
आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर 'अल्फा आखिरकार 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म को लेकर शुरुआती प्रतिक्रियाएं मिली-जुली रही हैं, लेकिन इसी बीच इसके कुछ दृश्य सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नया विवाद शुरू हो गया है। वायरल क्लिप में दोनों एक्ट्रेसेस स्विमवियर में नजर आती हैं, जिसे लेकर इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है। कुछ यूजर्स का कहना है कि स्पाई थ्रिलर में ऐसे ग्लैमरस सीन्स की जरूरत नहीं थी, जबकि दूसरे पक्ष का मानना है कि यह आधुनिक सिनेमाई प्रस्तुति का हिस्सा है। फिलहाल फिल्म के निर्माताओं ने इस विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक क्लिप में आलिया भट्ट और शरवरी समुद्र से बाहर निकलते हुए स्विमवियर में दिखाई देती हैं। इसी सीन को लेकर इंटरनेट पर अलग-अलग तरह के रिएक्शंस सामने आए हैं। हालांकि, यह ध्यान देना जरूरी है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और क्लिप्स फिल्म के आधिकारिक प्रचार का हिस्सा नहीं भी हो सकते हैं। ऐसे कंटेंट की प्रामाणिकता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें : Alpha Movie Review: दमदार एक्शन, लेकिन कमजोर कहानी! जानिए कैसी है आलिया भट्ट की 'अल्फा'?
फिल्म को लेकर कई यूजर्स ने अपने-अपने रिएक्शंस शेयर किए हैं। मसलन, एक यूजर ने लिखा, "इंटरनेट पर बिकिनी पसंद करने वालों के लिए YRF की 'Alpha' में बस यही सबसे बड़ा आकर्षण है!" एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "YRF वही कर रहा है, जो वह हमेशा करता है—स्पाई फिल्म में बिकिनी सीन मानो ज़रूरी हों।"
Just YRF doing YRF things - compulsory bikini scene in a spy movie 👏🏻😂#Alpha #AlphaReview #AliaBhatt #Sharvari pic.twitter.com/H46QqLFGGs
— nidhi ✨ (@sharma_kudi) July 3, 2026
एक यूजर ने लिखा, "यह स्पाई थ्रिलर है या स्विमसूट कैलेंडर? अच्छी स्क्रिप्ट को प्रमोशन के लिए जबरदस्ती बिकिनी शॉट्स की जरूरत नहीं होती। महिला जासूसों को दमदार और खतरनाक दिखना चाहिए, लेकिन YRF अब भी सिर्फ ग्लैमर पर अटका हुआ है। ध्यान एक्शन पर होना चाहिए।"
यह भी पढ़ें : 'अल्फा' के लिए किसे मिली सबसे ज्यादा फीस, जानिए स्टार कास्ट की फीस और क्या है फिल्म की कहानी?
Yash Raj spy movies are a masterclass in garbage filmmaking, starting with the fact that nobody taught these actors how to properly hold a gun. Leave it to Yash Raj to care more about bikini body casting than hiring a director who actually knows how to make a movie. #alpha pic.twitter.com/J7NouqmKW4
— Ayantika Chattopadhyay ( অয়ন্তিকা ) (@honubroto) July 3, 2026
They just want to show closeup butt shots and b**b shots in bikinis. No idea of storytelling. And dialogues like Ghamand uska shastra tha 🤣😂looks like the dialogue writer is not familiar with hindi.#Alpha https://t.co/VSk6WV7Mql pic.twitter.com/Wz7sI770WK
— ChiqBelle (@ChiqBelle) July 3, 2026
A literal scene from Alpha😭😭😭😭😭
Phir se woh bikini wali bakchodi kardi😭
Yeh saale Dhurandhar se compete karna chahte the🤣 pic.twitter.com/Xn0ohgvoki— ARS (@daddyji01) July 3, 2026
एक पोस्ट में लिखा गया, "YRF Spy Universe की बिकिनी परंपरा Alpha में भी जारी है।" एक और यूजर ने लिखा, "फोकस सिर्फ बिकिनी के क्लोज-अप शॉट्स पर दिखता है। कहानी कहने का तरीका कमजोर लगता है।"
The only thing missing in Dhurandhar was showing the actress in a bikini at a foreign location
Meanwhile Alpha has everything a spy movie is supposed to have
YRF never disappoint its audience. pic.twitter.com/chb61WLxE9— Adult Humour (@Adult_humorr) July 3, 2026
Is this how a spy movie supposed to look? It's look more like a lesbian couple movie enjoying their honeymoon in bikini. What's this bikini obsession of yrf man...??#Alpha pic.twitter.com/azgmZE9T0M
— daksh. (@mythicbxrn) July 3, 2026
जहां कई यूजर्स ने इन सीन्स की आलोचना की, वहीं कुछ लोगों ने फिल्म का बचाव भी किया है। इन यूजर्स का कहना है कि बड़े बजट की आधुनिक स्पाई फिल्मों में ग्लैमरस प्रस्तुति और स्टाइलिश विजुअल्स लंबे समय से इस जॉनर का हिस्सा रहे हैं। उनके मुताबिक, किसी एक सीन के आधार पर पूरी फिल्म का मूल्यांकन करना उचित नहीं होगा।
'अल्फा' यशराज फिल्म्स के स्पाय यूनिवर्स की पहली महिला प्रधान फिल्म है, जिसका डायरेक्शन शिव रवैल ने किया है। फिल्म में बॉबी देओल और अनिल कपूर की भी अहम् भूमिका है।फिल्म का बजट 100 करोड़ से लेकर 125 करोड़ रुपये तक बताया जा रहा है।इस फिल्म को रिव्यूज बेहद कमज़ोर मिले हैं। इसे YRF स्पाय यूनिवर्स की सबसे वीक फिल्म बताया जा रहा है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।