उत्तराखंड चुनाव: योगी आदित्यनाथ का राहुल गांधी पर हमला, कहा- खुद की पहचान संदिग्ध, हिंदुओं को परिभाषा बता रहे

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उन्होंने कहा कि कांग्रेस में 'हिंदू' का अपमान करने की होड़ है। वहीं, कपकोट और रामनगर में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड को विशेष दर्जा दिया। लेकिन, जब उत्तराखंड और केंद्र में कांग्रेस की सरकार आई तो उन्होंने उत्तराखंड को मिले विशेष दर्जे को समाप्त कर दिया। बाद में मोदी सरकार आई तो फिर उत्तराखंड को विशेष दर्जा देकर विकास कार्य शुरू कराए।

Asianet News Hindi | Published : Feb 12, 2022 12:02 PM IST / Updated: Feb 12 2022, 06:10 PM IST

देहरादून। उत्तराखंड चुनाव में भाजपा ने ताकत झोंक दी है। शनिवार को यूपी के मुख्यमंत्री और भाजपा के फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ टिहरी और कोटद्वार क्षेत्र में सभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर सीधा हमला बोला। योगी ने कहा कि कांग्रेस का हाल लावारिस पार्टी जैसा है। इस समय एक नई होड़ लगी है कि हिंदुओं को कितना अपमानित कर दो, लेकिन, जिनको स्वयं ये नहीं मालूम कि वे हिंदू हैं या नहीं हैं- वे हिंदू की परिभाषा बोल रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि जिनकी खुद की पहचान संदिग्ध है, वह हिंदू की परिभाषा कर रहे हैं।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राहुल गांधी से हिंदू शब्द की परिभाषा सुनकर आश्चर्य होता है। उन्हें बताया जाना चाहिए कि उनके परदादा खुद को ‘एक्सीडेंटल हिंदू’ कहते थे। जिनके पूर्वजों को हिंदू होने पर गर्व नहीं होता था, वे हिंदू की परिभाषा बताएं, यह ठीक है और ना उनको शोभा देता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ने (गांधी) परिवार के चार सदस्यों को संसद भेजा। लेकिन जब भाई-बहन केरल जाते हैं तो वे यूपी की आलोचना करते हैं और यूपी के लोगों को नीचा देखते हैं। जब वे भारत से बाहर जाते हैं तो देश पर उंगलियां उठाते हैं। वे भारत के लोगों में विश्वास नहीं करते हैं।

यह भी पढ़ें-  उत्तराखंड चुनाव:अमित शाह बोले- कांग्रेस 4 काम नहीं, 4 दाम मांगने वाले खड़े करेगी, 5 पीढ़ियों ने कितने काम कराए

हिंदुओं को अपमानित करने की होड़ मची है
उन्होंने कहा कि कांग्रेस में 'हिंदू' का अपमान करने की होड़ है। जो लोग नहीं जानते कि वे हिंदू हैं या नहीं, वे अब इसका अर्थ परिभाषित कर रहे हैं। स्वामी विवेकानंद ने कहा- अपने आप को हिंदू कहने में गर्व महसूस होता है। 'हिंदू' सांप्रदायिक शब्द नहीं है। यह हमारी सांस्कृतिक पहचान है।

उत्तराखंड में बीजेपी सरकार इसलिए जरूरी
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सीमांत प्रदेश है। राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से इसका अपना महत्व है। उत्तर प्रदेश से लगा होने के कारण हमारी चिंता का विषय भी है। UP में जब हम अपराधियों और माफिया के खिलाफ कार्रवाई करेंगे और उत्तराखंड में भाजपा की सरकार नहीं होगी तो वे यहां शरण लेंगे।

यह भी पढ़ें- PM Modi की उत्तराखंड में आखिरी चुनावी सभा: धामी के कामों को सराहा, कांग्रेस को कहा-मुंह में राम, बगल में छुरा

कांग्रेस ने विशेष राज्य का दर्जा छीना, मोदी ने वापस दिया: राजनाथ सिंह
वहीं, कपकोट और रामनगर में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की उत्तराखंड को अलग राज्य बनाने के पीछे एक सोच थी। वे चाहते थे कि उत्तराखंड छोटा राज्य भले ही हो, लेकिन एक आदर्श राज्य के रूप में खड़ा होना चाहिए। इसलिए उन्होंने उत्तराखंड को विशेष दर्जा दिया। लेकिन, जब उत्तराखंड और केंद्र में कांग्रेस की सरकार आई तो उन्होंने उत्तराखंड को मिले विशेष दर्जे को समाप्त कर दिया। 2014 में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने उत्तराखंड को विशेष राज्य का दजर्र फिर से देने का काम किया।

कांग्रेस उत्तराखंड को अंधेरे में रखकर चुनाव लड़ रही: राजनाथ सिंह
राजनाथ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड के लिए अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। वे उत्तराखंड के लोगों को अंधेरे में रखकर यह चुनाव लड़ रहे हैं, जो किसी राजनीतिक दल को नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़ें-  उत्तराखंड चुनाव : युवा को रोजगार, रिटायर्ड फौजी को सरकारी जॉब, 24 घंटे मुफ्त बिजली, देवभूमि के लिए आप का 'वचन'

Read more Articles on
Share this article
click me!