
Abhijeet Bhattacharya on SRK: शाहरुख खान के कई सुपरहिट गानों को आवाज देने वाले मशहूर सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने खुलकर बताया कि उन्होंने आखिर किंग खान के लिए गाना क्यों बंद कर दिया। अभिजीत के मुताबिक, यह कोई पैसे या क्रेडिट का मुद्दा नहीं था, बल्कि ईगो और आत्म-सम्मान से जुड़ा मामला था, जिसे वे कभी ठीक नहीं कर पाए।
निधि वसंदानी के पॉडकास्ट में बात करते हुए अभिजीत भट्टाचार्य ने कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा दुख एक छोटी सी माफी की कमी से हुआ। उन्होंने कहा, “शाहरुख खान का ईगो और मेरा आत्म-सम्मान, इसी वजह से हमारे बीच दूरी आ गई।”
अभिजीत ने बताया कि कई मौकों पर शाहरुख ने दूसरे लोगों के साथ विवाद खत्म कर लिए, लेकिन उनके मामले में ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि, जब फराह खान के पति ने उनकी बेइज्ज़ती की, तब भी शाहरुख ने उन्हें अपनाया। यहां तक कि जब आमिर खान ने अपने कुत्ते का नाम SRK रखा, तब भी उन्होंने पुरानी बातें भुला दीं। लेकिन अभिजीत के मामले में शाहरुख चुप रहे। “मुझे सबसे ज्यादा दुख इस बात का है कि उन्होंने कभी माफी नहीं मांगी। एक बार भी नहीं। इतने बड़े स्टार होकर भी एक ‘सॉरी’ नहीं कह पाए। यह बात मेरे दिल में रह गई।
अभिजीत ने साफ किया कि यह घमंड की बात नहीं थी। उन्हें गर्व था कि वे शाहरुख की आवाज माने जाते थे और वे किसी और के लिए गाना नहीं चाहते थे। 90 के दशक और 2000 की शुरुआत में अभिजीत और शाहरुख की जोड़ी बेहद पॉपुलर थी। उन्होंने साथ मिलकर 30 से ज्यादा हिट गाने दिए, जिनमें ‘मैं कोई ऐसा गीत गाऊं’, ‘तुम्हें जो मैंने देखा’, ‘बादशाह ओ बादशाह’ जैसे कई ब्लॉकबस्टर गानें शामिल हैं। उस दौर में इनके गाने हर किसी की प्लेलिस्ट का हिस्सा थे। लेकिन समय के साथ यह जोड़ी धीरे-धीरे अलग हो गई। बिना किसी बड़े विवाद के, बस एक खामोश दूरी के साथ।
आज भी अभिजीत पूरी तरह एक्टिव हैं। वे लगातार टूर करते हैं, लाइव कॉन्सर्ट करते हैं और 90s के गानों से फैंस को जोड़ते हैं। उनके शो के टिकट तेजी से बिक जाते हैं। 2025 में उन्होंने इंडी सिंगल्स रिलीज किए, नए म्यूजिक कंपोजर्स के साथ काम किया और रियलिटी शो में गेस्ट जज के तौर पर नजर आए। वे ओरिजिनल म्यूजिक के बड़े समर्थक हैं और सोशल मीडिया पर अपनी राय खुलकर रखते हैं। वहीं शाहरुख खान जल्द ही सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित फिल्म 'किंग' में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ बेटी सुहाना खान, दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन भी हैं। यह मूवी 2026 क्रिसमस के आसपास रिलीज हो सकती है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।