Asianet News Hindi | Published : Mar 9, 2022 7:10 PM IST / Updated: Mar 10 2022, 10:05 PM IST

Uttarakhand Chunav 2022 Result : बीजेपी 47 सीट के साथ दुबारा सत्ता में, 19 सीटों पर सिमटी कांग्रेस

सार

नई दिल्ली। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में लोगों का जनादेश BJP को मिला है। एक बार फिर बीजेपी के पास सत्ता बरकरार है। कांग्रेस की सत्ता में वापसी की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। उत्तरखंड में 70 विधानसभा सीटों के लिए बीते 14 फरवरी को चुनाव हुए थे। इस बार बीजेपी को नुकसान तो हुआ है लेकिन बहुमत पा चुकी है। बीजेपी को करीब 47 सीटें मिली है। जबकि कांग्रेस को 19 सीटों से ही संतोष करना पड़ा है। बहुजन समाज पार्टी को दो सीटें तो दो निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव जीते हैं।

2017 में बीजेपी ने 57 सीटों पर जीत हासिल कर पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई थी। हालांकि, पाचं साल के कार्यकाल में बीजेपी ने कई मुख्यमंत्रियों को बदले। अभी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों प्रदेश की कमान थी। कांग्रेस अपने अनुभवी नेता हरीश रावत की अगुवाई में चुनाव मैदान में थी। आम आदमी पार्टी ने भी राज्य में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश की है। आप कर्नल अजय कोठियाल को सीएम फेस घोषित कर चुनाव मैदान में थे। लेकिन मजेदार बात यह कि बीजेपी के पुष्कर सिंह धामी, कांग्रेस के हरीश रावत और आप के कर्नल अजय कोठियाल चुनाव हार गए हैं। बता दें कि यूपी से अलग होकर उत्तराखंड राज्य की स्थापना 09 नवबंर 2022 को हुई थी। राज्य की सीमाएं नेपाल और चीन से लगती हैं। 

07:57 PM (IST) Mar 10

उत्तराखंड में बीजेपी ने इतिहास रची है: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने पांच में चार राज्यों में बीजेपी की जीत पर बधाई देते हुए कहा कि उत्तराखंड में बीजेपी ने इतिहास रची है। राज्य में पहली बार कोई पार्टी दुबारा सत्ता में आई है। बीजेपी को चारों दिशाओं से आशीर्वाद मिला है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा की नीति, नियत और निर्णयों पर अपार विश्वास की कहानी है।

06:15 PM (IST) Mar 10

उत्तराखंड में बीजेपी की पुन: जीत पर अमित शाह ने दी बधाई

उत्तराखंड में बीजेपी की दुबारा जीत पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बधाई दी है। शाह ने कहा कि भाजपा को पुनः सेवा का मौका देने के लिए उत्तराखंड की जनता का आभार। देवभूमि ने पीएम मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के विकास कार्यों और लोक-कल्याणकारी नीतियों पर अपना अटूट विश्वास जताया है। सीएम पुष्कर धामी, मदन कौशिक और बीजेपी उत्तराखंड के कार्यकर्ताओं को बधाई।

 

04:36 PM (IST) Mar 10

बड़े नेता हारे लेकिन नेताओं के पुत्र-पुत्रियों को जनता का आशीर्वाद

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत चुनाव हार चुके हैं। लेकिन उनकी बेटी अनुपमा रावत हरिद्वार ग्रामीण सीट से चुनाव जीत गई हैं। सीनियर लीडर रहीं इंदिरा ह्दयेश के पुत्र सुमित ह्दयेश भी चुनाव जीत गए हैं।  

04:28 PM (IST) Mar 10

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंवाई सीट

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव हार गए हैं। खटीमा से वह चुनाव मैदान में थें। 

04:26 PM (IST) Mar 10

हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत जीत की ओर, बीजेपी के सतपाल महराज को भी बढ़त

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत चुनाव हार चुके हैं। लेकिन उनकी बेटी अनुपमा रावत हरिद्वार ग्रामीण सीट से बढ़त बनाए हुए हैं। बीजेपी के प्रत्याशी पूर्व मंत्री सतपाल महराज भी आगे चल रहे हैं। सीनियर लीडर रहीं इंदिरा ह्दयेश के पुत्र सुमित ह्दयेश भी आगे चल रहे हैं। 

