MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • नीम करौली बाबा की बेटी ने 15 बार देखी ‘हनुमान अंश’, हर बार रो पड़ीं अम्मा जी

नीम करौली बाबा की बेटी ने 15 बार देखी ‘हनुमान अंश’, हर बार रो पड़ीं अम्मा जी

Hanuman Ansh Aka Neem Karoli Baba Real daughter watched Movie: रागिनी के मुताबिक, अम्मा जी ने ‘हनुमान अंश’ को करीब 15 बार देखा है और खास बात यह है कि फिल्म देखते हुए वह हर बार भावुक होकर रो पड़ीं।

5 Min read
Author : Shivangi Chauhan
Published : Sep 20 2026, 08:02 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
नीम करौली बाबा की बेटी ने 15 बार देखी ‘हनुमान अंश’, हर बार रो पड़ीं अम्मा जी
Image Credit : Instagram

नीम करौली बाबा की बेटी ने 15 बार देखी ‘हनुमान अंश’, हर बार रो पड़ीं अम्मा जी

नीम करौली बाबा की जिंदगी और उनकी आध्यात्मिक यात्रा पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को दर्शकों का प्यार मिलने के साथ ही इससे जुड़े कई आध्यात्मिक अनुभव भी सामने आ रहे हैं। अब फिल्म की प्रोड्यूसर रागिनी सोना ने नीम करौली बाबा की बेटी गिरिजा जी यानी अम्मा जी के साथ हुई अपनी मुलाकात का अनुभव शेयर किया है। रागिनी के मुताबिक, अम्मा जी ने ‘हनुमान अंश’ को करीब 15 बार देखा है और खास बात यह है कि फिल्म देखते हुए वह हर बार भावुक होकर रो पड़ीं। प्रोड्यूसर ने यह भी बताया कि जब उन्होंने पहली बार बाबा की बेटी से मुलाकात की तो उन्हें ऐसा लगा जैसे वह नीम करौली बाबा की ही प्रतिकृति हों।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28
15 बार देख चुकी हैं ‘हनुमान अंश’
Image Credit : Youtube

15 बार देख चुकी हैं ‘हनुमान अंश’

रागिनी सोना ने बताया कि फिल्म रिलीज से पहले उन्होंने गिरिजा जी से संपर्क करने की कोशिश की थी। रागिनी और डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी चाहते थे कि फिल्म रिलीज से पहले उन्हें बाबा की बेटी का आशीर्वाद मिले। फोन पर बातचीत के दौरान उन्होंने अम्मा जी से फिल्म देखने के बारे में पूछा था। रागिनी के मुताबिक, उस वक्त अम्मा जी ने कहा था कि जब उन्हें सही समय लगेगा, तब वह फिल्म देखेंगी। लेकिन इसके बाद उन्होंने फिल्म को करीब 15 बार देखा। रागिनी ने बताया कि अम्मा जी हर बार फिल्म देखकर रोईं।

38
अम्मा जी ने पूछा- फिल्म बनाने की प्रेरणा क्या थी?
Image Credit : X

अम्मा जी ने पूछा- फिल्म बनाने की प्रेरणा क्या थी?

रागिनी ने बताया कि फिल्म देखने के बाद अम्मा जी ने उनसे पूछा कि आखिर उन्हें ‘हनुमान अंश’ बनाने की प्रेरणा कहां से मिली। इसके जवाब में रागिनी ने अपना एक पुराना अनुभव शेयर किया। उन्होंने बताया कि जब वह सिर्फ 6 साल की थीं, तब उनकी नीम करौली बाबा से मुलाकात हुई थी। वहीं डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने भी बताया कि बाबा की जिंदगी और उनके अनुभवों पर फिल्म बनाने के पीछे उनकी अपनी रिसर्च और जुड़ी हुई घटनाएं थीं। रागिनी के मुताबिक, इस बातचीत के दौरान एक ऐसा अनुभव हुआ जिसे उन्होंने बेहद खास बताया।

48
रागिनी के पिता का नाम और घर का पता तक बताया
Image Credit : Instagram

रागिनी के पिता का नाम और घर का पता तक बताया

रागिनी ने दावा किया कि बातचीत के दौरान अम्मा जी ने अचानक उनके पिता का नाम बता दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने आगरा में उनके पिता के घर की सही लोकेशन के बारे में भी बताया। रागिनी ने कहा कि यह करीब 50 साल पुरानी बात थी और वह इस अनुभव से हैरान रह गईं। उन्होंने बताया कि अम्मा जी ने उनके बड़े भाई का नाम भी लिया। रागिनी के मुताबिक, उस पल उन्हें समझ नहीं आया कि अम्मा जी को उनके परिवार के बारे में इतनी पुरानी जानकारी कैसे पता थी। उन्होंने इस अनुभव को अपने लिए किसी चमत्कार से कम नहीं बताया और कहा कि इस मुलाकात के बाद उन्हें लगा कि उन्हें बाबा ने इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए चुना है।

