनेगा स्टार्टअप ग्रोथ का नया इंजन, बदलेगा यूपी