3 इडियट्स सीक्वल की शूटिंग को लेकर बड़ा अपडेट, जानें आमिर खान कब करेंगे शूटिंग?

Published : Sep 21, 2026, 01:03 PM IST
3 इडियट्स

सार

Aamir Khan 3 Idiots Sequel: आमिर खान अक्टूबर 2026 में फिल्म 'लालकारा' की शूटिंग शुरू करेंगे। सीक्वल में पुरानी स्टारकास्ट वापस आएगी और कहानी 20 साल आगे की होगी।

आमिर खान की फिल्म ‘3 इडियट्स’ का सीक्वल लंबे समय से चर्चा में है। अब फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान अप्रैल 2027 में ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। इससे पहले वह डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर की फिल्म ‘लालकारा’ की शूटिंग पूरी करेंगे।

अक्टूबर से ‘लालकारा’ की शूटिंग करेंगे आमिर

रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर खान अक्टूबर 2026 से आशुतोष गोवारिकर की फिल्म ‘लालकारा’ पर काम शुरू करने वाले हैं। इस फिल्म में वह दिग्गज क्रिकेटर लाला अमरनाथ का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म की कहानी 1952 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुई ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज और उस दौरान लाला अमरनाथ की कप्तानी के इर्द-गिर्द बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आमिर और फिल्म की टीम मार्च 2027 तक इसकी शूटिंग पूरी करने की योजना बना रही है। मेकर्स फिल्म को दिसंबर 2027 में रिलीज करने का टारगेट लेकर चल रहे हैं।

और पढ़ें - नीम करौली बाबा की बेटी ने 15 बार देखी ‘हनुमान अंश’, हर बार रो पड़ीं अम्मा जी

इसके बाद ‘3 इडियट्स 2’ पर काम शुरू कर सकते हैं आमिर

‘लालकारा’ की शूटिंग पूरी करने के बाद आमिर खान ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल की तरफ बढ़ सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग अप्रैल 2027 में शुरू करने की तैयारी है। हालांकि, अभी फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, आमिर फरवरी के आसपास नए ड्राफ्ट को पढ़ सकते हैं और उसके बाद ही फिल्म की शूटिंग को लेकर अंतिम फैसला होगा। यानी अप्रैल 2027 की तारीख फिलहाल एक संभावित प्लान है, आधिकारिक शूटिंग डेट नहीं।

करीना कपूर, आर माधवन और शरमन जोशी की होगी वापसी

‘3 इडियट्स’ के सीक्वल की सबसे बड़ी खासियत इसकी पुरानी स्टारकास्ट की वापसी हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आमिर खान, करीना कपूर खान, आर माधवन और शरमन जोशी फिर से अपने पुराने किरदारों में नजर आ सकते हैं। डायरेक्टर राजकुमार हिरानी भी पहले साफ कर चुके हैं कि सीक्वल में ओरिजिनल कास्ट ही रहेगी। उन्होंने यह भी बताया था कि फिल्म की कहानी अभी लिखी जा रही है।

20 साल आगे की कहानी होगी ‘3 इडियट्स 2’

राजकुमार हिरानी के मुताबिक, सीक्वल की कहानी पहली फिल्म के करीब 20 साल बाद की जिंदगी को दिखाएगी। उन्होंने ‘4 इडियट्स’ से जुड़ी खबरों को भी खारिज किया था और कहा था कि फिल्म में कोई चौथा इडियट नहीं होगा। कहानी उन्हीं तीन दोस्तों के आगे के सफर पर आधारित होगी। वहीं, आमिर खान ने इससे पहले बताया था कि उन्होंने सीक्वल की कहानी सुनी है और उन्हें यह पसंद आई। उन्होंने यह भी कहा था कि वह फिर से रणछोड़दास यानी रैंचो के किरदार में नजर आएंगे।

और पढ़ें - अमीषा पटेल ने खोली बॉलीवुड की ‘स्टारडम’ पोल! बोलीं - ‘प्रोड्यूसर के पैसों पर इतना खर्चा क्यों?’

स्क्रिप्ट तैयार होने के बाद ही आगे बढ़ेगा प्रोजेक्ट

‘3 इडियट्स’ के सीक्वल को लेकर मेकर्स जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेना चाहते। राजकुमार हिरानी लगातार इस बात पर जोर दे चुके हैं कि फिल्म तभी आगे बढ़ेगी, जब कहानी और स्क्रिप्ट उन्हें सही लगेगी। फिलहाल कहानी पर काम जारी है और आमिर खान भी स्क्रिप्ट के अगले ड्राफ्ट को देखने के बाद शूटिंग को लेकर फैसला करेंगे। ऐसे में अप्रैल 2027 में शूटिंग शुरू होने की खबर ने फैंस की एक्साइटमेंट जरूर बढ़ा दी है, लेकिन इसे अभी संभावित शेड्यूल के तौर पर ही देखा जा रहा है।

2009 में आई थी ‘3 इडियट्स’

राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी ‘3 इडियट्स’ साल 2009 में रिलीज हुई थी। फिल्म में आमिर खान, आर माधवन, शरमन जोशी, करीना कपूर खान और बोमन ईरानी मुख्य भूमिकाओं में थे। कॉमेडी, दोस्ती और पढ़ाई-कैरियर के दबाव जैसे मुद्दों को लेकर बनी इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब करीब दो दशक बाद उन्हीं किरदारों की जिंदगी का अगला चैप्टर बड़े पर्दे पर देखने की खबर ने फिल्म को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

दिव्यांका त्रिपाठी ने पति से कहा- तुम्हारा परिवार लगाता है आग! विवेक दहिया संग पंगा का देखें ये Video
‘महाभारत’ के भीम सौरव गुर्जर पर 29 साल की महिला ने क्या आरोप लगाए, जो सलाखों के पीछे पहुंच गए