UP में विपक्षी गठबंधन से बदलेगा वोटों का गणित? यह बोले अमित शाह

Published : Dec 04, 2021, 01:17 PM IST
UP में विपक्षी गठबंधन से बदलेगा वोटों का गणित? यह बोले अमित शाह

सार

अमित शाह ने शनिवार को विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और कहा कि पहले हुए घोटालों के चलते दुनियाभर में देश के सम्मान को चोट पहुंची है। साथ ही उन्होंने कहा, भारत को साल 2014 से राजनीतिक रूप से स्थिरता मिली थी। हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट (HTLS) के पांचवें और अंतिम दिन शाह ने कोरोना वायरस महामारी, सीमा के हालात समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। यूपी चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों के गठबंधन से वोटों की गणित का आकलन करना सही तरीका नहीं है।

लखनऊ/नई दिल्ली:  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ( Central Home Minister Amit Shah) ने कहा कि गठबंधनों (alliances) से वोटों की गणित का आंकलन करना उचित नहीं है। पहले सपा और कांग्रेस (Congress, ) के गठबंधन के बाद कहा जाता था कि अब क्या होगा, उसके बाद जब तीनों पार्टियां एक साथ हुई तब भी ऐसे सवाल किए जाते थे। लेकिन दोनों बार भाजपा (BJP) जीती है। जनता अब जागरूक है। विपक्ष के समय चलायीं गयी योजनाओं से तुलना करते हुए शाह ने कहा, 'पहले योजना बनती थी कि इतने घरों में बिजली पहुंचाएंगे, अब योजना बनती है कि देश के सभी घरों में बिजली पहुंचाएंगे। पहले योजना बनती थी कि इस बार 20 लाख लोगों के घर में गैस का सिलेंडर पहुंचाएंगे। अब योजना बनती है कि सभी घरों में गैस का सिलेंडर पहुंचाएंगे-पहले की सरकारों (Government) में योजनाएं बनती थीं कि इस बार 10 हजार घरों में शौचालय बनाएंगे। अब योजना बनती है कि सभी घरों में शौचालय बनाएंगे। करीब 43 करोड़ जन धन खाते खोलकर सभी परिवारों को अर्थव्यवस्था से जोड़ा गया।'

विपक्ष पर जमकर बरसे शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को एचटीएलएस (HTLS) के अंतिम दिन अपने किए गए कामों पर खुल कर अपनी बात कही साथ ही विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। शाह ने कहा, 'जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) में अब पर्यटन (Tourism) बढ़ा है। पंजाब में चुनाव विकास के आधार पर होगा।' उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि मेरा देश के विशेषज्ञों के निवेदन है कि आंकड़ों का एक तुलनात्मक अध्ययन कर देश की जनता के सामने रखें, कि किस सरकार के आने पर देश में ज्यादा विकास होता है क्योंकि कांग्रेस की सरकारें देश में कई वर्षों तक रही, समाजवादी विचारधारा के लोगों की सरकारें भी कई जगह रहीं, कम्युनिस्टों (communist) की सरकारें कई जगह रहीं। एनडीए की सरकारें भी कई राज्यों और केंद्र में रही हैं। लेकिन देश का कितना विकास हुए ये तो जनता जानती है।

'कृषि कानूनों पर मोदी ने दिखाया बड़ा दिल'
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि जम्मू कश्मीर में जिस प्रकार का विकास इस समय हो रहा है, जिस प्रकार की कानून व्यवस्था वहां अब बनी है, उससे वहां पर्यटन भी बढ़ा है। साथ ही जन कल्याण की योजनाओं का लाभ वहां के लोगों तक पहुंचाने में जम्मू कश्मीर आज अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। साथ ही शाह ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) जी किसान आंदोलन को समाप्त करने के लिए बहुत बड़ा दिल दिखाकर तीनों कृषि कानूनों को वापस लिया है। पंजाब में चुनाव विकास के आधार पर होगा। जिसका अच्छा प्रदर्शन होगा, उसकी सरकार बनेगी। मैं पूरे विश्वास के साथ कहना चाहता हूं कि उत्तर प्रदेश में हम प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने वाले हैं।'

'किस सरकार ने कितना किया विकास, विशेषज्ञ करें आकलन'
अमित शाह बोले, 'देश के विशेषज्ञों के मेरा निवेदन है कि आंकड़ों का एक तुलनात्मक अध्ययन कर देश की जनता के सामने रखें कि किस सरकार के आने पर देश में ज्यादा विकास होता है। कांग्रेस की सरकारें देश में कई वर्षों तक रहीं, समाजवादी विचारधारा के लोगों की सरकारें भी कई जगह रहीं, कम्युनिस्टों की सरकारें कई जगह रहीं। एनडीए की सरकारें भी कई राज्यों और केंद्र में रही हैं।' साथ ही शाह ने कहा कि 2014 के 10 साल पहले तक देश में बहुत सारे घपले, घोटाले हुए। इससे दुनिया में देश का सम्मान कम हुआ। ये सौभाग्य की बात है कि कोरोना महामारी आने के करीब 7 साल पहले ही देश में एक परिवर्तन हुआ। 2014 के बाद देश को एक राजनीतिक स्थिरता मिली।
ृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृ

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार की नीतियों से MSME को नई उड़ान, UP बनेगा 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का केंद्र
योगी सरकार की आबकारी नीति से एथेनॉल उत्पादन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, निवेश में आई तेजी