क्या गौरी स्प्रैट के साथ आमिर खान की दोनों एक्स वाइफ भी रहेंगी साथ? जानें 100 करोड़ के आशियाने का सच

Published : Jul 11, 2026, 02:26 PM IST
aamir khan

सार

गौरी स्प्रैट से शादी के बाद आमिर खान के 100 करोड़ के नए आशियाने की चर्चा तेज है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिवार के साथ किरण राव और रीना दत्ता भी इसी कॉम्प्लेक्स में रहेंगी। 

आमिर खान ने हाल ही में गौरी स्प्रैट के साथ अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की है। शादी (5 जुलाई) के बाद अब उनकी प्राइवेट लाइफ से जुड़ी एक और खबर सुर्खियों में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फैमिली हाउस में शिफ्ट होने की तैयारी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस आलीशान प्रॉपर्टी की कीमत 100 करोड़ रुपये से अधिक है और इसके लिए बड़ी एडवांस राशि भी दी जा चुकी है। हालांकि, इस रकम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इतना ही नही दावा यह भी किया जा रहा है कि इस नए आशियाने में आमिर और उनकी पत्नी गौरी स्प्रैट ही नहीं, बल्कि उनका पूरा परिवार भी रहेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, बिल्डिंग में आमिर ने तीन अलग-अलग अपार्टमेंट लिए हैं। एक अपार्टमेंट में आमिर, गौरी और गौरी के बेटे क्विन रहेंगे। दूसरे अपार्टमेंट में उनकी पूर्व पत्नी किरण राव अपने बेटे आजाद के साथ रहेंगी, जबकि तीसरे में आमिर की मां और उनकी बहनें निखत व फरहत रहेंगी।

क्या रीना दत्ता भी रहेंगी साथ?

कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि आमिर की पहली पत्नी रीना दत्ता भी इसी हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में रहती हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि वह नए फैमिली हाउस का हिस्सा होंगी या नहीं। पहले भी कई मौकों पर आमिर, रीना और किरण राव को परिवार के साथ एकजुट देखा गया है। अभिनेता अपने बच्चों और पूर्व पत्नियों के साथ सौहार्दपूर्ण रिश्तों को लेकर खुलकर बात कर चुके हैं।

कंस्ट्रक्शन पूरा होने के बाद होगा शिफ्ट

बताया जा रहा है कि मरीना स्थित इस बिल्डिंग में लंबे समय से रिकंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था। इसी वजह से आमिर फिलहाल पाली हिल स्थित अपने घर में रह रहे थे। अब निर्माण कार्य लगभग पूरा होने के बाद परिवार के नए आशियाने में शिफ्ट होने की तैयारी शुरू हो गई है। हालांकि, 100 करोड़ रुपये की डील और रहने की पूरी व्यवस्था को लेकर अभिनेता या उनकी टीम की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

इसे भी पढ़ें: 'हिंदू महिलाओं से शादी और बच्चों के नाम मुस्लिम वाले', आमिर खान की दुल्हन बनी गौरी स्प्रैट-भड़का बजरंग दल

आमिर खान की दो बड़ी फिल्में

वर्कफ्रंट पर, आमिर खान आगामी फिल्म 'एक दिन' को बना रहे हैं, जिसमें उनके बेटे जुनैद के साथ साई पल्लवी लीड रोल में हैं। इसके साथ ही वह प्रोड्यूसर की भूमिका में दिखेंगे। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी पीरियड ड्रामा 'लाहौर 1947' को वो प्रोड्यूस कर रहे हैं। जिसमें सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं।

और पढ़ें: 'लाफ्टर शेफ' के इन 2 कंटेस्टेंट के बीच आयी दरार! नौकर और ड्राइवर कहने पर भड़के अभिषेक कुमार

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

इंस्टाग्राम से करोड़ों छाप रही हैं श्रीलीला, जानिए एक पोस्ट से लेकर महीना और साल तक की कमाई
रणबीर कपूर की 'रामायण' का इंतजार खत्म, 24 जुलाई को आएगा धमाकेदार ट्रेलर