- Home
- Entertainment
- 'लाफ्टर शेफ' के इन 2 कंटेस्टेंट के बीच आया दरार! नौकर और ड्राइवर कहने पर भड़के अभिषेक कुमार
'लाफ्टर शेफ' के इन 2 कंटेस्टेंट के बीच आया दरार! नौकर और ड्राइवर कहने पर भड़के अभिषेक कुमार
अभिषेक कुमार ने समर्थ जुरैल के 'नौकर' और 'ड्राइवर' वाले बयान पर चुप्पी तोड़ी। 'लाफ्टर शेफ्स' के कंटेस्टेंट ने कहा कि इस टिप्पणी से मेरा नहीं, पूरे परिवार का दिल दुखा और सम्मान को ठेस पहुंची।

'लाफ्टर शेफ्स' सीजन 3 की हिट जोड़ी अभिषेक कुमार और समर्थ जुरैल के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। शो के बाद इन दोनों के दोस्ती में दरार की खबरें आ रही हैं। इसके पीछे वजह समर्थ जुरैल का एक इंटरव्यू है, जिसमें उन्होंने अभिषेक कुमार का मजाक उड़ाया था। जिसका जवाब अभिषेक ने भी दिया है। आइए बताते हैं पूरा माजरा।

अभिषेक को ड्राइवर और नौकर बोल समर्थ ने उड़ाया मजाक
दरअसल, समर्थ जुरैल ने एक इंटरव्यू में मजाक में अभिषेक कुमार को कृष्णा अभिषेक और अपना नौकर बता दिया। इसके साथ ही विक्की जैन का 'ड्राइवर' कह दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद अभिषेक कुमार ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने इसका जवाब इंस्टाग्राम पर दिया है।
'शो के दौरान मजाक करना सही, लेकिन इंटरव्यू में ऐसी बात बोलना गलत'
अभिषेक ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लंबा नोट साझा करते हुए कहा कि शो के दौरान एक-दूसरे पर किए गए मजाक सिर्फ दर्शकों के मनोरंजन के लिए होते हैं और दोनों कलाकार उनके पीछे की भावना को समझते हैं। लेकिन किसी इंटरव्यू में इस तरह की निजी और अपमानजनक टिप्पणी करना सही नहीं है। उन्होंने लिखा कि जब उन्होंने वह वीडियो देखा तो उस समय कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन बाद में उनके परिवार और रिश्तेदारों को इस बयान से काफी ठेस पहुंची। अभिषेक के मुताबिक, ऑन-स्क्रीन मस्ती और ऑफ-स्क्रीन किसी की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली बातों में बड़ा फर्क होता है।
'समर्थ से ये उम्मीद नहीं थी'
अभिषेक ने आगे कहा कि उन्हें इस बात का ज्यादा दुख इसलिए हुआ क्योंकि उन्होंने हमेशा समर्थ जुरैल को एक अच्छा दोस्त और सम्मानित इंसान माना। ऐसे में उनके मुंह से इस तरह की टिप्पणी सुनना बेहद निराशाजनक रहा।
इसे भी पढ़ें: 2 हफ्ते बाद चुपचाप बदला गया अजय देवगन की 'चौहान' का टीजर, फिल्म से बाहर हुआ यह एक्टर?
'बिग बॉस 17' में हुई थी दोनों की मुलाकात
बता दें कि अभिषेक कुमार और समर्थ जुरैल की मुलाकात 'बिग बॉस 17' में हुई थी। शुरुआती विवादों के बाद दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई और 'लाफ्टर शेफ्स' में उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। हालांकि, इस बयान के बाद दोनों के रिश्तों में खटास आने की खबरें सामने आ रही हैं।
और पढ़ें: वीकेंड पर क्यों देखें 'इक्का'? ये 5 वजहें बना देंगी फिल्म देखने का मन
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।