04:17 PM (IST) Mar 10

हरीश रावत ने ली उत्तराखंड में कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी, बोले-जनता का दिल जीतने में रह गई थी कोई कमी

उत्तराखंड में कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने खुद ली है। हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड की जनता का दिल जीतने की हमारी कोशिश कुछ कम थी। हमें यकीन था कि लोग बदलाव के लिए वोट करेंगे, हमारे प्रयासों में कोई कमी रही होगी, मैं इसे स्वीकार करता हूं और हार की जिम्मेदारी लेता हूं। रावत ने कहा कि हमारी अभियान रणनीति अपर्याप्त थी और मैं इसे शिकायत समिति के अध्यक्ष के रूप में स्वीकार करता हूं। लोगों ने बहुत अच्छा काम किया और मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं लोगों का विश्वास नहीं जीत सका लेकिन मैं अपनी बेटी और जीतने वाले सभी उम्मीदवारों को बधाई देना चाहता हूं।

02:37 PM (IST) Mar 10

पंजाब की तरह उत्तराखंड में भी कई दिग्गज हार रहे

पंजाब की तरह उत्तराखंड की जनता ने भी दिग्गज नेताओं को हार का मजा चखाया है। कांग्रेस के प्रमुख चेहरा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लालकुंआ से चुनाव हार गए हैं। पूर्व मंत्री यशपाल आर्य बाजपुर से चुनाव हार गए हैं। चकराता से प्रीतम सिंह, टिहरी से बीजेपी के किशोर उपाध्याय पीछे चल रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, आप के नेता कर्नल अजय कोठियाल भी पीछे चल रहे हैं। 

12:45 PM (IST) Mar 10

उत्तराखंड की जीत पीएम मोदी की जीत: प्रह्लाद जोशी

केंद्रीय मंत्री और उत्तराखंड के प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने देहरादून में कहा कि उत्तराखंड में बीजेपी की जीत पीएम मोदी और सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व की जीत है। हमने उत्तराखंड के लोगों को कल्याणकारी नीतियां दीं और अपेक्षित परिणाम मिले हैं।

11:33 AM (IST) Mar 10

कांग्रेस की उम्मीदों पर फिरता दिख रहा पानी, बीजेपी की बढ़त

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी दुबारा सरकार बनाने की ओर है। काउंटिंग के दौरान सीटों पर मिली बढ़त के आधार पर बीजेपी 43 सीटों पर आगे है। जबकि कांग्रेस को उम्मीद से बेहद कम 23 सीटों पर बढ़त मिली है। बसपा दो सीटों पर आगे है। 

10:55 AM (IST) Mar 10

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, कांग्रेस नेता हरीश रावत पीछे

उत्तराखंड में बीजेपी एक बार फिर सरकार बनाने की ओर है। हालांकि, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस नेता हरीश रावत भी पीछे चल रहे हैं। पूर्व मंत्री यशपाल आर्य, प्रीतम सिंह, अनुपमा रावत पीछे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के कर्नल अजय कोठियाल, सुमित ह्दयेश पीछे चल रहे हैं। मदन कौशिक, सतपाल महराज आगे चल रहे, किशोर उपाध्याय आगे चल रहे हैं। 

10:38 AM (IST) Mar 10

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी व कांग्रेस नेता हरीश रावत पीछे

चुनाव आयोग के अनुसार खटीमा और लालकुवा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के पुष्कर सिंह धामी और कांग्रेस के हरीश रावत पीछे चल रहे हैं।

09:44 AM (IST) Mar 10

शुरूआती रूझानों में साफ, उत्तराखंड में बीजेपी बहुमत की ओर

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी 41 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 18 सीटों पर आगे चल रही है तो आम आदमी पार्टी व बसपा भी एक-एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है।

09:28 AM (IST) Mar 10

उत्तराखंड में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी 30 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 22 सीटों पर आगे चल रही है तो आम आदमी पार्टी भी एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है।

08:56 AM (IST) Mar 10

बीजेपी 18 सीटों पर तो कांग्रेस 14 सीटों पर आगे चल रही

उत्तराखंड में बीजेपी बढ़त बनाए हुए है। हालांकि, कांग्रेस से उसे कड़ी टक्कर मिल रही। बीजेपी जहां 18 सीटों पर आगे चल रही तो दूसरी ओर कांग्रेस 14 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

08:30 AM (IST) Mar 10

बीजेपी 11 सीटों पर आगे, कांग्रेस 7 सीटों पर आगे

पोस्टल बैलेट की गिनती में शुरूआती रूझान में कांग्रेस 7 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि बीजेपी ने 11 सीटों पर बढ़त बना ली है। 

08:17 AM (IST) Mar 10

कांग्रेस 5 सीट पर आगे, बीजेपी 4 सीटों पर बढ़त बनाई

कांग्रेस उत्तराखंड में आगे चल रही है। पोस्टल बैलेट गिनती में कांग्रेस पांच तो बीजेपी चार सीटों पर आगे चल रही है।

08:09 AM (IST) Mar 10

5 सीटों पर रूझान में कांग्रेस तीन व बीजेपी एक पर आगे

उत्तराखंड में 5 सीटों पर रूझान आना शुरू हो गया है। दो सीटों पर आ रहे रूझान में कांग्रेस तीन सीटों पर और बीजेपी एक व अन्य एक सीट पर आगे है। 

07:56 AM (IST) Mar 10

हरीश रावत का दावा: बनेगी कांग्रेस सरकार, 48 सीटें जीत रहे

पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता हरीश रावत राज्य में कांग्रेस की वापसी के प्रति उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि मैं उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी की जीत को लेकर आश्वस्त हूं। अगले दो-तीन घंटे में सब साफ हो जाएगा। मुझे राज्य की जनता पर भरोसा है। मुझे विश्वास है कि कांग्रेस को 48 के करीब सीटें मिलेंगी।
 

07:43 AM (IST) Mar 10

आम आदमी पार्टी के कर्नल अजय कोठियाल गंगोत्री से मैदान में

आम आदमी पार्टी ने भी इस बार उत्तराखंड में दांव खेला है। कर्नल अजय कोठियाल को आप ने मुख्यमंत्री चेहरा के रूप में पेश कर जनता को अपने पक्ष में करने की कोशिश की है। अजय कोठियाल गंगोत्री विधानसभा सीट से चुनावी गंगोत्री को पार करने उतरे हैं।

07:41 AM (IST) Mar 10

कांग्रेस के हरीश रावत से लेकर कई दिग्गज जनता के बीच

कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लालकुंआ से चुनाव मैदान में हैं। पूर्व मंत्री यशपाल आर्य बाजपुर से कांग्रोस के टिकट पर चुनावी समर में हैं। अनुपमा रावत हरिद्यार ग्रामीण से तो प्रीतम सिंह चकराता से चुनाव मैदान में हैं। 

07:38 AM (IST) Mar 10

बीजेपी के धामी से लेकर सतपाल महराज तक की लगी प्रतिष्ठा

भारतीय जनता पार्टी के कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं खटीमा से चुनाव मैदान में हैं तो दिग्गज नेता सतपाल महराज चौबट्टाखाल से चुनाव लड़ रहे। किशोर उपाध्याय टिहरी विधानसभा सीट पर चुनाव मैदान में हैं। मदन कौशिक हरिद्वार से मैदान में हैं।

07:16 AM (IST) Mar 10

चंपावत जिले में दो जगहों पर होगी काउंटिंग

राज्य के सिर्फ एक जिले में मतों की गिनती दो जगहों पर की जाएगी। बाकी अन्य जगहों पर एक ही जगह काउंटिंग होनी है। चंपावत जिले में वोटों की गिनती दो जगहों पर की जाएगी। 

07:13 AM (IST) Mar 10

कुछ ही देर में आने लगेंगे रूझान

उत्तराखंड में किसकी सरकार बनने जा रही है इसका रूझान सुबह नौ बजे से मिलना शुरू हो जाएगा। राज्य के सभी जिलों में सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू हो जाएगी। पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी।