Aamir Khan New Movie: आमिर खान की तीसरी शादी से पहले आई नई फिल्म पर बड़ी खबर, पढ़ें पूरी डिटेल

Published : Jul 03, 2026, 07:51 PM IST
aamir khan upcoming movie

सार

'लगान' के 25 साल बाद आमिर खान और आशुतोष गोवारिकर नई स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म लेकर साथ आ रहे हैं। इस फिल्म की कहानी समेत इससे जुड़ी अन्य अहम् जानकारी सामने आई है।

'लगान' जैसी यादगार फिल्म देने के करीब 25 साल बाद आमिर खान और डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं। दोनों की नई स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का टाइटल 'ललकार' रखा गया है। यह फिल्म भारतीय क्रिकेट के दिग्गज लाला अमरनाथ के जीवन से प्रेरित होगी और इसकी कहानी 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित रहेगी। फिलहाल फिल्म की तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं और इसकी शूटिंग अक्टूबर 2026 में शुरू होने की संभावना है। खास बात यह है कि यह अपडेट आमिर खान की तीसरी शादी से दो दिन पहले आई है। 5 दिसंबर को वे गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी करने जा रहे हैं।

आमिर खान की नई फिल्म कौन-सी?

करीब ढाई दशक बाद आमिर खान और आशुतोष गोवारिकर फिर से एक स्पोर्ट्स ड्रामा लेकर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों ने अपनी नई फिल्म का नाम 'ललकार' तय किया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा गया है, "‘लगान’ के बाद अब ‘ललकार’ का समय है। यह टाइटल दर्शकों को 'लगान' की याद भी दिलाता है और कुछ नया देखने का वादा भी करता है। 'लगान' की तरह यह भी क्रिकेट की पृष्ठभूमि पर आधारित एक मजबूत इमोशनल कहानी होगी।"

यह भी पढ़ें : ALPHA की OTT रिलीज पर बड़ा अपडेट, कब और कहां देख पाएंगे आलिया भट्ट की फिल्म?

क्या होगी आमिर खान की नई फिल्म की कहानी?

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म भारतीय क्रिकेट के दिग्गज लाला अमरनाथ के जीवन से प्रेरित होगी। कहानी 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौर में घटित होगी, जहां क्रिकेट, देशभक्ति और मानवीय भावनाओं का अनूठा मेल देखने को मिलेगा। हालांकि मेकर्स ने अभी तक फिल्म की कहानी और किरदारों को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

कब शुरू होगी आमिर खान की नई फिल्म की शूटिंग?

बताया जा रहा है कि फिल्म की प्री-प्रोडक्शन तैयारियां तेजी से चल रही हैं। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा, तो अक्टूबर 2026 से इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी। फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है और इसे आमिर खान के करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान के अलावा फिल्म में एक और अहम लीड किरदार होगा। फिलहाल मेकर्स दूसरे एक्टर की तलाश कर रहे हैं। उम्मीद है कि इस कलाकार के नाम की आधिकारिक घोषणा जल्द की जाएगी।

यह भी पढ़ें : अक्षय कुमार की 'हेरा फेरी 3' हुई बंद? डायरेक्टर ने फिल्म छोड़ते ही बताई चौंकाने वाली वजह

किसने लिखी आमिर खान की नई फिल्म की कहानी?

फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसकी राइटिंग टीम भी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक़, फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले राजकुमार हिरानी और अभिजात जोशी ने मिलकर तैयार किया है। वहीं, फिल्म का निर्माण एक्सेल एंटरटेनमेंट कर रहा है। 2001 में रिलीज हुई 'लगान' भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्मों में गिनी जाती है। फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की थी, बल्कि ऑस्कर के लिए भी नामांकित हुई थी। ऐसे में आमिर खान और आशुतोष गोवारिकर की जोड़ी एक बार फिर साथ आ रही है, तो फैंस को एक और यादगार स्पोर्ट्स ड्रामा की उम्मीद है। हालांकि फिल्म को लेकर बाकी आधिकारिक जानकारियों का इंतजार अभी बाकी है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

ALPHA की OTT रिलीज पर बड़ा अपडेट, कब और कहां देख पाएंगे आलिया भट्ट की फिल्म?
करोड़ों की मालकिन हैं आमिर खान की होने वाली तीसरी पत्नी गौरी स्प्रैट, जानें नेटवर्थ