
जमुई नाबालिग छेड़छाड़ कांड पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक इसे लेकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। इसी के तहत अब टीवी एक्ट्रेस अबीगैल पांडे ने भी अपना गुस्सा निकाला हैं। उन्होंने कहा कि कृति सेनन के कपड़ों पर गुस्सा करना आसान हैं, लेकिन समाज में ऐसे हैवानों को हद में रहना कहना मुश्किल भरा है। आइए बताते हैं उन्होंने और क्या कुछ कहा है।
अबीगैल पांडे ने 25 सितंबर को इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी बात रखी। उन्होंने देश में सामने आ रहे दुष्कर्म के मामलों का जिक्र करते हुए कृति सेनन के विज्ञापन में पहने आउटफिट को लेकर हुए विरोध से इसकी तुलना की। उन्होंने कहा कि
देश में बहुत सारे रेप की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन कृति सेनन के कपड़ों को लेकर जितना विरोध हुआ था, उसका आधा भी इसके लिए नहीं होता है। महिलाएं क्या पहनें यह कहना आसान हैं,लेकिन पुरुष हद में रहें ये कहना मुश्किल।
एक्ट्रेस का सवाल था कि महिलाओं को क्या पहनना चाहिए, यह बताना क्या पुरुषों को अपनी सीमाओं में रहने के लिए कहने से आसान है? उनका पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया। हालांकि, अबीगैल ने अपनी पोस्ट में किसी खास मामले का नाम नहीं लिया।
कृति सेनन हाल ही में एक ज्वेलरी ब्रांड के रक्षाबंधन विज्ञापन (Raksha Bandhan Advertisement) में नजर आई थीं। विज्ञापन में उनके पहनावे को लेकर सोशल मीडिया के एक हिस्से ने सवाल उठाए थे। विवाद बढ़ने के बाद कृति ने भी महिलाओं के कपड़ों को लेकर होने वाली टिप्पणियों पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि किसी महिला के पहनावे से उसकी संस्कृति या सम्मान को नहीं आंका जाना चाहिए।
इसके बाद ब्रांड ने भी विज्ञापन को अपने मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा लिया था। ब्रांड की ओर से कहा गया था कि भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों का सम्मान करना उनकी प्रॉयरिटी है और किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना उनका इरादा नहीं था।
और पढ़ें: ‘मिर्जापुर’ की बीना भाभी ने खोला इंटीमेट सीन शूट करने का राज, फिजिकल शॉट से पहले...
महिलाओं के खिलाफ हिंसा और यौन उत्पीड़न के मामलों को लेकर एबिगेल के अलावा कई अन्य सेलेब्स ने भी सोशल मीडिया पर रिएक्शन दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयशा खान (Ayesha Khan) और खुशबू पाटनी (Khushboo Patani) ने भी महिलाओं की सुरक्षा और समाज के रवैये को लेकर अपनी बात रखी।
अबीगैल पांडे टीवी इंडस्ट्री की जानी-पहचानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने ‘हमसे है लाइफ’, ‘साजन घर जाना है’, ‘ये है आशिकी’, ‘सिलसिला बदलते रिश्तों का’ और ‘सौभाग्यलक्ष्मी’ जैसे टीवी शोज में काम किया है। वह रियलिटी टीवी का भी हिस्सा रह चुकी हैं।
और पढ़ें: 'हद से ज्यादा घिनौना', जमुई में छात्रा के हैरेसमेंट पर भड़की धुरंधर एक्ट्रेस, जमकर लगाई लताड़
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।