58
‘वो बिल्कुल बाबा की तरह हैं’
Image Credit : X

‘वो बिल्कुल बाबा की तरह हैं’

रागिनी सोना ने अम्मा जी के साथ हुई मुलाकात के बारे में बात करते हुए कहा कि जब फिल्म बनाने से पहले उन्होंने नीम करौली बाबा की बेटी के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की थी, तब उन्हें पता नहीं था कि वह आज भी मौजूद हैं। जब वह उनसे मिलीं तो उन्हें अम्मा जी में बाबा की झलक दिखाई दी। रागिनी ने कहा कि उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे वह खुद बाबा को अपने सामने देख रही हों। उन्होंने यह भी बताया कि अम्मा जी आज भी नीम करौली बाबा की शिक्षाओं का पालन करती हैं। बाबा का संदेश ‘लव ऑल, फीड ऑल’ यानी सभी से प्रेम करो और सभी को भोजन कराओ, उनके परिवार में आज भी दिखाई देता है।

68
बाबा के पोते से भी मिली फिल्म की टीम
Image Credit : Instagram

बाबा के पोते से भी मिली फिल्म की टीम

रागिनी ने बताया कि फिल्म की टीम हाल ही में नीम करौली बाबा के पोते धनंजय जी से भी मिली। उनके मुताबिक, बाबा के परिवार के लोग बेहद सरल और प्रेम करने वाले हैं। रागिनी ने कहा कि उन्हें इस बात के लिए आभार महसूस होता है कि बाबा के परिवार के लोग आज भी उनके बीच हैं और उन्हें उनका आशीर्वाद मिल सका। उन्होंने बाबा के परिवार को उनके संदेश का वास्तविक वाहक भी बताया।

78
बॉक्स ऑफिस पर भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा
Image Credit : X

बॉक्स ऑफिस पर भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा

नीम करौली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर भी उम्मीद से कहीं ज्यादा अच्छा प्रदर्शन किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में 329.30 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म की इस सफलता को प्रोड्यूसर रागिनी सोना बाबा के आशीर्वाद से भी जोड़कर देखती हैं। फिल्म में नीम करौली बाबा की भूमिका शोबिनॉ सत्य ने निभाई है और इसका निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है। ‘हनुमान अंश’ 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

88
विराट कोहली-अनुष्का शर्मा का भी किया जिक्र
Image Credit : Youtube

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा का भी किया जिक्र

रागिनी सोना ने बातचीत के दौरान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दोनों का नीम करौली बाबा से जुड़ाव नई पीढ़ी में बाबा को लेकर जिज्ञासा बढ़ाने में मददगार रहा है। रागिनी ने कहा कि हो सकता है विराट और अनुष्का ने भी बाबा से जुड़ा कोई ऐसा अनुभव महसूस किया हो जिसे शब्दों में बताना आसान न हो। उनके मुताबिक, अब ‘हनुमान अंश’ लोगों को बाबा की जिंदगी और उनकी शिक्षाओं से जुड़ने का एक माध्यम दे रही है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

SC
Shivangi Chauhan
शिवांगी चौहान। 2016 से पत्रकारिता की शुरुआत। मीडिया जगत में 9 साल का अनुभव। 2023 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़ीं। राइटिंग स्किल में खासतौर पर लाइफस्टाइल डेस्क, फैशन, एंटरटेनमेंट, फूड, ट्रेंडिंग और हेल्थ से जुड़े मुद्दों पर लिखने में दिलचस्पी। इससे पहले टाइम्स नाउ नवभारत और दैनिक भास्कर जैसे कई मीडिया संस्थानों के साथ काम करते हुए इनके पास डिजिटल मीडिया, टीवी न्यूज चैनल फॉर्मेट्स, अखबार और वेब स्टोरी डेस्क का अच्छा अनुभव है। इनसे shivangi.chauhan@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है। पत्रकारिता और योग में इन्होंने डबल MA किया हुआ है।
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
‘महाभारत’ के भीम सौरव गुर्जर गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर हैरेसमेंट का आरोप
Recommended image2
मैथिली ठाकुर के ट्रोलर की कंगना रनौत ने लगाई क्लास, बोलीं - ‘हम रोल्स-रॉयस वाली जिंदगी क्यों नहीं जी सकते?’
Recommended image3
‘महाराजा 2’ हुई कन्फर्म, विजय सेतुपति ने शुरू किया काम, हॉलीवुड में भी बनेगा रीमेक
Recommended image4
India Ke Top 1% Winner: ‘इंडिया के टॉप 1%’ की विनर बनीं बिजल शाह, अनिल कपूर के शो में जीते 94 लाख रु
Recommended image5
मेकअप छोड़ करीना कपूर ने फ्लॉन्ट किया नेचुरल लुक, 5 Photos में देखें हिल जाएंगे आप
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved