अब फिल्में बनाकर भी नहीं चल रहे आमिर खान, जानें प्रोडक्शन की 6 लेटेस्ट फिल्मों का हाल

Published : May 11, 2026, 07:00 AM IST

आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर तले बनी हालिया रिलीज फिल्म एक दिन का बुरा हाल है। फिल्म को रिलीज के साथ डिजास्टर घोषित कर दिया गया। इसने अभी तक 5.69 करोड़ ही कमाए हैं। इसी मौके पर आमिर के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी 6 लेटेस्ट फिल्मों का हाल बताते हैं। 

PREV
17
आमिर खान प्रोडक्शन की फिल्मों का हाल

आमिर खान की खुद की फिल्में पिछले कुछ सालों से बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर रही हैं। वहीं, अब उनके प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी फिल्मों का भी बुरा हाल है। जानते है लेटेस्ट 6 फिल्मों के बारे में…

27
फिल्म लाल सिंह चड्ढा

लाल सिंह चड्ढा 2022 में आई एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म थी, जिसका निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया था। फिल्म का निर्माण पैरामाउंट पिक्चर्स, आमिर खान प्रोडक्शंस और वायाकॉम18 स्टूडियोज ने किया था। ये 1994 की अमेरिकी फिल्म फॉरेस्ट गंप का रीमेक थी। फिल्म में आमिर खान के साथ करीना कपूर, नागा चैतन्य और मोना सिंह थे। 180 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने 130 करोड़ कमाए थे। ये डिजास्टर रही।

ये भी पढ़ें... 2026 Biggest Flops: BO पर ढेर हुईं सुपरस्टार्स की 6 फिल्में, एक 10 करोड़ भी नहीं कमाई

37
फिल्म लापता लेडीज

लापता लेडीज किरण राव द्वारा निर्देशित 2024 की एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है।फिल्म का निर्माण राव, आमिर खान और ज्योति देशपांडे ने किया था। इसमें नितांशी गोयल, प्रतिभा रांता, स्पर्श श्रीवास्तव, छाया कदम और रवि किशन मुख्य थे। ये फिल्म रबीन्द्रनाथ ठाकुर के 1906 के उपन्यास नौकादुबी पर आधारित थी। दिलीप कुमार की मिलन (1946) और घूंघट (1960) भी इसी पर आधारित थी। 40 करोड़ के बजट वाली फिल्म 25.26 करोड़ कमा पाई। ये डिजास्टर रही।

47
फिल्म सितारे जमीन पर

सितारे जमीन पर आरएस प्रसन्ना द्वारा निर्देशित और आमिर खान और अपर्णा पुरोहित द्वारा निर्मित स्पोर्ट्स कॉमेडी-ड्रामा फिल्म थी। 2025 में आई इस फिल्म में आमिर खान और जेनेलिया देशमुख थे। ये 2018 की स्पेनिश फिल्म चैंपियंस का आधिकारिक रीमेक थी। 122 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने 266.49 करोड़ कमाए थे। ये हिट रही थी।

57
फिल्म लवयापा

लवयापा 2025 में आई एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी, जिसका निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया था। ये 2022 में आई तमिल फिल्म लव टुडे का रीमेक थी, जिसमें खुशी कपूर और जुनैद खान लीड रोल में थे। 60 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 8.99 करोड़ कमाए थे। ये महाडिजास्टर रही थी।

67
फिल्म हैप्पी पटेल: खतरानक जासूस

हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस 2026 में आई एक जासूसी एक्शन कॉमेडी फिल्म थी, जिसका निर्देशन वीर दास और कवि शास्त्री ने किया था। इसका निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर किया था। फिल्म में वीर दास, मिथिला पालकर, मोना सिंह, शारिब हाशमी और सृष्टि तावड़े थे। 25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 6.84 करोड़ कमाए थे। ये भी महाडिजास्टर रही।

77
फिल्म एक दिन

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी हालिया रिलीज फिल्म एक दिन का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है। फिल्म में जुनैद खान और साई पल्लवी है। फिल्म के बजट 15 करोड़ है। 

ये भी पढ़ें... Bhooth Bangla OTT: अक्षय कुमार की फिल्म OTT पर कब-कहां देखने मिलेगी, जानिए

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories