एक्ट्रेस की शॉकिंग स्टोरी: BF ने छोड़ा तो काटी कलाई, झेले 2 तलाक, इंडस्ट्री में भी हुई बदसलूकी!

Published : Sep 03, 2026, 02:00 PM ISTUpdated : Sep 03, 2026, 02:45 PM IST
Who Is Charmila South Indian Actress

सार

साउथ इंडियन सिनेमा की एक्ट्रेस चार्मिला की जिंदगी में शोहरत के साथ रिश्तों का दर्द भी रहा। उनकी पहली मोहब्बत से दो असफल शादियों तक कहानी बेहद चौंकाने वाली है।

साउथ इंडियन सिनेमा में लंबे समय तक एक्टिव रहीं एक्ट्रेस चार्मिला ने तमिल फिल्मों से शुरुआत की, लेकिन मलयालम सिनेमा ने उन्हें घर-घर पहचान दिलाई। 90 के दशक में मोहनलाल, जयराम जैसे सितारों के साथ काम कर उन्होंने अपनी अलग जगह बनाई। पर्दे पर बढ़ती पहचान के बीच उनकी निजी जिंदगी लगातार मुश्किलों से गुजरती रही। पहली मोहब्बत से जुड़ा ऐसा दौर भी आया, जब उन्होंने खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। इसके बाद शादी, करियर छोड़ने का फैसला, दो तलाक और इंडस्ट्री में कथित अनुचित व्यवहार के अनुभवों ने उनकी कहानी को और जटिल बना दिया। चार्मिला ने कई मौकों पर इन घटनाओं पर खुलकर बात की है।

चार्मिला का फिल्मी करियर कैसे शुरू हुआ?

चार्मिला ने 1979 की फिल्म ‘नल्लाथोरु कुदुम्बम’ में बाल कलाकार के तौर पर काम शुरू किया था। 1991 में तमिल फिल्म ‘ओयिलाट्टम’ से बतौर लीड एक्ट्रेस कदम रखा। उसी साल मलयालम सिनेमा में ‘धनम’, ‘अंकल बन’ और ‘केली’ जैसी फिल्मों ने उन्हें बड़ी पहचान दिलाई। इसके बाद उन्होंने तमिल, तेलुगु और मलयालम सिनेमा में लगातार काम किया।

यह भी पढ़ें : काम को तरस रही शाहरुख़-सलमान-आमिर खान की को-एक्ट्रेस, 70 की उम्र में लगाई यह गुहार!

जिस एक्टर से प्यार हुआ, वो अमेरिका चला गया

फिल्म ‘कदल’ के दौरान चार्मिला की नजदीकियां बाबू एंटनी से बढ़ीं। दोनों ने कुल छह फिल्मों में साथ काम किया। चार्मिला के मुताबिक, धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार हो गया, लेकिन बाबू एंटनी अमेरिका चले गए और फिर वापस नहीं लौटे। चार्मिला कहती हैं, “बाबू एक बार अमेरिका गए और फिर वापस नहीं लौटे। मुझे लगता है कि इसके पीछे की वजह उनके भाई थे। मैं आज भी नहीं मानती कि बाबू बुरे इंसान हैं। वह मेरा पहला प्यार थे और तब मैं 19 साल की थी। लेकिन जब यह रिश्ता नहीं हो पाया तो मैंने अपनी कलाई काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि मेरी मां ने मुझे बचा लिया।”

पिता के सख्त रवैये के चलते रिश्ते में परेशानी झेली

चार्मिला ने एक शूटिंग के दौरान बाबू एंटनी के साथ हुई कई घटनाएं याद कीं। एक बार उन्होंने उनके कमरे के खराब गीजर के कारण गर्म पानी बाल्टी में भरकर चार्मिला के कमरे तक पहुंचाया, लेकिन उनके पिता ने गुस्से में बाल्टी गिरा दी। दूसरी घटना में खराब मौसम देखकर बाबू ने उन्हें अपनी कार से छोड़ने की पेशकश की, मगर उनके पिता ने साथ जाने की अनुमति नहीं दी। चार्मिला ने बताया, “अगर मेरे पिता प्यार से मुझे समझाने की कोशिश करते तो शायद मैं उस रिश्ते में नहीं जाती। इसके बजाय उन्होंने मेरी रक्षा करने की कोशिश की। एक बेटी के तौर पर मैं पूरी तरह असफल रही। अगर मैंने पिता की लाई शादी की बात पर हां कर दी होती तो शायद मेरी जिंदगी ऐसी नहीं होती।”

यह भी पढ़ें : ‘हनुमान अंश’ से पहले इन 6 फिल्मों में दिखी नीम करोली बाबा की कहानी, एक तो 3 महीने पहले ही हुई रिलीज

हालांकि बाबू एंटनी ने किसी साथी एक्ट्रेस के साथ प्रेम संबंध होने से इनकार किया था। उन्होंने कहा कि वह एक कॉलेज की लड़की से प्यार करते थे, किसी एक्ट्रेस से नहीं।

चार्मिला की पहली शादी क्यों टूटी?

बाबू एंटनी से अलग होने के बाद चार्मिला की नजदीकी असिस्टेंट डायरेक्टर किशोर सत्य से बढ़ी। दोनों ने शादी की। चार्मिला के मुताबिक उस समय वह डिप्रेशन के दौर से गुजर रही थीं और किशोर उनसे प्यार से बात करते थे। शादी के बाद किशोर ने उनसे फिल्मों में काम छोड़ने को कहा। इसी दौरान उन्होंने विक्रम के साथ ‘सेतु’ में काम करने का ऑफर भी ठुकरा दिया। करीब चार साल बाद किशोर ने रिश्ता जारी रखने में रुचि नहीं दिखाई। दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया।

चार्मिला ने बताया, “उन्होंने हमारी शादी को गुप्त रखना चाहा था। यह रजिस्टर्ड शादी थी, जिसमें सिर्फ हमारे परिवार शामिल हुए थे। बाद में हमें आपसी सहमति से तलाक लेना पड़ा, क्योंकि मुझे लगा कि किशोर ने मेरी पॉपुलैरिटी की वजह से मुझसे शादी की थी और उन्हें मुझमें दिलचस्पी नहीं थी।”

चार्मिला की दूसरी शादी टूटने की वजह क्या थी?

चार्मिला ने अपनी बहन के दोस्त और सॉफ्टवेयर इंजीनियर राजेश से दूसरी शादी की। राजेश उनसे आठ साल छोटे थे। बेटे के धर्म को लेकर दोनों के बीच मतभेद हुए और आखिरकार यह शादी भी तलाक पर खत्म हो गई। हालांकि चार्मिला के मुताबिक दोनों अब भी संपर्क में हैं और राजेश बेटे से मिलने आते हैं। उन्होंने स्वीकार किया, “मेरी जिंदगी के हर दौर में प्रेम संबंध रहे। मैं अपने अनुभवों से सबक सीखने में नाकाम रही।”

चार्मिला ने मलयालम इंडस्ट्री पर क्या आरोप लगाए?

2024 में जस्टिस हेमा कमेटी रिपोर्ट के बाद चार्मिला ने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में अपने अनुभवों पर भी बात की। उन्होंने दावा किया कि 28 लोगों ने उनके साथ अनुचित व्यवहार किया। प्रोड्यूसर एमपी मोहनन पर दोस्तों के साथ मिलकर कथित तौर पर छेड़छाड़ की कोशिश का आरोप लगाया। उन्होंने डायरेक्टर हरिहरन पर भी ‘को-ऑपरेट’ करने के सवाल का आरोप लगाया और कहा कि विरोध करने के बाद उन्हें और एक्टर विष्णु को फिल्म से हटा दिया गया। आज चार्मिला पहले की तरह फिल्मों में एक्टिव नहीं हैं, लेकिन कभी-कभार फिल्मों और टीवी शोज में नजर आती हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

अब आएगा 'हनुमान अंश' का असली तूफ़ान! KGF वाली कंपनी ने किया फिल्म पर बड़ा ऐलान
कौन हैं नीतीश राजपूत? Bigg Boss 20 में एंट्री को लेकर बना बज, विवादों से रहा है गहरा नाता